यू. जी. सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन भारत में महिला आंदोलन के संबंध में सही है?

(A) आर्य समाज महिला मुद्दों के बारे में निरपेक्ष था।
(B) अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (ऑल इंडिया वीमैन्स कान्फ्रेंस) की स्थापना 1924 में हुई।
(C) सरोजिनी नायडू और एनी बेसेंट ने महिलाओं के वोट के अधिकार का मुद्दा उठाया।
(D) तिलक के 'गणेश उत्सवों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं को सम्मिलित करना था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल (C) और (D)
Solution:

आर्यसमाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है, जिसकी शुरूआत स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा 1875 में बम्बई में की 'गयी। स्वामी दयानन्द द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का मूल ग्रंथ है। इसे भारत में नवजागरण का अग्रणी आदोलन माना जाता है जिसने महिला उत्थान के लिए भी कार्य किया यथा- लड़कियों के लिए शिक्षा, महिलाओं के लिए समानाधिकार बालविवाह उन्मूलन, विधवा विवाह का समर्थन आदि मुद्दे उठाकर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। अतः कथन (A) असंगत है।

• अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना मारग्रेट कजिन्स के प्रयासो से 1927 में हुई। अतः कथन (B) असत्य है।
• सरोजनी नायडू व एनी बेसेन्ट के द्वारा 1931 में लंदन यात्रा के दौरान संयुक्त प्रवर समिति के समक्ष महिलाओं के मताधिकार का मुद्दा उठाया गया। अतः कथन (C) सत्य है।
• तिलक के गणेश उत्सवों का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करना व महिलाओं को राष्ट्रीय आंदोलन में सम्मिलित करना था अतः कथन (D) भी सही है।

इस प्रकार भारत में महिला आंदोलन के संबंध में विकल्प (C) सत्य है।

2. 'वितरणात्मक न्याय' के लिए भाग्य के सभी पहलू, नैसर्गिक योग्यता सहित, अप्रासंगिक है- यह कथन किस अवधारणा को इंगित करता है?

Correct Answer: (c) भाग्य समतावाद
Solution:

उपर्युक्त कथन भाग्य समतावाद से संबंधित है। यह एक ऐसी अवधारणा है जो समाज के गरीब व सबल सभी व्यक्तियों को एक कड़ी के रूप में मानकर चलती है अर्थात् दोनों एक दूसरे से सम्बद्ध है यदि एक पक्ष दुःखमय है तो दूसरा कभी सुखमय नहीं हो सकता है। यह सभी के आत्मविकास के लिए उपयुक्त अवसर व अनुकूल परिस्थितियों की हिमायती संकल्पना है।

3. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (राष्ट्रपति)सूची-II (कार्यकाल)
(A) शंकर दयाल शर्मा(i) 2012-2017
(B) आर. वेंकटरमण(ii) 2007-2012
(C) प्रतिभा पाटिल(iii) 1992-1997
(D) प्रणव मुखर्जी(iv) 1987-1992
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiviiii
(b)iiiiviii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-1 (राष्ट्रपति)सूची-II (कार्यकाल)
(A) शंकर दयाल शर्मा(iii) 1992-1997
(B) आर. वेंकटरमण(iv) 1987-1992
(C) प्रतिभा पाटिल(ii) 2007-2012
(D) प्रणव मुखर्जी(i) 2012-2017

4. शासनों के वर्गीकरण की यूनानी पद्धति के अनुसार अनेकों द्वारा शासन के विकृत रूप को जाना जाता है?

Correct Answer: (c) अराजक लोकतंत्र (भीड़ का शासन)
Solution:

शासकों को वर्गीकरण की यूनानी पद्धति के अनुसार अनेकों द्वारा शासन के विकृत रूप को अराजक लोकतंत्र (भीड़ का शासन) के रूप में जाना जाता है। शासन का यह वर्गीकरण अरस्तू द्वारा व्यक्त किया गया।

5. जियाउद्दीन बन की फतवा-ए- जहांदारी' निम्नलिखित में से किस से संबंधित है?

