यू.जी.सी. NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021 जून 2022 दृश्य कला (VISUAL ART)

Total Questions: 100

21. जयंत पारीख एक प्रसिद्धः

(A)  प्रिंटमेकर
(B)  मूर्तिशिल्पकार
(C)  भित्ति चित्रकार
(D)  फोटोग्राफर
(E)  लघुचित्रकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A) & (C)
Solution:

जयन्त पारीख एक प्रसिद्ध प्रिन्टमेकर और भित्ति चित्रकार थे। इनका जन्म गुजरात में सन् 1940 ई.में हुआ था ये बड़ौदा ग्रुप ऑफ पॅटर्स के सदस्य भी थे। इन्होंने शिक्षा एन.एस. बेन्द्रे के सानिध्य में रहकर प्राप्त की थी। जयन्त पारेख ने अपने चित्रण के माध्यम से चौथे आयाम की खोज की थी साथ ही चौथे आयाम की शुरूआत अपने चित्रण के 'गति' माध्यम से की थी।

22. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन :I बारोक कला ने मुख्यतः तीव्र छाया-प्रकाश और रूपों की गत्यात्मकता का उपयोग करके भावनात्मक आकर्षण पैदा करने पर जोर दिया।
कथन R: पुनर्जागरण के दौर में पुर्नस्थापित किए गए मानव-आदर्शों से बारोक कला बहुत दूर थी।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।
Solution:

बरोक कला ने मुख्यतः तीव्र प्रकाश और रूपों की गत्यात्मकता का उपयोग करके भावनात्मक आकर्षण पैदा करने पर जोर दिया है। पुनर्जागरण के दौर में पुर्नस्थापित किए गए मानवआदर्शों से बारोक कला बहुत दूर थी। अतः कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

23. इस चित्रकला के चित्रकार का नाम बताइए।

Correct Answer: (c) करावाजियो
Solution:

इस चित्रकला के चित्रकार करावाजियो है इस चित्र का नाम Bacchus (बैचस) है यह करावाजियो द्वारा एक तैल चित्रकला है। इस पेंटिंग में एक युवा बैचस को शास्त्रीय फैशन में अपने बालों में अंगूर और बेल के पत्तों के साथ लेटा हुआ दिखाया गया है, जो उसके ढीले लपेटे हुए वस्त्र की ड्रास्टिंग को छू रहा है। उसके सामने एक पत्थर की मेज पर फलों का कटोरा और रेड वाइन का एक बड़ा कैफे है। यह पेंटिंग वर्तमान में फ्लोरेन्स में उफीजी गैलरी में रखी है।

24. खजुराहो के मंदिरों के पश्चिमी समूह में निम्न सम्मिलित हैं

(A) कन्दरीय महादेव मन्दिर
(B) पार्श्वनाथ मंदिर
(C) लक्ष्मण मंदिर
(D) ब्रह्मा मंदिर
(E) विश्वनाथ मंदिर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (C) & (E)
Solution:खजुराहों के मन्दिरों के पश्चिमी समूह में कन्दरिया महादेव मन्दिर, लक्ष्मण मन्दिर और साथ ही विश्वनाथ मन्दिर सम्मिलित है।

25. गलनांक (द्रवणांक) क्रमानुसार निम्नांकित में से कौन सा अनुक्रम गलत है:

(A) टिन, सीसा, जस्ता, एल्युमिनियम
(B) कांस्य, पीतल, ताम्र, स्टेनलेस स्टील
(C) सीसा, पीतल, टिन, कांस्य
(D) पीतल, टिन, स्टेनलेस स्टील, सीसा
(E) जस्ता, एल्यूमिनियम, कांस्य, पीतल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल / (C) & (D)
Solution:गलनांक क्रमानुसार सीसा, पीतल, टिन, कांस्य और पीतल, टिन, स्टेनलेस स्टील, सीसा अनुक्रम गलत है।

26. ध्यानी बुद्ध अमिताभ की प्रतिमा विज्ञानी विशेषताएँ निम्न है

(A) शरीर का रंग-लाल
(B) वाहन हाथी
(C) प्रतीक चिह्न तड़ित विद्युत्
(D) मुद्रा-ध्यान
(E) दिशा-पश्चिम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (D) & (E)
Solution:ध्यानी बुद्ध अमिताभ की प्रतिमा विज्ञानी विशेषताएँ- शरीर का रंग लाल, मुद्रा ध्यान, दिशा-पश्चिम है।

27. इस चित्र के चित्रकार का नाम बताइए

Correct Answer: (b) सैलोज मुखर्जी
Solution:

इस चित्र के प्रसिद्ध चित्रकार का नाम शैलोज मुखर्जी है। इनका जन्म सन् 1907 ई. में कोलकाता में हुआ था इन्हें आधुनिक भारत का प्रसिद्ध फाववादी कलाकार भी माना जाता है। ये बसोहली शैली की लोक कला से प्रभावित थे। इन्हें मरणोपरान्त 'राष्ट्रीय कला खजाने' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। प्रसिद्ध चित्र- ग्रामीण परिवार, वूमेन इन साड़ी, गपशप, धोबीघाट, लवर्स आदि ।

28. निम्नलिखित संप्रेषणों को उनके क्रमिक तरीके से लगाएं

(A) दृश्य संप्रेषण
(B) मौखिक संप्रेषण
(C) मल्टि मीडिया संप्रेषण
(D) नवीन मीडिया संप्रेषण
(E) शृव्य-दृश्य संप्रेषण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) (B), (A), (E), (C), (D)
Solution:

सम्प्रेषणों के क्रम इस प्रकार हैं-
मौखिक सम्प्रेषण, दृश्य सम्प्रेषण, शृव्य-दृश्य सम्प्रेषण, मल्टीमीडिया सम्प्रेषण, नवीन मीडिया सम्प्रेषण ।

29. सूची-1 के साथ का सूची-II से मिलाइए

सूची-Iकलाकारसूची-IIकृति
Aरामकिंकर बैजIदुल्हन
Bप्रदोष दासगुप्ताIIसंथाल परिवार
Cपी. पोचखानावालाIIIउड़ान
Dचिंतामणि करIVअपरदन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c)
Solution:

30. 'आर्द्र' कागज का प्रयोग किस 'प्रिंटिंग' में होता है?

Correct Answer: (a) इन्टैगलियो
Solution:

आर्द्र कागज का प्रयोग इन्टैग्लियों प्रिंटिंग में होता है। इन्टैग्लियों प्रिंटिंग में भीगे हुए कागज को आमतौर पर कंबल से ढकी प्लेट के खिलाफ खिलाया जाएगा, इसलिए जब रोलिंग प्रेस द्वारा दबाया जाता है तो इसे प्लेट के स्याही से भरे खांचे में एक समान उच्च दबाव के साथ निचोड़ा जाता है। फिर कंबल को उठा लिया जाता है, कागज और मुद्रित छवि को प्रकट करता है। आवश्यक प्रत्येक प्रति के लिए अन्तिम चरण दोहराते हैं।