यू.जी.सी. NTAनेट परीक्षा जून-2020 (इतिहास)

Total Questions: 100

51. आरंभ से शुरू करते हुए निम्नलिखित संस्थाओं की स्थापना को कालानुक्रम से लगाएँ:

(A) फोर्ट विलियम कॉलेज, कलकत्ता
(B) एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल
(C) संस्कृत कॉलेज, बनारस
(D) कलकत्ता मदरसा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

Correct Answer: (b) (D), (B), (C), (A)
Solution:

दिए गए संस्थाओं की स्थापना का सही कालक्रम इस प्रकार है-
कलकत्ता मदरसा 1781 - वारेन हॅस्टिग्ज
एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल 15 जनवरी 1784 विलियम जोंस
संस्कृत कॉलेज, बनारस- 1791 - जोनाथन डंकन
फोर्ट विलियम कॉलेज, कलकत्ता- 10 जुलाई 1800- लार्ड वेलेजली

52. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची I (वैदिक नदी)सूची II (वर्तमान नाम)
(A) अस्किनी(i) ब्यास
(B) परुष्णी(ii) चेनाब
(C) शुतुद्रि(iii) रावी
(D) विपाशा(iv) सतलज

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
Solution:
सूची I (वैदिक नदी)सूची II (वर्तमान नाम)
 अस्किनीचिनाब
परुष्णीरावी
 शुतुद्रिसतलज
 विपाशाब्यास

ये सभी ऋग्वैदिक कालीन प्रमुख नदियाँ थी।

53. निम्नलिखित में से कौन मनु-स्मृति के प्रसिद्ध टीकाकार हैं?

(A) अपरार्क
(B) कुल्लूक
(C) मेधातिथि
(D) विज्ञानेश्वर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) केवल (B) और (C)
Solution:

मनुस्मृति हिन्दू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र (स्मृति) है। इसे मानव धर्म शास्त्र, मनुसंहिता आदि नामों से भी जाना जाता है। मनुस्मृति के प्रसिद्ध टीकाकार मेधातिथि तथा कुल्लुक भट्ट थे। मनुस्मृति पर रघुनन्दन, भारुचि तथा गोविन्द राज ने भी टीका लिखा है। मनुस्मृति में चारों वर्णों, चारों आश्रमों, सोलह संस्कारों आदि विषयों पर परामर्श दिया गया है। याज्ञवल्क्य स्मृति के भाष्यकार (टीकाकार) विज्ञानेश्वर, अपरार्क आदि है तथा विज्ञानेश्वर ने मिताक्षरा नामक ग्रंथ लिखा है।

54. निम्नलिखित में से कौन से सुधारवादी मुस्लिम नेता ने एक आधुनिकतावादी उर्दू पत्रिका तहजीब अलअखलाक प्रकाशित की?

Correct Answer: (b) सैयद अहमद खान
Solution:

सैय्यद अहमद खान, इस्लामी सुधारक और उन्नीसवी सदी के ब्रिटिश भारत के दार्शनिक तथा भारत में मुस्लिम राष्ट्रवाद के अग्रणी नेता माने जाते है। उन्हें 'दो राष्ट्र सिद्धांत' का जनक, भी कहा जाता है। इन्होंने 1875 में दक्षिण एशिया में पहला मुस्लिम विश्वविद्यालय 'मुहम्मद एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज' की स्थापना की। उन्होंने आधुनिक विषयों पर जागरूकता और ज्ञान फैलाने तथा मुस्लिम समाज के सुधारों को बढ़ावा देने के लिए उर्दू पत्रिका "तहजीब अल-अखलाक" प्रकाशित की।

55. भारत के नवपाषाण संस्कृति में निम्नलिखित में से क्या पाया गया है?

(A) घिसकर और पॉलिश कर बनाए गए प्रस्तर उपकरण
(B) हल
(C) बैलगाड़ी
(D) खेती से उपजाए गए जौ और मटर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल (A) और (D)
Solution:

नवपाषाण काल में कृषि एवं पशुपालन का सर्वप्रथम प्रारंभ हुआ। इस काल में घिसकर और पॉलिश कर बनाए गए प्रस्तर उपकरणों तथा खेती से उपजाए गए जौ और मटर भी प्राप्त हुए है। मेहरगढ़ (पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान प्रांत) में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले है। बुर्जहोम (कश्मीर) से प्राप्त एक कब्र में मालिक के साथ कुत्ते को दफनाया गया था।

56. नीचे दिए गए दो कथनों में से एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है:

अभिकथन (A): पेशवा सरदारों पर अपना हुक्म चलाते थे, विजित क्षेत्रों में अपने लोगों को नियुक्त करते थे और उस क्षेत्र का लगातार विस्तार करते रहते थे, जहाँ से ये चौथ और की वसली करते थे। सरदेशमुखी की वसूली  करते थे।
तर्क (R) : पेशवाओं ने दो शासकों छत्रपति और मुगल बादशाह के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और दोनों से ही वास्तविक स्वायत्तता हासिल की।
उपर्युक्त कथनों में आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही जवाब बताएं:

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:

मराठा शासक शिवाजी की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्रों के मध्य हुए विवाद का लाभ उठाकर पेशवा मजबूत बने। पेशवा शासक बालाजी विश्वनाथ ने शाहू जी (मराठा शासक) को गद्दी पर बैठाकर नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया। आगे चलकर पेशवा,सरदारों पर अपना हुक्म चलाते थे तथा विजित क्षेत्रों पर अपने लोगो को नियुक्त करके क्षेत्रों का विस्तार भी करते रहते थे। यही से चौथ और सरदेशमुखी वसूल करके अपने राजस्व को नियंत्रित भी करते थे। पेशवा ने मराठा और मुगलों से सामंजस्य बनाकर शासन किया। 1719 में मुगल सूबेदार हुसैन अली तथा बालाजी विश्वनाथ के बीचसंधि को इतिहासकार रिचर्ड टेम्पेल ने मराठा साम्राज्य के मैग्नाकाटकी संज्ञा दी। इस प्रकार (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

57. निम्नांकित में से कौन 23 मार्च, 1940 को मुस्लिम लीग द्वारा स्वीकृत लाहौर प्रस्ताव से नहीं जुड़ा था?

