यू.जी.सी. NTAनेट परीक्षा जून-2020 (इतिहास)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित में से कौन से महायान बौद्ध धर्म के मुख्य लक्षण है?

(A) बुद्ध की प्रतिमा की पूजा
(B) स्थानीय पंथो का आत्मसातीकरण
(C) बोधिसत्व की अवधारणा
(D) बौद्ध दर्शन के प्रसार के लिए पालि का प्रयोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

महायान, बौद्ध धर्म के तहत सभी प्राणियों को बुद्धत्व प्राप्त करने की अनुमति देता है। महायानियों ने ही संसार भर में बुद्धि की मूर्ति और प्रार्थना के लिए स्तूपों का निर्माण किया। महायानी बोधिसत्व की अवधारणा के साथ-साथ बुद्ध की प्रतिमा की पूजा को भी सर्वोच्च मानते है। पालिभाषा का प्रयोग त्रिपिटक के लिए किया गया न कि महायानियों ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए किया।

32. भारत में अंग्रेज विद्वानों के आरंभिक पूर्वदेशीयता (ओरिएंलिज्म) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन सही है?

(A) संस्कृत, ग्रीक और लैटिन के बीच भाषायी संबंध स्थापित कर विलियम जोन्स ने भारत को क्लासिकीय पश्चिम के समान प्राचीनता से विभूषित किया।
(B) आरंभिक पूर्वदेशीय परपंग का मूल सिद्धांत था कि विजित जनता को ब्रिटेन की विधिक परंपराओं से शासित किया जाता था।
(C) भारतीय रीति-रिवाजों और कानूनों के संबंध में आरंभिक पूर्वदेशीय अध्ययनों का उद्देश्य भारतीय समाज की बर्बर स्थिति का दर्शना था।
(D) पूर्वदेशीय परंपरा के आरंभ से आगे चलकर कलकत्ता मद्रास, एशिपाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (b) केवल (A) और (D)
Solution:

भारतीय इतिहास के संदर्भ में प्राच्य विद्वानों ने भारतीय इतिहास लेखन शैली से भिन्न पाश्चात्य इतिहास लेखन के अनुरूप वर्णन किया। इसके अंतर्गत 1784 ई. में विलियम जोन्स ने एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना की ताकि पूर्वी दृष्टिकोण (Oriental) को प्राच्य माध्यम से विश्व तक पहुँचाया जा सके। इसके लिए अन्य प्रयासों में वारेन हेस्टिंग्ज द्वारा 1781 में कलकत्ता मदरसा व 1791 ई. में श्री जोनाथन डंकन द्वारा संस्कृत कालेज, बनारस, की स्थापना की गई। विलियम जोंस ने संस्कृत, ग्रीक व लैटिन के मध्य भाषायी संबंध स्थापित कर भारतीय प्राचनी इतिहास की सार्थकता को सिद्ध किया। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (A) व (D) सही है।

33. खरोष्ठी लिपि में लिखित धम्मपद की पाण्डुलिपि कहां से प्राप्त हुई थी?

Correct Answer: (d) खोतान
Solution:

मध्य एशिया के दक्षिण क्षेत्र में स्थित खोतान का राज्य भारतीय संस्कृति का सर्वप्रमुख केन्द्र था। चौथी शती तक खोतान में महायान बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार हो चुका था। यहाँ से खरोष्ठी लिपि में लिखित धम्मपद की पाण्डुलिपि प्राप्त हुई थी। यहाँ से प्राप्त पाण्डुलिपि, मूर्तियों तथा चित्रकारियों से यह पता चलता है कि आठवीं शती तक यहाँ भारतीय बौद्ध संस्कृति फैल चुकी थी।

34. 'स्त्रीधन' शब्द का पहली बार उल्लेख निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में हुआ है?

Correct Answer: (c) अर्थशास्त्र
Solution:

स्त्रीधन वह सम्पत्ति है जिस पर पत्नी का पूर्ण अधिकार होता है और वह उसका उपभोग भी कर सकती है। 'स्त्रीधन' शब्द का पहली बार उल्लेख कौटिल्य कृत 'अर्थशास्त्र' में प्राप्त होता है। कौटिल्य ने शुल्क, अन्वाधेय, आधिवेदनिक एवं बन्धुत्व को स्त्रीधन के प्रकारों के रूप में माना है। आगे चलकर मिताक्षरा ने भी स्त्रीधन के उत्तराधिकार को दो शाखाओं में विभक्त किया जिसमें पहली शुल्क के विषय में तथा दूसरी स्रीधन के अन्य प्रकारों के विषय में।

