Solution:क्लाउड गेट शिल्प के शिल्पकार अनीस कपूर है। इनका जन्म सन् 1954 ई. में मुम्बई में हुआ था। इनका पूरा नाम अनीस मिखेल कपूर था। इनकी माता यहूदी और पिता पंजाबी थे। अनीस कपूर को ब्रिटेन सरकार द्वारा 1991 ई. में टर्नर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्होंने अपने अधिकांश कार्यों में प्रमुखता से लाल मोम का प्रयोग किये हैं। प्रमुख शिल्प- स्काई मिरर, यूनिटी, तारा तन्त्र, द बीन, आर्सेलर मित्तल आर्बिट, आइसिस, मदर एस ए मांउटेन, अर्थ सिनेमा आदि।