यू.जी.सी. NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021 जून 2022 दृश्य कला (VISUAL ART)

Total Questions: 100

51. इस चित्र के चित्रकार का नाम बताइए

Correct Answer: (d) गुस्ताव क्लिम्ट
Solution:

इस चित्र के चित्रकार का नाम गुस्ताव क्लिम्ट है। गुस्ताव क्लिम्ट आस्ट्रिया के एक प्रसिद्ध चित्रकार थे। वे वियना सेस्सेसन आन्दोलन के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने चित्र मुराल, स्केच और अन्य कलाओं का सृजन किया है। ये एक प्रतीकवादी चित्रकार थे।

52. फिरोज मीनार में पांच मंजिलें हैं। पहली तीन मंजिलें अष्टकोणीय हैं यह कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (a) गौड़
Solution:

फिरोज मीनार गौर पश्चिम बंगाल भारत में स्थित एक पाँच मंजिला मीनार है। इसे हब्शी वंश के सुल्तान सैफुद्दीन फिरोज शाह ने 1485 और 1489 के बीच बनवाया था। इसे तुगलकी शैली की वास्तुकला में बनाया गया था। यद्यपि पहली तीन मंजिले अष्टकोणीय है, अन्तिम दो आकार गोलाकार है।

53. वर्ष 1998 में अनावृत ‘एंजल ऑफ द नॉर्थ’ स्मारकीय मूर्ति के संबंध में कौन से कथन सही हैं?

(A) यह ईरान में बनाई गई थी
(B) यह एंटनी गोर्मली द्वारा बनाई गई थी
(C) यह जेफ कून्स द्वारा बनाई गई थी
(D) यह इस्पात धातु से बनाई गई थी
(E) यह टेराकोटा से बनाई गई थी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (E) और (D)
Solution:

एंटनी गोर्मली द्वारा बनाई गई वर्ष 1998 में अनावृत्त 'एंजल ऑफ द नॉर्थ टेराकोटा से बनाई गई है। द एंजल ऑफ द नॉर्थ इंग्लैण्ड के गेट्सहेड, टाइन एण्ड वियर में स्थित एंटनी गोर्मली की एक समकालीन मूर्तिकला है। 1998 में पूरा हुआ, इसे दुनिया में एक देवदूत की सबसे बड़ी मूर्ति माना जाता है और ए1 और ए167 सड़को और ईस्ट कोस्ट मेन लाइन के निकट होने के कारण इसे हर साल अनुमानित 33 मिलियन लोगों द्वारा देखा जाता है।

54. हमारे समाज में कला की भूमिका मुख्यतः

Correct Answer: (c) सौंदर्यशास्त्रीय है
Solution:

हमारे समाज में कला की भूमिका मुख्यतः सौन्दर्य शास्त्रीय है। कला मानव गतिविधि की एक विविध श्रेणी है, और परिणामी उत्पाद, जिसमें तकनीकी दक्षता, सौन्दर्य, भावनात्मक शक्ति या वैचारिक विचारों की अभिव्यक्ति रचनात्मकता या कल्पनाशील प्रतिभा शामिल है। कला का गठन क्या होता है, इसकी कोई आमतौर पर सहमत परिभाषा नहीं है और इसकी व्याख्या पूरे इतिहास और संस्कृतियों में बहुत भिन्न है।

55. निम्नांकित में से सही कालक्रम चुनिए :

(A) माइकल एंजेलो
(B) जेफ कून्स
(C) पिकासो
(D) रोडिन
(E) नॉम गाबो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A), (D), (C), (E), (B)
Solution:

56. प्रिंट मेकिंग में प्रमुख मशीन का सही क्रम लिखें

(A) एचिंग प्रेस
(B) लिथो प्रेस
(C) राउटिंग प्रेस
(D) ऑफ-सेट प्रेस
(E) ब्लॉक प्रिंटिंग प्रेस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (E), (A), (B), (C), (D)
Solution:प्रिन्ट मेकिंग में प्रमुख मशीन का सही क्रम इस प्रकार है- ब्लॉक प्रिंटिंग प्रेस, एचिंग प्रेस, लिथो प्रेस, राउटिंग प्रेस, ऑफसेट प्रेस।

57. सोमनाथ होर एक प्रसिद्ध :

(A) लेखक
(B) पेंटर
(C) प्रिंटमेकर
(D) फोटोग्राफर
(E) मूर्तिशिल्पकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (B), (C) और (E)
Solution:

सोमनाथ होर एक प्रसिद्ध पेन्टर, प्रिन्टमेकर, मूर्तिशिल्पकार है। इनका जन्म सन् 1921 ई. में चिटगाँव बांग्लादेश में हुआ था इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट्स, कोलकाता से ललित कला डिप्लोमा पूरा किया था। इन्होंने भारत में पल्पकास्टिंग (पेपरमेशी) विधा की शुरूआत की थी। सोमनाथ होर अपने घाव/जख्म/वूड्स छापा श्रृंखला के लिए जाने जाते है इनकी सबसे प्रसिद्ध मूर्तिशिल्प मदर एण्ड चाइल्ड है जो काँसा माध्यम में बनी है।

58. गुप्तकाल में निर्मित भू-देवी सहित वाराह रूप में विष्णु की विशाल रिलीफ मूर्ति कहाँ पाई गई है?

Correct Answer: (b) उदयगिरि गुफा
Solution:

गुप्त काल में निर्मित भूदेवी सहित वाराह रूप में विष्णु की विशाल रिलीफ मूर्ति उदयगिरि गुफा में पायी गई है। उदयगिरि गुफाएँ विदिशा, मध्य प्रदेश के पास 5वीं शताब्दी ई.के शुरूआती वर्षों से बीस चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाएँ है। इनमें भारत के कुछ सबसे पुराने जीवित हिन्दू और जैन मन्दिर और प्रतिमा शामिल है।

59. भारतीय सौंदर्य शास्त्र में ‘भाव’ में सम्मिलित है :

(A) अस्थायी भाव
(B) स्थायी भाव
(C) द्विभाव
(D) विभाव
(E) अनुभाव
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (B), (D) और (E)
Solution:

भारतीय सौन्दर्य शास्त्र में, भाव में स्थायी भाव विभाव और अनुभाव सन्निहित है। नाट्य शास्त्र के अनुसार, भाव तीन प्रकार के होते है-स्थिर, संचारी, सात्विक, इस आधार पर कि वे सौन्दर्य अनुभव के दौरान कैसे विकसित या अधिनियमित होते हैं।

60. 'रोमन प्रकार' के लेटर में

Correct Answer: (b) सेरिफ के साथ
Solution:

रोमन प्रकार के लेटर सेरिफ के साथ है। पश्चिमी टाइपोग्राफी रोमन, इटैलिक और ब्लैक लेटर रोमन के तीन मूल प्रकार के वर्णीकरणों में व्यापक उपयोग में शैली है। इस वर्गीकरण में सेरिफ टाइपफेस शामिल है जो कई प्रकाशनों में मानक है और उनकी सुगमता और सुन्दरता के लिए जाने जाते है। रोमन फोंट मूल रूप से प्राचीन रोम की एक अक्षर शैली पर आधारित थी जो पुनर्जागरण के दौरान लोकप्रिय हो गए और आज के क्लासिक सेरिफ फोन्ट में विकसित होते रहे।