यू.जी.सी. NTAनेट परीक्षा जून-2020 (इतिहास)

Total Questions: 100

21. भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के लिए नेहरू की हिचकिचाहत को निम्नलिखित में से किनका समर्थन प्राप्त था?

(A) महात्मा गाँधी
(B) वल्लभ भाई पटेल
(C) ई.एम. एस. नंबूदरीपाद
(D) सी. राजगोपालाचारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल (B)और (D)
Solution:

भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के लिए नेहरू के साथ वल्लभ भाई पटेल और सी. राजगोपालाचारी ने भी समर्थन प्रदान किया। 1953 में आंध्रप्रदेश भाषाई आधार पर गठित होने वाला प्रथम राज्य बना। 1956 में 'राज्य पुनर्गठन आयोग' की स्थापना की गई। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 1956 में पारित राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा भाषायी आधार पर 14 राज्यों तथा 6 केन्द्रशासित प्रदेशों का गठन हुआ।

22. 712 में जब अरबों ने सिंध पर आक्रमण किया, वे तो अपने साथ कौन से खतरनाक हथियार लेकर आये थे?

(A) नाफ्था
(B) हवाई
(C) बान
(D) मंजनीक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) केवल (A) और (D)
Solution:

712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम (अरब आक्रमणकारी) ने सिन्ध पर आक्रमण किया तथा थट्टा के पास स्थित देवल बंदरगाह को अपने अधीन कर लिया। वे अपने साथ नाफ्था तथा मंजनीक जैसे खतरनाक हथियार लाए थे। अरबों ने चिकित्सा दर्शन शास्त्र, नक्षत्र विज्ञान, गणित और शासन प्रबन्ध की शिक्षा भारतीयों से प्राप्त की। मुहम्मद बिन कासिम ने सिंधवासियों से पहली बार 'जजिया' नामक कर की वसूली की।

23. निम्नलिखित सैय्यद सुल्तानों को आरंभिक काल में उनके ऐतिहासिक कालानुक्रम में रखें:

(A) अलाउद्दीन आलम शाह
(B) मुइजुदीन मुबारक शाह II
(C) खिन खान
(D) मुहम्मद शाह IV
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करेंः

Correct Answer: (a) (C), (B), (D), (A)
Solution:

सैय्यद वंश का संस्थापक खित्र खान था। उसने रैयतए-आला की उपाधि धारण की। इसका मूल उद्देश्य तुर्क एवं अफगान सरदारों को संतुष्ट रखना और अपनी प्रजा की सहानुभूति प्राप्त करना था। सुल्तानों का सही कालक्रम इस प्रकार है- खिज खान, मुइजुद्दीन मुबारकशाह II, मुहम्मदशाह IV, अलाउद्दीन आलम शाह ।

24. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में सबसे पहले मध्यकालीन भक्तों का विवरण एक जगह मिलता है?

Correct Answer: (a) भक्तमाल
Solution:

'भक्तमाल' नाभादास कृत प्रमुख हिन्दी ग्रंथ है इस पर 1769 में 'प्रियादास' जी ने टीका लिखा। इस ग्रंथ में सर्वप्रथम मध्यकालीन भक्तों का विवरण प्राप्त होता है। इसमें मुख्य रूप से 200 भक्तों के चमत्कारपूर्ण चरित्र 316 छप्पयों में लिखे गए हैं। नाभादास जी ने 'भक्तमाल' में कहा है कि सखी सम्प्रदाय में राधा कृष्ण की उपासना और आराधना की लीलाओं का अवलोकन साधक सखी भाव से करते है।

25. अलबरूनी और भारत के बारे में दिए गए उसके विवरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

(A) उसे देश से निकाल दिया गया था और दस साल भारत में रहने का आदेश दिया गया था।
(B) उसके अनुसार अस्पृश्य जातियों के लोग चारों जातियों के गांवों और शहरों के बाहर ही रह सकते थे।
(C) ग्रहण की सच्ची प्रकृति के बारे में उसने ब्रह्मगुप्त के दृष्टिकोण का समर्थन किया।
(D) उसके अनुसार हिंदू सोचते हैं कि उनके देश जैसा कोई और देश और उसके धर्म जैसा कोई और धर्म नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

महमूद गजनवी के दरबार में अल्बरुनी, फिरदौसी, उत्बी आदि विद्वान थे। अल्बरुनी (देश निकाला के पश्चात) गजनवी के साथ भारत आया था। उसने अपनी भारत यात्रा का विवरण 'किताबुल हिन्द' पुस्तक में दिया है। इसमें भारतीय गणित, इतिहास, भूगोल, खगोल, दर्शन आदि की समीक्षा किया गया है। उसके अनुसार हिन्दू सोचते है कि उनके देश जैसा कोई और देश तथा उनके धर्म जैसा कोई और धर्म नहीं हो सकता। इसने ग्रहण की प्रकृति के बारे में ब्रह्मगुप्त के दृष्टिकोण का विरोध भी किया था। उसने बताया कि अस्पृश्य जातियाँ गाँवों और शहरों की सीमाओं के बाहर निवास करती थी।

26. निम्नलिखित में से कौन सा एक आर्य समाज का आदर्श नहीं था?

