पशुओं के अधीक्षक को मजदूरी के बदले देख-भाल किए जाने वाले पशुओं, कर और पूर्व निर्धारित लाभ के साथ देखभाल किए जाने वाले पशुओं, बेकार हो गये और छोड़ दिए गए पशुओं, अंशदान देकर सरकारी झुंडों में शामिल किए गए पशुओं; सभी झुंडो में शामिल पशुओं की कुल संख्या; ऐसे पशु जो खो गए या मर गए, तथा दूध और घी के कुल उत्पादन के बारे में जानकारी होनी चाहिए गायों के चरवाहे, भैसों चरवाहे, दूध-दूहने वाले, मथने वाले व्यक्ति और शिकारी को एक सी दुधारू गायों की देखभाल करनी चाहिए और इसके लिए उन्हें नकद मजदूरी मिलनी चाहिए। क्योंकि यदि दूध और घी के रूप में मजदूरी दी गई, तो वे बछड़ो को नुकसान पहुँचा सकते है। ये मजदूरी के बदले में देखभाल किए जाने वाले पशु हैं। एक व्यक्ति को एक सौ पशुओं की देखभाल करनी चाहिए, जिसमें बूढ़ी गायों, दुधारू गायों, बछड़ो वाली गायों, पहली बार बछड़े को जन्म देने वाली गायों और ओसर गायों (जिन्होंने बछड़े को जन्म नहीं दिया है) की बराबर संख्या होनी चाहिए। उसे प्रति वर्ष प्रति पशु आठ वारका घी और एक पण तथा दाग सहित चर्म देना चाहिए। यह कर और पूर्वनिर्धारित लाभ के साथ देखभाल है। एक सौ पशुओं की देखभाल करने वाले चरवाहों को ऐसी गायों, जो रुग्ण है, जो विकलांग है, जो दूसरे व्यक्ति को दूध दुहने नहीं देती, जिनका दूध दुहना कठिन है और जो बछड़ों को मार देती है, को बराबर संख्या में बांटकर उस प्रत्येक वर्ग के लिए उचित हिस्सा देना चाहिए। ये ऐसे पशु है जो बेकार हो गए हैं और छोड़ दिए गए है।
पशु अधीक्षक के कार्य को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया गया था?