यू.जी.सी. NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021 जून 2022 दृश्य कला (VISUAL ART)Total Questions: 10011. क्रोचे के सौंदर्य शास्त्रीय सिद्धान्त में सन्निहित है(A) इम्प्रेशन (B) रेन्डिशन (C) कान्सेप्शन (D) इन्ट्यूशन (E) एक्सप्रेशन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (D) & (E)(b) केवल (A) & (D)(c) केवल (B) & (C)(d) केवल (C) & (E)Correct Answer: (a) केवल (D) & (E)Solution:क्रोचे के सौन्दर्य शास्त्रीय सिद्धान्त में इन्ट्यूशन और एक्सप्रेशन सम्मिलित है। क्रोचे इटली का आत्मवादी दार्शनिक था। उसने अनेकानेक विषयों पर लिखा जिनमें दर्शन, इतिहास, सौन्दर्य शास्त्र आदि प्रमुख है। क्रोचे उदारवादी विचारक था किन्तु उसने मुक्त व्यापार का विरोध किया।12. एक फिल्म निर्देशक का नाम बताइए जिनकी व्यावहारिक कला की पृष्ठभूमि हो(a) बेनेगल(b) सत्यजीत रे(c) अडुर गोपाल कृष्णन(d) मधुर भंडारकरCorrect Answer: (b) सत्यजीत रेSolution:सत्यजीत रे एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे, जिन्हें 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने माने कोलकाता के एक बंगाली परिवार में हुआ था राय ने अपने जीवन में 37 फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फीचर फिल्में, वृत्त चित्र और लघु फिल्में शामिल है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत पेशेवर चित्रकार की तरह की थी।13. सूची-1 के साथ का सूची-II से मिलाइएसूची-Iशब्दसूची-IIतकनीकAगम एचIसेरिग्राफीBमेशIIएचिंगCडच माइटIIIलिथोग्राफीDग्रेवरIVएंग्रेविंगनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: (a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:14. नीचे दो कथन दिए गए हैं:कथन I : ऐसे व्यक्ति जो शिक्षण में अच्छे हैं, वे एक अच्छे कलाकार हो सकते हैं पर सभी कलाकार एक अच्छे शिक्षक नहीं होते हैं। कथन II: दृश्य कलाओं के शिक्षण में अच्छे कौशल की जरूरत होती है लेकिन यह उसमें निपुणता प्राप्त करने के लिए प्रेरक नहीं हो सकता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:(a) कथन I और II दोनों सत्य हैं।(b) कथन I और II दोनों असत्य हैं।(c) कथन । सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।(d) कथन 1 असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है।Correct Answer: (a) कथन I और II दोनों सत्य हैं।Solution:ऐसे व्यक्ति जो शिक्षण में अच्छे हैं, वे एक अच्छे कलाकार हो सकते हैं पर सभी कलाकार एक अच्छे शिक्षक नहीं होते हैं। दृश्य कलाओं में शिक्षक में अच्छे कौशल की जरूरत होती है लेकिन यह उसमें निपुणता प्राप्त करने के लिए प्रेरक नहीं हो सकता है। अतः कथन I और II दोनों सत्य है।15. ब्राजील के रियो-डी जेनेरिओ में स्मारकीय मूर्ति 'क्राइसट द रेडिमर' का निर्माण किस मूर्तिकार ने किया है।(a) लैंडॉस्की(b) मैरिनो मैरिनी(c) इसोमू नागूची(d) जेफ कृन्सCorrect Answer: (a) लैंडॉस्कीSolution:क्राइस्ट द रिडीमर ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईशा मसीह की एक प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है इसका निर्माण फ्रांसीसी मूर्तिकार पॉल लैंडोस्की द्वारा किया गया था। ईसाई धर्म के एक प्रतीक के रूप में यह प्रतिमा रियो और ब्राजील की एक पहचान बन गई। यह मजबूत कांक्रीट और सोपस्टोन से बनी है।