Correct Answer: (a) शास्त्री वर्ग के प्राधिकार में विश्वास
Solution:

स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना बंबई में की। इसकी स्थापना का उद्देश्य वैदिक धर्म को पुनः शुद्ध रूप में स्थापित करना, भारत को सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक रूप से एक सूत्र में बाँधना, लिंगों के बीच समानता तथा भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव को रोकना भी था। इसका आदर्श शास्त्री वर्ग के प्राधिकार में विश्वास नहीं था। इसे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में सफलता मिला।

27. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची I
(स्रोत)
सूची II
(संबंधित विषय)
(A) गुनयात-उल मुनया(i) फिरोज तुगलक के काल
में संकलित एक संगीत
ग्रंथ
(B) फतवा-ए-जहाँदारी(ii) राजनीतिक दर्शन प्रणाली
से संबंधित
(C) बरीद(iii) युद्ध कला से संबंधित
(D) दबीर(iv) अलाउद्दीन खलजी के
दक्षिण अभियान का विवरण

निम्नलिखित विकल्पों में से जवाब चुनेंः

Correct Answer: (b) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
Solution:
स्रोतसम्बन्धित विषय
गुनयात-उल-मुनयाफिरोज तुगलक के काल में संकलित एक संगीत ग्रंथ
फतवा-ए-जहाँदारीराजनीतिक दर्शन प्रणाली से सम्बन्धित
आदाब-उल हर्ब वा शुजातयुद्ध कला से सम्बन्धित
खजाइन-उल-फुतूहअलाउद्दीन खिलजी के दक्षिणी अभियान का विवरण

28. प्रारंभिक वैदिक काल में ब्रजपति कौन था?

Correct Answer: (a) योद्धा समूहों के प्रमुखों को नेतृत्व करने वाला अधिकारी
Solution:

वैदिक सभ्यता के संस्थापक आर्य थे इसलिए इसे आर्य सभ्यता भी कहा जाता है। वैदिक काल के प्रमुख अधिकारी (1) व्रजपति - योद्धा समूहों के प्रमुखों का नेतृत्व करने वाला (II) कुलपति- परिवार का मुखिया (III) पालागल - संदेशवाहक (IV) अर्थापति - मुख्य न्यायाधीश (V) सेनानी सेनाध्यक्ष (VI) परिवार के प्रधान को कुलप या गृहपति कहते थे तथा प्रशासनिक इकाई को पाँच भागों में बाँटा गया था, जो इस प्रकार है- कुल, ग्राम, विश, जन और राष्ट्र ।

29. नीचे दो कथन दिए गए है: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): औपनिवेशिक विज्ञान उपनिवेशवाद के समग्र ताने-बाने के साथ अभिन्न रूप से गुंथा हुआ था।
तर्क (R) : औपनिवेशिकता विज्ञान बहुत स्पष्टता के साथ नही आया; सार्वभौमिकता और विज्ञान की उपदेयता के दावों ने इसकी पहचान को धुंधला कर दिया था।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (A) की सही व्याख्या (R) है।
Solution:

ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति की अवधि तक भारत में ब्रिटिश संलग्नता के विकास और पाश्चात्य हस्तक्षेप के प्रति भारतीय प्रतिक्रिया के निर्माण में औपनिवेशिक विज्ञान जुड़ा हुआ है। औपनिवेशिक विज्ञान उपनिवेशवाद के समग्र ताने-बाने के साथ अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। औपनिवेशिक वैज्ञानिकों को मुख्यधारा के मेट्रोपोलिटन वैज्ञानिक समुदाय से जुड़ा माना जाता है परन्तु आगे चलकर सार्वभौमिकता और विज्ञान की उपादेयता के दावों ने इसकी पहचान को कुछ धुँधला अवश्य कर दिया। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या है।

30. सूची I को सूची IIके साथ सुमेलित कीजिए:

सूची I (चित्रकार)सूची II (उनकी चित्रकला शैली)
(A) अवनिन्द्रनाथ टैगोर(i) विश्व परंपराओं के विविध पक्षों से सीखकर अपनी चित्रकारी में उनका सम्मिश्रण किया।
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर(ii) सामान्य वस्तुओं और घटनाओं का कल्पना फंतासी के जादू के साथ सम्मिश्रण किया।
(C) नन्दलाल बोस(iii) एक व्यक्तिगत शैली विकसित की जो ग्राम्य परंपरा के निकट थी।
(D) जेमिनी रॉय(iv) अपनी चित्रकारी में भोलेपन और परिष्करण को मोहक तरीके से बुना।

निम्नलिखित विकल्पों में से जवाब चुनेंः

Correct Answer: (d) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:-
सूची-I (चित्रकार)सूची- II (चित्रकला शैली)
(A) अवनिन्द्रनाथ टैगोरसामान्य वस्तुओं और घटनाओं का कल्पना फंतासी के जादू के साथ सम्मिश्रण किया।
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोरअपनी चित्रकारी में भोलेपन और परिष्करण को मोहक तरीके से बुना।
(C) नन्दलाल बोसविश्व परंपराओ के विविध पक्षो से सीखकर अपनी चित्रकारी में उनका सम्मिश्रण किया।
(D) जेमिनी रॉयएक व्यक्तिगत शैली विकसित की जो ग्राम्य परंपरा के निकट थी।