यू. जी. सी.NTA नेट (जून) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

81. शब्दबंध 'ए. बी. सी. डी.' निम्न में से मुख्यतः किससे संबंधित है?

Correct Answer: (a) राज्यों का निर्माण
Solution:

शब्दबंध 'ए. बी. सी. डी. मुख्यतः राज्यों के निर्माण से संबंधित हैं। राज्य पुनर्गठन आयोग (1956) से पूर्व राज्यों को चार भागों में बाँटा गया था.

भाग A- असम, बिहार, बंबई, मध्यप्रदेश, मद्रास, ओडिसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, व पश्चिम बंगाल
भाग B - हैदराबाद, जम्मू कश्मीर, मध्य भारत, मैसूर व पेप्सू
भाग C अजमेर, भोपाल, विलासपुर, कचूबिहार व कुर्ग
भाग D - अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

82. निम्न में से कौन-से कर संघ द्वारा उ‌ग्रहित किये जाते है, किन्तु राज्यों द्वारा संग्रहित एवं विनियोजित होते है।

(A) स्टाम्प ड्यूटी
(B) औषधीय एवं प्रसाधन सामग्रीयों उत्पादन शुल्क
(C) बिक्री कर
(D) भू राजस्व

भू राजस्व निम्न विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

भारतीय संविधान में कराधान का अधिकार केन्द्र तथा प्रान्तों में विभक्त किया गया है। इसके तहत कुछ वस्तुओं व सेवाओं पर केन्द्र, जबकि कुछ पर राज्य कर लगा सकते हैं। आय, उपहार, धन, व्यय और सम्पदा से संबंधित कर संघीय शासन द्वारा निर्धारित किये जाते हैं तथा राज्य शासन विक्रय, मनोरंजन व कृषि संबंधी उत्पादों पर कर लगाते हैं। जबकि स्टाम्प कर एवं मेडिकल व प्रसाधन पदार्थों पर उत्पाद कर केन्द्र आरोपित करना है जिसका संग्रह व व्यय राज्य करते है।

83. निम्न में से कौन-से आयोग सांविधिक निकाय हैं?

(A) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग
(B) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
(C) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
(D) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (B) और (C)
Solution:

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सांविधिक निकाय हैं जबकि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग आदि संवैधानिक निकाय है जिनका उल्लेख क्रमशः भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338ए, 338, 338वी में किया गया है।

84. भारत की पश्चिम दृश्य (Look West) नीति भारत के संबंधों की किसके साथ व्यापकता व विस्तार का पक्ष-पोषण करती है?

Correct Answer: (c) पश्चिमी एशियाई देश
Solution:

आधुनिक परिप्रेक्ष्य में भारत की 'पश्चिम की ओर देखो' नीति दशको पुरानी है, जबकि ऐतिहासिक रूप से यह सदियों पुरानी है। यह भारत के संबंधों की पश्चिमी एशियाई देशों के साथ व्यापकता व विस्तार का पक्ष-पोषण करती है।

85. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।

अभिकथन (A): पर्यवेक्षक के पर्यवेक्षण के लिए व्यक्तियों की कोई आदर्श संख्या नहीं है।
तैर्क (R): कार्य, समय, स्थान और सत्ता प्रत्यायोजन जैसे कारकों की परिवर्तनीयता के कारण नियंत्रण का क्षेत्र परिवर्तित होता है।

उपर्युक्त दोनों कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

बेहतर पर्यवेक्षण के लिए एक पर्यवेक्षक के अधीन कितने व्यक्तियों की संख्या होनी चाहिए, इस विषय पर विद्वानों के मत अलग-अलग हैं। पर्यवेक्षण भी नियंत्रण का तरीका है और नियंत्रण का क्षेत्र कार्य, समय, स्थान औरा सत्ता प्रत्यायोजन जैसे कारकों के बदलाव को नियंत्रण का क्षेत्र भी बदलता रहता है। वी. ग्रेक्यूनस का "ध्यान के विस्तार क्षेत्र" का संबंध इसी तथ्य से है।

86. प्रधानमंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या, अधिक नहीं होगी।

Correct Answer: (c) लोक सभा के 15% सदस्यों से
Solution:

मूल संविधान में मंत्रिपरिषद में सदस्यों (मंत्रियों) की संख्या निर्धारित नहीं थी। प्रधानमंत्री अपने विवेकाधिकार के आधार पर मंत्रिपरिषद के आकार को सुनिश्चित करता था। परन्तु 91 वें संविधान संशोधन, 2004 के द्वारा तय किया गया कि केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या लोक सभा के 15% सदस्यों से आधक नहीं होगी।

87. निम्न में से कौन-सा असंगत युग्म है-

Correct Answer: (d) फल कटोरा : यू. के.
Solution:

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (d) में उल्लिखित युग्म गलन है।

88. इनमें से कौन नव लोक प्रशासन के कथ्यों को पाँच मदों के अंतर्गत संक्षेपित करते है- प्रासंगिकता मूल्य, सामाजिक क्षमता, परिवर्तन और ग्राहक केन्द्रित?

Correct Answer: (a) फ्रैंक मेरीनी
Solution:

नवीन लोक प्रशासन शब्दावली का सर्वप्रथम प्रयोग 1971 में फ्रैंकमैरिनी द्वारा सम्पादित पुस्तक "टूवाडर्स ए न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: द मिन्नो ब्रुक पस्पैक्टिव" में हुआ था। मैरिनी नव लोक प्रशासन के कथ्यो को पांच मूलभूत मदों के अंतर्गत संक्षेपित करते है- प्रासंगिकता, मूल्य, सामाजिक क्षमता, परिवर्तन और ग्राहक केन्द्रिन।

89. आंतरिक सम्प्रेषण हो सकता है-

Correct Answer: (d) ऊर्ध्वगामी, अधोगामी एवं आर-पार
Solution:

आंतरिक संचार सूचनाओं का वह संचार है जिसमें सूचना के किसी संगठन के सदस्यों तक ऊर्ध्वगामी, अधोगामी अथवा 'आर-पार' रूप में पहुँचाया जा सकता है।

90. मदन मोहन पुंछी आयोग किसके अध्ययन के लिए नियुक्त हुआ?

Correct Answer: (a) केन्द्र-राज्य संबंध
Solution:

केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मदन मोहन पुंछी की अध्यक्षता में पुंछी आयोग का गठन किया गया। आयोग ने पूरी रिपोर्ट वर्ष 2010 में केंद्र सरकार को सौंप दिया था।