Correct Answer: (a) खिजर हयात खान
Solution:

22-23 मार्च 1940 को मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ। इस अधिवेशन में पहली बार 'पाकिस्तान' राज्य के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार करने में खलीकुज्जमाँ, फजलुल हक तथा सिकंदर हयात खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस अधिवेशन की अध्यक्षता मुहम्मद अली जिन्ना ने की। परन्तु इस प्रस्ताव में “पाकिस्तान” शब्द का जिक्र नहीं हुआ था।

58. नीचे दो कथन दिए गए है: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने राजनीतिक और सांस्कृतिक ढांचे के भीतर राष्ट्रवादी सोच और लेखन की अपनी विशिष्ट शैली की रचना और विकास किया।
तर्क (R) : ब्रिटिश राज के अधीन होने के कारण, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को शासकों के प्रति और प्रचंड देशभक्ति के सह-अस्तित्व में कोई विरोधाभास नहीं दिखाई दिया।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (A) की सही व्याख्या (R) है
Solution:

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को हिन्दी साहित्य के साथ-साथ हिन्दी रंगमंच के जनक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने राजनीतिक और सांस्कृतिक ढाँचे के भीतर राष्ट्रवादी सोच और लेखन की अपनी विशिष्ट शैली की रचना का विकास किया। उन्होंने जनमत को बढ़ावा देने के लिए (ब्रिटिश राज के अधीन होने के बावजूद) रिपोर्ट, प्रकाशन, संपादक को पत्र, अनुवाद और साहित्यिक कार्यो जैसे नए मीडिया का उपयोग किया। उनका प्रसिद्ध नाटक ग्रंथ भारत दुर्दशा था। इस नाटक में विदेशी शासक के दुष्प्रभावों और गुलामी की पीड़ा का बहुत गहराई से वर्णन किया है। इस प्रकार (A) और (R) दोनों सही है और (A) की सही व्याख्या (R) है।

59. अफगान राज्य तंत्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

(A) बहलोल के विपरीत, सिंकदर लोदी ने राज सिंहासन पर बैठना शुरू किया, कोई भी दूसरा अमीर उसके बराबर नहीं बैठ सकता था।
(B) यह अभी भी 'समान हैसियत वालों में प्रथम' के सिद्धान्त में विश्वास करता था।
(C) अमीरों तथा आम जनों के सामने सुलतान की श्रेष्ठता स्थापित करने के लिए उसने राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में राजकीय फरमान प्राप्त करने के लिए विस्तृत नियम बनाए।
(D) एक प्रभावशील गुप्तचर व्यवस्था सुलतान को राज्य और विशेषकर अमीरों की गतिविधियों से सूचित रखती थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (c) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

दिल्ली सल्तनत के सुल्तान बहलोल लोदी ने प्रथम अफगान साम्राज्य (लोदी वशं) की स्थापना की। इसने जौनपुर (1484 ई.) राज्य को दिल्ली सल्तनत में सम्मिलित किया। इनके पश्चात सिकन्दर लोदी सिंहासन पर बैठा। वह "समान हैसियत वालों में प्रथम" सिद्धांत में विशाल नहीं करता था, बल्कि कोई भी अमीर उसके बराबर नहीं बैठ सकता था।

सिकन्दर लोदी ने व्यापारिक मार्गो पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आगरा नगर की स्थापना की। शासन में और सरदारों को नियंत्रण में रखने में उसकी सफलता का मुख्य श्रेय गुप्तचर विभाग को था। उसने राज्य के हिसाब-किताब की जानकारी रखने के लिए लेखा परीक्षण प्रणाली की शुरूआत की, खाद्यान्न करो को समाप्त कर दिया तथा व्यापार से प्रतिबंध को हटा दिया।

60. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची I (विप्लव)सूची II (प्रमुख नेता)
(A) रामोसी विप्लव(i) जत्रा भगत
(B) कोल विप्लव(ii) बुद्धु भगत
(C) कच्चा नागा विप्लव(iii) चित्तूर सिंह
(D) ओराँव विप्लव(iv) शंभूदन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करेंः

Correct Answer: (a) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची I (विप्लव)सूची II (प्रमुख नेता)
(A) रामोसी विप्लवचित्तूर सिंह
(B) कोल विप्लवबुद्ध भगत, जोया भगत
(C) कच्चा नागा विप्लवशंभूदन
(D) ओराँव विप्लवजन्ना भगत

ये सभी विद्रोह 1857 की क्रांति से पूर्व हुए विद्रोह थे। इस राजनीतिक, धार्मिक आंदोलन के अंतर्गत फकीर विद्रोह, संन्यासी विद्रोह, बहावी विद्रोह तथा कूका विद्रोह महत्वपूर्ण थे।