यू.जी.सी. NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2021 जून 2022 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

1. तंजौर गाँव के बदलते स्तरीकरण पर अपनी प्रसिद्ध पुस्तक में ऑन्द्रे बेते ने .....में परिवर्तन अवलोकित किए-

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:तंजौर गाँव के बदलते स्तरीकरण पर अपनी प्रसिद्ध पुस्तक में आन्द्रे बेतेइ ने जाति व्यवस्था, वर्ग व्यवस्था तथा शक्ति व्यवस्था में परिवर्तन अवलोकित किए। ये भारतीय सामाजिक ढाँचे को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2. अत्यधिक विशिष्ट कामगारों द्वारा बड़ी संख्या में मानकीकृत उत्पादों की विशेषता से युक्त उत्पादन को क्या कहा जाता है-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से सभी
Solution:अत्यधिक विशिष्ट कामगारों द्वारा बड़ी संख्या में मानकीकृत उत्पादों की विशेषता से युक्त उत्पादन को कारखाने का उत्पादन, पूँजीगत उत्पादन तथा थोक उत्पादन कहा जाता है।

3. स्वतंत्रता से पहले ग्रामीण भारत में कौन-सी सामान्य भूमि स्वामित्व व्यवस्थाएं (जनरल लैंड टेन्योर सिस्टम्स) प्रचलित थे?

A. जमीनदारी
B. साझेदारी
C. रैय्यतवाड़ी
D. हवलदारी
E. महलवाड़ी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेः

Correct Answer: (d) केवल A, C और E
Solution:स्वतंत्रता से पहले ग्रामीण भारत में जमींदारी, रैयतवाड़ी तथा महालवाड़ी भूमि स्वामित्व व्यवस्थाएँ (जनरल लैन्ड टेन्योर सिस्टम्स) प्रचलित थीं। जमींदारी व्यवस्था मुगल शासन काल में प्रारम्भ हुई थी। इसके बाद वर्ष 1793 में लॉर्ड कार्नवालिस ने भूमिका स्वामित्व जमींदारों को देकर स्थायी बन्दोबस्त कर दिया था। यह प्रणाली पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश में सबसे अधिक प्रचलित थी। रैयतवाड़ी व्यवस्था थॉमस मुनरो और कैप्टन अलेक्जेंडर रीड द्वारा सर्वप्रथम मद्रास प्रेसीडेंसी में लागू किया गया था। जबकि महालवाड़ी व्यवस्था को आगरा व अवध में लार्ड विलियम बेटिंक द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था और बाद में इसे मध्य प्रदेश तथा पंजाब तक बढ़ा दिया गया था। इस प्रणाली के तहत पूरे गांव की ओर से ग्राम प्रधानों द्वारा किसानों से भू-राजस्व एकत्र किया जाता था।

4. "बुर्जुआ मार्क्स" के रूप में किसे जाना जाता है?

Correct Answer: (b) मैक्स वेबर
Solution:बुर्जुआ मार्क्स के रूप में मैक्स वेबर को जाना जाता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण नए नौकरशाही वर्ग के उदय पर उनका बहुत व्यापक कार्य है। यह नया मध्यम वर्ग था जो औद्योगिक क्रांति से निकला था। ये क्लर्क, फैक्ट्री मैनेजर, टीम लीडर, तकनीकी विशेषज्ञ आदि थे। इस प्रकार वेबर ने एक नए मध्यम वर्ग के उदय, एक नए पूँजीपति वर्ग और समाज पर इसके परिणामों का वर्णन किया, जिस तरह मार्क्स ने श्रमिक वर्ग के उदय, उसके परिणामों और अपरिहार्य क्रांति (जो कभी नहीं आई) का वर्णन किया है।

5. निम्नलिखित में से किस समाजशास्त्री ने प्रतिरूपित (पैटर्ड) मानवीय अंतक्रिया के वर्णन के लिए "सामाजिक संबंध " अवधारणा की रचना की थी, जो अभिप्रेरित, सार्थक और प्रतीकात्मक है?