35. निम्नलिखित मालवा सुल्तानों को उनके आरंभिक काल से ऐतिहासिक कालानुक्रम में रखें:

(A) गियास शाह
(B) नासिर शाह
(C) मुहम्मद शाह गौरी
(D) महमूद खलजी I
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

Correct Answer: (d) (C), (D), (A), (B)
Solution:

14-16वीं शताब्दी के मध्य मालवा में शासन करने वाले मुस्लिम शासक क्रमशः हुसैन खाँ गौरी होशंगशाह गौरी, मुहम्मद शाह गौरी, महमूद खिलजी I, गियास शाह तथा नासिर शाह ने किया। होशंगशाह गौरी को आलमशाह भी कहा गया है। अंततः अंतिम शासक महमूद शाह खिलजी द्वितीय को 1531 में गुजरात के शासक बहादुरशाह ने पराजित कर मालवा को गुजरात राज्य में मिला लिया।

36. प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी निम्नलिखित में से किस राजवंश की विशेषता थी?

Correct Answer: (c) चालुक्यों
Solution:

चालुक्य वंश के शासनकाल में महिलाओं को उच्च पदों पर नियुक्त किया गया था। राजकुमारियाँ प्रदेश की शासिका होती थी। जयसिंह द्वितीय की बड़ी बहन अक्का देवी तथा एक महिला शासिका विजय भट्टारिका का भी शासन में प्रमुख योगदान था।

37. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने टंका पर टकसाल शहर का नाम उत्ण करने की प्रथा शुरू की?

Correct Answer: (b) इल्तुतमिश
Solution:

इल्तुतमिश, कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद व इल्बारी तुर्क था। इसे दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। यह पहला तुर्क सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये। उसने सल्तनत कालीन दो महत्वपूर्ण सिक्के 'बाँदी का 'टंका' तथा तांबे का 'जीतल' चलवाया। इसने सिक्कों पर टकसाल शहर नाम अंकित करवाने की परम्परा को आरम्भ किया।

38. निम्नलिखित में से किस राज्य के महाराजा ने अंत में विद्रोह का नाटकीय प्रदर्शन करने के बाद ही विलय पत्र हस्ताक्षर किए?

Correct Answer: (d) जोधपुर
Solution:

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की धारा 8 के तहत देशी राज्यों पर से 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश सरकार की परमोच्चता समाप्त होनी थी। देशी राज्य अपनी इच्छानुसार भारत अथवा पाकिस्तान में से किसी भी देश में सम्मिलित होने अथवा पृथक अस्तित्व बनाए रखने के लिए स्वतंत्र थे। हैदराबाद, त्रावणकोर, जम्मू एवं कश्मीर, मैसूर आदि राज्य भी पूर्णतः स्वतन्त्र रहना चाहते थे। सरदार पटेल के प्रयासों से जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह ने जिन्ना के प्रस्तावों (पाकिस्तान में विलय) को ठुकराते हुए अपने विद्रोह का नाटकीय प्रदर्शन करने के बाद भारत के विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया था।

39. रबतक अभिलेख के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है?

Correct Answer: (a) कनिष्क और कडफिसेस शासकों के बीच संबंध स्पष्ट करने के लिए
Solution:

रबतक अभिलेख 1993 में अफगानिस्तान में खोजा गया। इसमें कनिष्क के साम्राज्य विस्तार तथा विमकडफिसेस, कुजुल कडफिसेस शासकों के बीच संबंधों का भी वर्णन है। इस अभिलेख के अनुसार साकेत, कौशांबी, चंपा और पाटलिपुत्र कनिष्क के साम्राज्य के हिस्से थे। रबतक अभिलेख मुख्यतया यूनानी लिपि और बैक्ट्रियन भाषा में है।

40. 'बुरुन्जी' का क्या अर्थ है?

Correct Answer: (c) असम के वंशावली रिकार्ड
Solution:

बुरुन्जी, असमिया भाषा में लिखी हुई ऐतिहासिक कृति है। इसमें असम राज्य की प्रमुख घटनाओं, युद्ध, संधि, राज्य घोषणा, राजदूत तथा राज्यपाल के विविधि कार्य तथा वंशावली रिकार्ड का भी उल्लेख है। अहोम राज्य सभा के पुरातत्व लेखों का संकलन बुरुन्जी में हुआ है। प्रथम बुरुजी की रचना असम के प्रथम राजा सुकफा के आदेश पर लिखी गई जिन्होंने सन् 1228 ई. में असम राज्य की स्थापना की थी।