Solution:"तेरी बांकी अदा...........मको देखा करूं।" उपर्युक्त गीत 'तीसरी कसम' कहानी में प्रयुक्त है। 'तीसरी कसम' कहानी के लेखक फणीश्वर नाथ रेणु हैं। इस कहानी में उन्होंने बिहार प्रांत के ग्रामीण जीवन को उभारने का सफल प्रयास किया है। इस कहानी के प्रमुख पात्र हैं- हीरामन, हीराबाई, धुन्नीराम, पलटदास, लालमोहर आदि। रस प्रिया, पंचलाइट, लालपान की बेगम, संवदिया, ठेस, पहलवान की ढोलक, एक आदिम रात्रि की महक रेणु की ही अन्य प्रसिद्ध कहानियाँ हैं।