16. उस पहले आधुनिक आन्दोलन का नाम बताइए जिसने अमूर्त और नॉनरिप्रेजेंटेशनल कला को आगे बढ़ाया।(a) उत्तर-प्रभाववाद(b) घनवाद(c) भविष्यवाद(d) दादाCorrect Answer: (b) घनवादSolution:घनवाद पहला आधुनिक आन्दोलन है जिसने अमूर्त और नॉनरिप्रिजेंटेशनल कला को आगे बढ़ाया था। घनवाद 20वीं शताब्दी का एक नव-विचारक कला आन्दोलन था जिसका नेतृत्व पिकासो और ब्राक ने किया था, जो यूरोपीय चित्रकला और मूर्तिकला में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया और जिसने संगीत एवं साहित्य को भी सम्बन्धित आन्दोलन के लिए प्रेरित किया।17. हारेन दास ने अधिकतर किस तकनीक का प्रयोग किया था?(A) वुडकट (B) वुड इंग्रविंग (C) सेरिग्राफ (D) एचिंग एवं एक्वाटिन्ट (E) कॉलोग्राफ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A), (B) & (E)(b) केवल (A), (C) & (D)(c) केवल (A), (B) & (D)(d) केवल (B), (C) & (D)Correct Answer: (c) केवल (A), (B) & (D)Solution:हरेन दास ने अधिकतर वुडकट, वुडइग्रेविंग साथ ही एचिंग एवं एक्वाटिन्ट तकनीक का प्रयोग किया था। इनका जन्म बांग्लादेश में सन् 1921 ई. में हुआ था। इन्होंने प्रिन्टमेकिंग विधा का प्रशिक्षण रमेंद्रनाथ चक्रवर्ती के सानिध्य में रहकर प्राप्त किया था। ये कोलकाता से सम्बन्धित एक प्रसिद्ध छापाकार थे। इन्होंने सर्वाधिक छापाचित्रण कागज पर वुडकट विधा में किए हैं। प्रसिद्ध छापा चित्र- संथाल गर्ल, ऑन द वे, स्वीट होम, द नाइफ ग्राइंडर, आफ्टर द रेन आदि।18. वुड कट प्रिंटिंग में सही क्रम का चयन करें(A) कार्निंग (B) ड्रायिंग (C) ब्लाक पर इंक फैलाना (D) कागज पर छाप (E) चम्मच से रगड़ना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) (A), (B), (C), (E), (D)(b) (B), (A), (C), (E), (D)(c) (B), (A), (E), (D), (C)(d) (A), (B), (C), (D), (E)Correct Answer: (b) (B), (A), (C), (E), (D)Solution:वुडकट प्रिंटिंग का सही क्रम इस प्रकार है- ड्रायिंग, कार्किंग, ब्लाक पर इंक फैलाना, चम्मच से रगड़ना, कागज पर छाप ।19. उक्त प्रिंट का माध्यम क्या है?(a) कॉलोग्राफ(b) कलर इंटाग्लिओ(c) विस्कोसिटी(d) सेरिग्राफCorrect Answer: (c) विस्कोसिटीSolution:प्रसिद्ध छापाचित्र वर्लपूल (भंवर) कृष्णा रेड्डी का है उक्त प्रिन्ट का माध्यम विस्कोसिटी है। कृष्णा रेड्डी इंटैग्लियो विस्कोसिटी के लिए प्रसिद्ध है। इन्होंने भारत में बहुवर्णीय विस्कोसिटी छापा विधा के सर्वप्रथम प्रयोग कर्ता माने जाते हैं। साथ ही विस्कोसिटी प्रक्रिया (अन्तः सतह प्रणाली) के अन्तर्गत आता है।20. रामकिंकर बैज प्रसिद्ध भारतीय ______ थे।(A) मूर्तिकार (B) प्राध्यापक (C) नर्तक (D) कला इतिहासकार (E) चित्रकार नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (C), (B) & (A)(b) केवल (A), (B) & (E)(c) केवल (D),(E) & (B)(d) केवल (A), (B) & (C)Correct Answer: (b) केवल (A), (B) & (E)Solution:राम किंकर बैज प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार, प्राध्यापक साथ ही चित्रकार थे। रामकिंकर बैज को आधुनिक मूर्तिकला का पिता भी कहा जाता है साथ ही प्रथम भारतीय अमूर्त मूर्तिकार भी इन्हें माना जाता है, भारतीय कला का पहला अमूर्त मूर्तिशिल्प लैंप स्टैंड है। बैंज के जीवन पर आधारित तमिल भाषा का उपन्यास 'देखी नाई फिरे' है। ये अमूर्त अभिव्यंजनावादी शैली में काम करते थे।Submit Quiz« Previous12345678910Next »