(A) धार्मिक पुण्य और प्रजा की कृतज्ञता अर्जित करने हेतु मुस्लिम शासकों के लिए परामर्श
(B) सभी शासकों के लिए परामर्श
(C) राज्य की उत्पत्ति का वर्णन
(D) पंथ निरपेक्षता के नियम नीचे दिए गए विकल्पों में से

सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल (A)
Solution:

जियाउद्दीन बरनी के द्वारा रचित फतवा-ए-जहादारी का उद्देश्य मुस्लिम शासकों के लिए आदर्श राजनीतिक संहिता का निर्माण करना था बरनी एक कट्टर मुसलमान था तथा महमूद गजनवी को एक आदर्श शासक मानता था। वह शरीयत के आधार पर शासन चलाने का पक्षधर था ताकि धार्मिक पुण्य व प्रजा का विश्वास मुस्लिम शासकों को प्राप्त रहे।

6. निम्नलिखित में से कौन कांग्रेस पार्टी के 'सिंडिकेट' समूह का सदस्य नहीं था?

Correct Answer: (d) वाई. वी. चव्हाण
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1969 में विघटन के फलस्वरूप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (संगठन) या कांग्रेस (ओ) तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1) का निर्माण हुआ। अनौपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (संगठन) को ही सिंडीकेट समूह कहा जाता था जिसके प्रमुख नेता कामराज, मोरारजी देसाई, सि. निजलिंगप्पा, नीलम संजीव रेड्डी, सत्येन्द्र नारायण सिंह, चंद्र भानु गुप्ता, अशोक मेहता व त्रिभुवन नारायण सिंह थे।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा शासन की धारणा से संबंधित है?

(A) प्रतिस्पद्धत्मक लोकतंत्र
(B) सहभागी लोकतंत्र
(C) लोकतांत्रिक प्रशासन
(D) परिवर्तनोंत्मुखी लोकतंत्र नीचे दिए गए विकल्पों में से

सही उत्तर दीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

प्रतिस्पर्द्धात्मक लोकतंत्र व सहभागी लोकतंत्र शासन की धारणा से संबंधित है जबकि लोकतांत्रिक प्रशासन व परिवर्तनोन्मुखी लोकतंत्र प्रशासन से संबंधित है।

8. निम्नलिखित में से लोक नीति का क्रमिक वृद्धि प्रतिरूप किसने प्रस्तुत किया?

Correct Answer: (b) चार्ल्स ई. लिंडब्लोम
Solution:

लोकनीति का क्रमिक वृद्धि प्रतिरूप चार्ल्स ई लिडब्लोम द्वारा दिया गया। लिडब्लोम लोकनीति को क्रमिक चरणों का परिणाम मानते थे न कि क्रांतिकारी कदमों का। इस सिद्धान्त को Muddle through या baby steps theory भी कहा जाता है जिसका अध्ययन लिडब्लोम द्वारा औद्योगिक जगत में व्यापारिक संघ, मजूदर संघ व कल्याणकारी नीतियों के दृष्टिगत किया गया। उनके ये विचार Public Administration Review नामक जर्नल के दो लेखों में The Science of Muddling through (1959) तथा 'Still Muddling, Not Yet through (1979) में दिए गए।

9. निम्न विचारकों में से कौन-से विचारक महिला समानता में विश्वास नहीं रखते थे?

Correct Answer: (b) अरस्तू और हीगेल
Solution:

अरस्तू व हीगल महिला समानता में विश्वास नहीं करते। अरस्तू जहाँ महिलाओं को राज्य का नागरिक ही नही मानते है, वहीं हीगल व अरस्तू दोनों ही महिलाओं को पुरूषों से द्वितीयक मानते हैं।

10. निम्न में से मैकियाविली के लिए सरकार का कौन सा रूप आदर्श है?

Correct Answer: (a) गणतंत्र
Solution:

'द डिस्कोर्सज' में मैकियावेली द्वारा आदर्श राज्य के शासन के रूप में गणतंत्रीय व्यवस्था का समर्थन किया परंतु उसने कहा यह उसी समाज में लागू हो सकता है जहाँ जनता सद्गुणी हो।