यू.जी.सी. NTA नेट (जुलाई) परीक्षा, 2019 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित में से किसके चित्रों के बारे में यह माना जाता है कि उस पर 'स्टेन ग्लास' चित्रकला का प्रभाव है?

Correct Answer: (b) जॉर्ज रूआँ
Solution:

जॉर्ज रूआँ के चित्रों के बारें में माना जाता है कि रू के चित्रकला पर "स्टेन ग्लास' का प्रभाव है। "स्टेन ग्लास" विद्या गोथिक युग में विकसित हुई। “स्टेन ग्लास" विद्या का विकास 950-1240 के मध्य हुआ।
स्पेन की गोथिक कला का इतिहास 1275-1525 के मध्य का स्पेन के कलात्मक उदाहरण केसाइल, वर्गोस, ग्रानादा, वसलोन, मेलोरोका आदि में सुरक्षित है।

72. निम्नलिखित डिजाइनरों में से किसने :ग्राफिक डिजाइन' शब्द को गढ़ा है?

Correct Answer: (d) विलियम एडिसन डिग्गिन्स
Solution:

"ग्राफिक डिजाइन" शब्द को "विलियम एडिसन ने गढ़ा है। "लीथोग्राफी" ग्राफिक कला की विद्या है। लिथाग्राफी का आविष्कार जोहान सेनेफेल्डर ने किया। “सेरीग्राफी" सिल्क स्कीन प्रिंटिंग का तकनीकी नाम है। "एचिंग का आविष्कार जर्मनी के डेनियल हॉफर ने 1515 ई. में किया।

73. भारत में लिथोग्राफी मुद्रणालय की स्थापना करने वाले पहले कलाकार कौन थे?

Correct Answer: (c) राजा रवि वर्मा
Solution:

भारत में लिथोग्राफी मुद्रण की स्थापना 'राजा रवि वर्मा' ने किया। सन् 1894 ई. में त्रावणकोर के तत्कालीन दीवन सर दी. माधवराव की सलाह पर रवि वर्मा ने घाटकोपर मुंबई में सर्वप्रथम लिथोग्राफी प्रेस (ओलियोग्राफी) की स्थापना कि लियोग्राफी प्रेस लगाने में रवि वर्मा ने जर्मन विशेषज्ञों, "जिरचई” एव "स्लेचर" का सहयोग लिया।

74. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के सर्वाधिक सक्रिय कलाकार थे

Correct Answer: (c) नंदलाल बोस
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के सर्वाधिक कलाकार नंदलाल बोस थे। बोस ने 1937-38 ई. में फैजपुर व हरिपुर के अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशनों के पांडाल अलंकृत किये। 1954 ई.में बोस भारत सरकार ने “पद्म विभूषण" से सम्मानित किया।

75. How many tyles of painting are there in Ajanta Caves?

Correct Answer: (b) 03

76. एचिंग के विपरीत क्रमानुसार में व्यवस्थित कीजिए

1. प्रिंटिंग         2. वाइपिंग
3. इकिंग         4. इचिंग
सही विकल्प चुनिए:

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:

इंचिंग के विपरीत क्रमानुसार प्रिंटिंग वाइपिंग इन्किंग- इचिंग ।
एचिंग का आविष्कार जर्मनी के डैनियल हॉफार (1470-1536 ई.) ने 1515 ई. में किया। कापर व जस्ते की चादर का प्रयोग "एचिंग" तकनीक में होता है। एचिंग ग्राफिक विधि से संबंधित है। "इंग्रेविंग' तथा "एचिंग" इंटैग्लियो का भाग है।

77. एलोरा के मूर्ति शिल्प

1. देवी गंगा मंदिर गुफा - 21
2. कैलाश नाथ मंदिर गुफा 16
3. ध्वज स्तंभ मंदिर गुफा 16
4. बोधी वृक्ष मंदिर गुफा - 10
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए:

Correct Answer: (a) 1, 2 और 3
Solution:

एलोरा के मूर्ति शिल्प सही विकल्प - देवी गंगा मंदिर गुफा - 21, कैलाश नाथ मंदिर गुफा 16, ध्वज स्तंभ मंदिर गुफा-16।
एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने 756-773 ई. के मध्य कराया था। एलोरा की बत्तीसवी गुफा "इद्रसभा के नाम से जानी जाती है।
एलोरा में कुल चौतींस गुफा है 1-12 बौद्धे गुफाएं, 13-29 हिंदू गुफाएं ब्राह्मण, 30-34 गुफाएं जैन गुफाएं है।

78. अल्ब्रेट ड्यूरर किस देश के थे?

Correct Answer: (c) जर्मनी
Solution:

अलबर्ट ड्यूरा का जन्म 1471-1528 ई. जर्मनी में हुआ था। ड्यूरर का चित्र 'गुलाब के हारों वाली मैडोना, "चिकित्सकों के मध्य ईसा, 1512 ई.में उसे राजकीय चित्रकार नियुक्त किया गया। ड्यूरर की शैली में तकनीकी परिष्कार, विविध कल्पना, व्यजनात्मकता तथा उत्तम रेखांकन उपलब्ध होता है। ड्यूरर के एनग्रेविंग पद्धति के चित्र “संत माइकेल व ड्रैगन का युद्ध, "आदम और ईव" ।

79. माइकलएन्जलो की 'पिएटा' की ऊंचाई है

Correct Answer: (d) 68 1/2"
Solution:

माइकलएन्जलो की "पिएटा" 1498-99 ई. में 1 करारा मार्बल से बनी मूर्ति की ऊंचाई 68½ " (174 CM) है। "पिएटा" मूर्ति सेंट पीटर्स बेसिलिका, वेटिकन सिटी इटली में है। माइकल एंजेलो की संगमरमर मूर्ति "मोसेस" 1513-15 ई. बनी "सैन पिएत्रो इन विनकोली, रोम, इटली में सुरक्षित है। माइकल एंजेलो की 1513-16 ई. में संगमरमर से बनी "मरते हुये दास" मूर्ति की ऊचाई 2.15 मी (7.4) है। लुब्र संग्रहालय पेरिस में सुरक्षित है।

80. द्रविड़ शैली के मंदिरों का काल

1. पल्लव काल (600-900)
2. चोल काल (900-1150)
3. पांड्या काल (1150-1350)
4. कुषाण काल (700-1000)
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (d) 1, 2, और 3
Solution:

द्रविड शैली के मंदिरों का काल पल्लव काल 600-900 ई. चोल काल - 900-1150 ई., पाडयकाल - 1150-1350 ई.।
द्रविड शैली के मंदिर - कैलाश मंदिर, एलोर, मामल्लपुरम के मंदिर- महाबलीपुरम, बैकुण्ठ पेरूमल मंदिर - काचीपुरम, वृहदेश्वर मंदिर - तंजौर, गंगैकोण्ड चोलपुरम् का मंदिर आरियालुर, मीनाक्षी मंदिर - मदुरई।