यू.जी.सी. NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2021 जून 2022 समाजशास्त्रTotal Questions: 10041. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:List-I/सूची-IList-II/सूची-IIA. सामान्य निवास स्थान के बाहर गिना गया एक व्यक्ति1. प्रवासीB. पत्नी और बच्चों को प्रवासी के साथ समय शामिल होना2.बलात प्रव्रजनC. युद्ध या हिंसा के कारण विस्थापित व्यक्ति3. Sमौसमी प्रव्रजन/प्रवासनD. अपने सामान्य निवास स्थान के अलावा कुछ काल के लिए प्रवास4. सहचारी प्रव्रजन/प्रवासननीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः(a) A-I, B-IV, C-II, D-III(b) A-I, B-III, C-IV, D-II(c) A-I, B-II, C-III, D-IV(d) A-I, B-II, C-IV, D-IIICorrect Answer: (a) A-I, B-IV, C-II, D-IIISolution:सुमेलित सूची निम्न प्रकार है-सामान्य निवास स्थान के बाहर गिना गया एक व्यक्तिप्रवासीपति-पत्नी और बच्चों का प्रवासी में - समय शामिल होनासहचारी प्रव्रजन/प्रवासनयुद्ध या हिंसा के कारण विस्थापित व्यक्तिबलात प्रव्रजन/प्रवासनअपने सामान्य निवास स्थान के बजाए एक लघु काल के लिए प्रतिवर्ष दूसरी जगह कार्य मांगनामौसमी प्रव्रजन/प्रवासन42. इनमें से किसने संप्रदायवाद के 6 आयामों आत्मसात्करणवादी, कल्याणकार्यवादी, पश्चगमनवादी, प्रतिकारवादी, पृथकतावादी और विलग्नतावादी के बारे में सुझाव दिया है:(a) योगेंद्र सिंह(b) ए.आर. देसाई(c) टी.के. ओमेन(d) जी.एस. पुर्येCorrect Answer: (c) टी.के. ओमेनSolution:टी.के. ओमेन ने संप्रदायवाद के 6 आयामों आत्मसात्करणवादी, कल्याणकार्यवादी, पश्चगमनवादी, प्रतिकारवादी, पृथकतावादी और विलग्रतावादी के बारे में सुझाव दिया है।43. "पैटर्न्स ऑफ कल्चर" पुस्तक के लेखक हैं:(a) बी. एंडरसन(b) इवान्स प्रिचार्ड(c) आर. बेनेडिक्ट(d) बी. मेलिनोस्कीCorrect Answer: (c) आर. बेनेडिक्टSolution:"पैटर्न्स ऑफ कल्चर (1934) (Patterns of Culture) पुस्तक के लेखक आर. बेनेडिक्ट हैं। इनकी अन्य प्रमुख कृति है- Zuni mythology (Two vols), 193544. निम्नलिखित में से किसने क्रिया को तार्किक और अतार्किक क्रिया में वर्गीकृत किया है?(a) मेक्स वेबर(b) टी. पार्सन्स(c) वी. पेरेटो(d) उपरोक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) वी. पेरेटोSolution:वी. परेटो ने क्रिया को तार्किक और अतार्किक क्रिया में वर्गीकृत किया है। तार्किक क्रिया का आधार वस्तुनिष्ठ होता है जबकि अतार्किक क्रिया का आधार व्यक्तिनिष्ठ होता है। जब एक क्रिया प्रामाणिक तर्क से सम्बन्धित होती है तो उसे तर्कसंगत क्रिया कहते हैं। अर्थात् ऐसा तर्क जो केवल कर्ता की दृष्टि से ही नहीं, वरन् उस विषय में अधिक व्यापक ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों के दृष्टिकोण से भी सही हो, परन्तु जब क्रिया केवल एक ऐसे तर्क से सम्बन्धित है जो केवल कर्ता के दृष्टिकोण से उचित है तो उसे अतर्कसंगत क्रिया कहेंगे।45. नीचे दो कथन दिए गए हैंः एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।अभिकथन (A): सीमा रहित रोगों की व्यापकता बढ़ रही है। कारण (R) : वैश्विक यात्रा में बढ़ोत्तरी हो रही है और मानव प्रवास की दर में वृद्धि हो रही है।उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।(c) (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं है।(d) (A) सही नहीं है परन्तु (R) सही है।Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।Solution:सीमा रहित रोगों की व्यापकता बढ़ रही है क्योंकि वैश्विक मात्रा में बढ़ोत्तरी हो रही है और मानव प्रवास की दर में वृद्धि हो रही है। अतः A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।