Correct Answer: (c) मैक्स वेबर
Solution:मैक्स वेबर ने प्रतिरूपित (पैट ) मानवीय अंतक्रिया के वर्णन के लिए "सामाजिक सम्बन्ध" अवधारणा की रचना की थी, जो अभिप्रेरित, सार्थक और प्रतीकात्मक है।

6. जाति प्रथा की संरचनागत विशेषताएं है:

A. खुलापन
B. खण्डात्मक विभाजन
C. पदानुक्रम
D.  गैर-आनुवंशिक व्यवसाय
E. प्रदूषण और पवित्रता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल B, C और E
Solution:जातिप्रथा की संरचनागत विशेषताएँ खण्डात्मक विभाजन, पदानुक्रम, प्रदूषण और पवित्रता, अन्तर्विवाही, विकर्षण की क्रिया, भोजन तथा सामाजिक सहवास पर प्रतिबन्ध आदि हैं। धुर्ये ने जाति की प्रमुख छःछ विशेषताओं तथा लुई ड्यूमों ने प्रमुख चार विशेषताओं का उल्लेख किया है।

7. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): भेदभाव व्यवहार का एक तरीका है।
कारण (R): भेदभाव करने का अभिप्राय किसी व्यक्त या समूह को वह सुविधा या अवसर या सुख प्रदान करने से मना करता है जो किसी के अपने समूह के लिए आरक्षित है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:भेदभाव व्यवहार का एक तरीका है क्योंकि भेदभाव करने का अभिप्राय किसी व्यक्ति या समूह को वह सुविधा या अवसर या सुख प्रदान करने से मना करता है जो किसी के अपने समूह के लिए आरक्षित है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. हरिजन1.  संवैधानिक एवं प्रशासनिक
B. एस.सी./एस.टी.2.  राजनैतिक एवं सांस्कृतिक
C. दलित3.  राजनैतिक और प्रशासनिक
D. महा-दलित4.  नैतिक एवं नीति - नीति विषयक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (b) A-IV, B-I, C-II, D-III
Solution:सुमेलित सूची निम्न प्रकार है-
हरिजननैतिक एवं नीति-नीति विषयक
एस.सी./एस.टी.संवैधानिक एवं प्रशासनिक
दलितराजनैतिक एवं सांस्कृतिक
महा-दलितराजनैतिक एवं प्रशासनिक

9. निम्नलिखित में से किसकी सहायता से किसी जैविक जीव को एक सामाजिक जीव के रूप में रूपांतरित किया जाता है

Correct Answer: (a) समाजीकरण
Solution:समाजीकरण की सहायता से किसी जैविक जीव को एक सामाजिक जीव के रूप में रूपांतरित किया जाता है। समाजीकरण सीखने की एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति समूह अथवा समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं को ग्रहण करता है, अपने व्यक्तित्व का विकास करता है और समाज का क्रियाशील सदस्य बनता है।

10. सही कथन का चयन कीजिए:

A. परिमाणात्मक उपागम उतर प्रत्यक्षवाद, वैश्विक दृष्टिकोण, पृच्छा की प्रयोगपरक कार्यनीति और अभिवृत्ति के परीक्षण पूर्व और परीक्षण पश्चात् मापन
B. गुणात्मक उपागम - निर्मितिवाद, वैश्विक दृष्टिकोण, नृजातिवर्णन संबंधी अभिकल्प और व्यवहार का प्रेक्षण
C. गुणात्मक उपागम सहभागी वैश्विक दृष्टिकोण, कथनात्मक अभिकल्प और मुक्तोत्तर साक्षात्कार
D. मिश्र विधि उपागम - प्रयोजनवादी वैश्विक दृष्टिकोण, परिणामात्मक और गुणात्मक दोनों आंकड़ों का क्रमबद्ध संग्रहण
E. गुणात्मक उपागम - उत्तर प्रत्ययवाद, वैश्विक दृष्टिकोण, पृच्छा की प्रयोगपरक कार्यनीति और अभिवृत्ति के परीक्षण पूर्व और परीक्षण पश्चात् मापन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A, B, C और D
Solution:परिमाणात्मक उपागम उत्तर प्रत्यक्षवाद, वैश्विक दृष्टिकोण, पृच्छा की प्रयोगपरक कार्यनीति और अभिवृत्ति के परीक्षण पूर्व और परीक्षण पश्चात् मापन गुणात्मक उपागम निर्मितवाद, वैश्विक दृष्टिकोण, नृजातिवर्णन संबंधी अभिकल्प और व्यवहार का प्रेक्षण गुणात्मक उपागम सहभागी वैश्विक दृष्टिकोण, कथनात्मक अभिकल्प और मुक्तोत्तर साक्षात्कार मिश्र विधि उपागम प्रयोजनवादी वैश्विक दृष्टिकोण, परिमाणात्मक और गुणात्मक दोनों आँकड़ों का क्रमबद्ध संग्रहण