यू. जी. सी.NTA नेट (जून) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

91. सूची-1 को सूची ।। से मिलाएँ-

सूची-1 सूची-II 
(A) डेविड ईस्टन(i) विकास सिंड्रोम
(B) लूशियन पाई(ii) राजनीतिक मानव
(C) सैमुअल पी हंटिगटन(iii) ब्लैक बॉक्स
(D) सिमोर मार्टिन लिप्सेट(iv) लोकतंत्रीकरण की लहर
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiiviii
(c)iiiiivii
(d)iviiiiii
Correct Answer: (c)
Solution:सूची-1 से सूची-II का सही सुमेलन-
सूची-1 सूची-II 
(A) डेविड ईस्टन(i) विकास सिंड्रोम
(B) लूशियन पाई(ii) राजनीतिक मानव
(C) सैमुअल पी हंटिगटन(iii) ब्लैक बॉक्स
(D) सिमोर मार्टिन लिप्सेट(iv) लोकतंत्रीकरण की लहर

92. भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में निम्न राजनीतिक दलों के प्रवेश के आरोही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए-

(A) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 1
(B) तेलंगाना राष्ट्र समिति
(C) अखिल भारतीय तृणमूल काँग्रेस
(D) राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी

सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (C), (D), (B) और (A)
Solution:

(C) अखिल भारतीय तृणमूल काँगेस 1 जनवरी, 1998
(D) राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी 10 जून, 1999
(B) तेलंगाना राष्ट्र समिति 27 अप्रैल, 2001
(A) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 9 मार्च 2006

93. 'क्रांति' की तुलना बुखार (ज्वर) से किसने तुलना की?

Correct Answer: (c) क्रेन ब्रिटन
Solution:

क्रेन ब्रिटन फ्रांस का एक अमेरिकी इतिहासकार होने के साथ-साथ विचारों का भी इतिहासकार था। उसने अपनी सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति- 'The Anotomy of Revoelution (1938)' में क्रांतिकारी आंदोलनों की गतिशीलता को बुखार की प्रगति से तुलना की।

94. किसने कहा "जब कूटनीति समाप्त होती है, तो युद्ध आरम्भ होता है"?

Correct Answer: (a) एडोल्फ हिटलर
Solution:

कुख्यात जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का प्रसिद्ध कथन है- "जब कूटनीति समाप्त होती है, युद्ध आरम्भ होता है।"

95. आसियान से भारत किस राजमार्ग को वियतनाम तक विस्तार करने की बातचीत कर रहा है?

Correct Answer: (a) भारत-म्यांमार थाईलैंड
Solution:

आसियान से भारत भारत-म्यांमार थाइलैंड राजमार्ग को वियतनाम तक विस्तार करने की बात चीत कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 1360 कि.मी. लंबा यह राजमार्ग भारत के मोरेह को थाईलैंड के माएसोद से जोड़ता है। भारत दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में चीन के विस्तारवाद के जवाब में कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है।

96. एन. पी. टी. व सी. टी. बी. टी. के संबंध में निम्न वाक्यों में से कौन-सा वाक्य सत्य है?

Correct Answer: (d) भारत ने न ही एन.पी.टी. व सी.टी.बी.टी. हस्ताक्षरित की और न ही अनुमोदित की।
Solution:

भारत शुरू से ही एन.पी.टी. (1968) एवं सी.टी.बी.टी. (1996) को भेदभावकारी संधि मानता रहा है। इसी कारण भारत ने न ही एन.पी.टी. एवं सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर किया और न ही अनुमोदन किया।

97. निम्न में से विकास पर भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव कौन से हैं?

(A) निम्नस्तरीय सामाजिक सेवाएँ
(B) निम्न आर्थिक वृद्धि
(C) उच्च कर बोध एवं सीमित सेवाएँ
(D) कृषकों को उनके उत्पादन की बिक्री के कम अवसर

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (A), (B), (C) और (D)
Solution:

विकास पर भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव के संदर्भ में प्रश्नगत चारों विकल्प सही हैं।

98. भारत में चुनाव आयोग द्वारा परिभाषित निम्न में से कौन-सा राजनीतिक दल का वर्णित वर्ग नहीं है?

Correct Answer: (c) क्षेत्रीय दल
Solution:

भारत में चुनाव आयोग द्वारा परिभाषित दलों में 'क्षेत्रीय दल' का जिक्र नहीं है। जबकि इसमे राष्ट्रीय दल, राज्य दल एवं पंजीकृत दल (अमान्यताप्राप्त) दलों का वर्णन है।

99. किसने कहा कि, "निर्धन, निर्धन हैं, इसलिए नहीं कि उनके पास कुछ नहीं है, बल्कि इसलिए कि वे क्या नहीं कर सकते "?

Correct Answer: (b) अमर्त्य सेन
Solution:

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा कि "निर्धन, निर्धन हैं, इसलिए नहीं कि उनके पास कुछ नहीं है, बल्कि इसलिए कि वे कुछ नहीं कर सकते। सेन ने व्यक्तियों के विकास के लिए उनकी क्षमताओं का विकास करना आवश्यक माना है। अमर्त्यसेन ने Development as freedom 1999. में स्वतंत्रता की आशय व्यक्ति की क्षमता का विकास है।

100. 'नीचे दो कथन दिए गए है, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।

अभिकथन (A): राष्ट्र और राष्ट्रवाद को विविध प्रकार से परिभाषित एवं संकल्पित तो किया जा सकता है किन्तु इन्हें समान सिद्धान्तीकरण द्वारा समानीकृत नहीं किया जा सकता।
तर्क (R): राष्ट्र और राष्ट्रवाद पर विमर्श तो हो सकता है किन्तु समान सिद्धांत नहीं।

उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से ही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

राष्ट्र एवं राष्ट्रवाद को विभिन्न मतवादियों द्वारा अलग- अलग रूपों में परिभाषित और व्याख्यायित किया गया है। बदलते परिप्रेक्षय, ऐतिहासिकता, समाज की बहुलवादी संरचना, आत्मनिर्णय, राजनीतिक पहचान जैसे कारक इनके समान सिद्धांतीकरण में बाधा हैं परन्तु इनके विषय में चर्चा अवश्य होती है। अतः राष्ट्र और राष्ट्रवाद के संदर्भ में उपर्युक्त अभिकथन और तर्क दोनों सत्य है और तर्क, अभिकथन की व्याख्या करता है। वेंडिक्ट एण्डरसन ने राष्ट्र को एक कल्पित समुदाय की संज्ञा दी है।