46. एक इटालियन द्वारा रोम में उपयोग किया जाने वाला पनीर टिक्का और एक भारतीय द्वारा वाराणसी में उपयोग किया जाने वाला पिज्जा निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण है:(a) आहार का वैश्वीकरण(b) वस्तुओं का वैश्वीकरण(c) संस्कृति का वैश्वीकरण(d) उपरोक्त सभीCorrect Answer: (d) उपरोक्त सभीSolution:एक इटालियन द्वारा रोम में उपयोग किया जाने वाला पनीर टिक्का और एक भारतीय द्वारा वाराणसी में उपयोग किया जाने वाला पिज्जा आहार का वैश्वीकरण, वस्तुओं का वैश्वीकरण तथा संस्कृति का वैश्वीकरण का उदाहरण है।47. निम्नलिखित में से किस जनजाति में मातृवंशात्मक पारिवारिक संरचना का प्रचलन पाया जाता है?(a) गारो(b) कोया(c) गारासिया(d) गोंडCorrect Answer: (a) गारोSolution:गारो, खासी तथा नायर जनजाति में मातृवंशात्मक पारिवारिक संरचना का प्रचलन पाया जाता है। परिवार की सत्ता प्रमुख रूप से किसी स्त्री के हाथ में होती है।48. .........सामाजिक रूप से निर्मित विचारों का समुच्चय है जो पुरुषों और पितृसत्ता के हितों को समायोजित करता है और इसमें महिलाओं का अनुपालन शामिल है।(a) आधिपत्यवादी पुरुषत्व(b) एमफेसाइज्ड फेमिनिटी(c) उपरोक्त दोनों(d) उपरोक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) एमफेसाइज्ड फेमिनिटीSolution:एमफेसाइज्ड फेमिनिटी सामाजिक रूप से निर्मित विचारों का समुच्चय है जो पुरुषों और पितृसत्ता के हितों को समायोजीत करता है और इसमें महिलाओं का अनुपालन शामिल है।49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:सूची-I (पुस्तकें)सूची-II (लेखक)A. World Risk Society / वर्ल्ड रिस्क सोसायटी1. एम. कास्टेल्सB. End of Millennium / एंड ऑफ मिलेनियम2. वी. शिवाC. Development as Freedom / डेवलपमेंट एज फ्रीडम3. ए. सेनD. इकोफेमिनिज्म4. यू. बेकनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः(a) A-IV, B-I, C-III, D-II(b) A-III, B-II, C-IV, D-I(c) A-II, B-IV, C-I, D-III(d) A-I, B-II, C-III, D-IVCorrect Answer: (a) A-IV, B-I, C-III, D-IISolution:सुमेलित सूची निम्न प्रकार है-पुस्तकेंलेखकवर्ल्ड रिस्क सोसायटीयू. बेकएंड ऑफ मिलेनियमएम. कास्टेल्सडेवलपमेंट एज फ्रीडमए. सेनइकोफेमिनिज्मवी. शिवा50. फन्तासी शहर एक ऐसे शहर का प्रकार है जिसमें विशेषकर उपभोग, अवकाश और पर्यटन के लिए प्रदर्शन लगाने पर अधिक बल दिया जाता है।B. एज सिटी बड़े नगरों के भीतरी नगरों पर अवस्थित होते हैं। C. मेगा सिटी ऐसे नगर होते हैं जिनकी आबादी 10 मिलियन से अधिक होती है। D. मेगालोपोलिस अत्यंत आबादी वाले नगरों का समूह जिसका फैलाव व्यापक क्षेत्र में होता है। E. मेट्रोपोलिस एक बड़ा, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से प्रभावी शहरी क्षेत्र है जिसमें एक केंद्रीय नगर होता है। और चारों ओर उपनगर होते हैं।नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः(a) केवल A(b) केवल A और B(c) केवल C और E(d) केवल A, C और ECorrect Answer: (d) केवल A, C और ESolution:प्रश्नगत सही उत्तर निम्न प्रकार है- फन्तासी शहर एक ऐसे शहर का प्रकार है जिसमें विशेषकर उपभोग अवकाश और पर्यटन के लिए प्रदर्शन लगाने पर अधिक बल दिया जाता है। मेगा सिटी ऐसे नगर होते हैं जिनकी आबादी 10 मिलियन से अधिक होती है। मेट्रोपोलिस एक बड़ा सशक्त और सांस्कृतिक रूप से प्रभावी शहरी क्षेत्र है जिसमें एक केन्द्रीय नगर होता है और चारों ओर उपनगर होते हैं।Submit Quiz« Previous12345678910Next »