यू. जी. सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

11. 'द कंसिडरेशन्स ऑन रिप्रैजेटेटिव गवर्नमेंट' में जे. एस. मिल ने किसका विस्तार से वर्णन नहीं किया है?

Correct Answer: (d) राजनीतिक अर्थव्यवस्था
Solution:

द कंसिडरेशन्स ऑन रिप्रेजेंटेटिव गर्वनमेंट 1861 में जे. एस. मिल ने राजनीतिक अर्थव्यवस्था का वर्णन नहीं किया बल्कि अपनी अन्य पुस्तक प्रिंसिपल ऑन पॉलिटिकल इकोनेमी (1848) में राजनीतिक अर्थव्यवस्था का विचार दिया तथा राज्य के हस्तक्षेपवादी स्वरूप का विचार दिया तथा कल्याणकारी राज्य की नींव रखी।

12. निम्नलिखित संसदीय समितियों को उसके निर्माण के क्रमानुसार लगाएं:

(A) प्राक्कलन समिति
(B) विभागीय स्थायी समिति
(C) लोक लेखा समिति
(D) लोक उद्यम समिति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) (C), (A), (D), (B)
Solution:संसदीय समितियों के निर्माण का क्रम निम्न है-

(C) लोक लेखा समिति (1921) - 22 सदस्यीय - 15 लोकसभा, 7 राज्यसभा
(A) प्राक्कलन समिति (1950) - 30 सदस्यीय-लोकसभा
(D) लोक उद्यम समिति (1964) - 30 सदस्यीय20 लोकसभा, 10 राज्यसभा
(B) विभागीय स्थायी समिति (1993), 31 सदस्यीय-21 लोकसभा, 10 राज्य सभा

13. भारतीय राज्य की प्रकृति के बारे में संरचनात्मकप्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष किनके द्वारा प्रस्तुत किया गया है?

(A) डब्ल्यू. एच. मोरिस जोन्स
(B) रजनी कोठारी
(C) फ्रांसिन फेंकल
(D) लॉयड रूडोल्फ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

भारतीय राज्य को प्रकृति के बारे में संरचनात्मक प्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष्य का प्रयोग मारिस जोस व रजनी कोठारी द्वारा किया गया। इस परिपेक्ष्य के द्वारा प्रकार्यों के अध्ययन के आधार पर राज्य की संरचना का का अध्ययन किया जाता है।

14. निम्नलिखित में से किसने राज्य को एक 'आवश्यक बुराई' माना है?

Correct Answer: (b) टॉमस पेन
Solution:

शास्त्रीय उदारवाद द्वारा राज्य की संकल्पना को एक प्रहरी के रूप में माना जाता है। जहाँ राज्य को एक आवश्यक बुराई माना जाता है। अर्थात् राज्य एक नकरात्मक पुलिसिया स्वरूप में विद्यमान रहता है।

15. निम्नलिखित में से किसने नारीवादी दृष्टिकोण से हैन्स मार्गेन्थाऊ के 'सिक्स प्रिसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल रियलिज्म' का पुननिरूपण किया था?

Correct Answer: (b) जे. एन. टिकनेर
Solution:

हँस मॉर्गेन्थाऊ के सिक्स प्रिसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल रियल्जिम का नारीवादी दृष्टिकोण से पुननिरूपण जे. एन. टिकनर द्वारा किया गया। जे. एन.टिकनर की प्रमुख पुस्तके Gender in Internation Politics (1992) Morgenthau's Principles of Political Realism (1917) You just Don't Understand (1997) हैं। टिकनर ने मॉर्गेन्थाऊ के विपरीत मानव स्वभाव को अच्छा माना। उनके अनुसार संघर्ष करना पुरूषो का स्वभाव है, महिलाओं का नहीं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में नैतिकता को भी बढ़ाने का समर्थन किया।

16. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
(A) पोलिटिक्स एंड मारकिट्स(i) रॉबर्ट डैहल
(B) द पावर ऐलीट(ii) सी राइट मिल्स
(C) ए प्रीफेस टू डेमोक्रिटिक थ्यारी(iii) मैनक्योर ओल्सन
(D) द लॉजिक ऑफ क्लेक्टिव एक्शन : पब्लिक गुड्स एंड थियरी ऑफ ग्रुप्स(iv) चार्ल्स लिंडब्लौम
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiiviii
(c)iiiiiiiv
(d)iviiiiii
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-1 (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
(A) पोलिटिक्स एंड मारकिट्स(iv) चार्ल्स लिंडब्लौम
(B) द पावर ऐलीट(ii) सी राइट मिल्स
(C) ए प्रीफेस टू डेमोक्रिटिक थ्यारी(i) रॉबर्ट डैहल
(D) द लॉजिक ऑफ क्लेक्टिव एक्शन : पब्लिक गुड्स एंड थियरी ऑफ ग्रुप्स(iii) मैनक्योर ओल्सन

17. नीचे दो कथन दिये गये हैं।

कथन (I) : चौधरी चरण सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया।
कथन (II) : लोक सभा में अविश्वास मत पारित होने पर सरकार को शासन से बाहर होना पड़ता है।

उपर्युक्त कथनों के लोक में निम्नांकित विकल्पों म से सर्वाधिम उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) कथन (1) और (II) दोनों सही है
Solution:

• चौधरी चरण सिंह ने जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में 28 जुलाई 1979 को भारत के 5वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, परंतु शीघ्र ही इंदिरा गाँधी की कांग्रेस (आई) द्वारा समर्थन वापस लेने के कारण मात्र 25 दिन पश्चात् 20 अगस्त, 1979 को चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तथा वे भारतीय इतिहास के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया। अतः कथन (1) सत्य है।
• अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में नियम संख्या 198 के द्वारा लाया जाता है, यदि लोकसभा में 50 सदस्य मांग करे तो अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है। इसमें कारण बताने की जरूरत नहीं होती। प्रस्ताव पारित होने पर सरकार को शासन से बाहर होना पड़ता है। पहला अविश्वास प्रस्ताव नेहरू सरकार के विरूद्ध 1963 में लाया गया, जो पारित नहीं हुआ। अब तक वी. पी. सिंह, देवगौड़ा व अटल बिहारी बाजपेयी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। अतः कथन (2) भी सत्य है।

18. निम्नलिखित में से यूरोपीय संघ की कार्यकारी- नौकरशाही भुजा कौन सी है?

Correct Answer: (b) यूरोपीय आयोग
Solution:

यूरोपीय संघ 27 यूरोपीय सदस्य राष्ट्रों का एक राजनीतिक व आर्थिक समूह है। यूरोपीय आयोग यूरोपीय संघ की कार्यकारी नौकरशाही शाखा है वर्तमान में इसके अध्यक्ष चास माइकेल है लिस्बन संधि में इसके कार्यकारी स्वरूप का उल्लेख है।

19. "अपने अस्तिव को स्वतः बनाये रखने के लिए कार्य वाली पृथ्वी को एक जीवंत ईकाई के रूप में सबसे अधिक समझा जाता है।" यह सिद्धांत नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (d) गया परिकल्पना
Solution:

गेया परिकल्पना (Gaia Hypothesis):

1970 के दशक में जेम्स ई. लवलॉक द्वारा प्रस्तावित इस सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी की जैविक (जीवित) और भौतिक (निर्जीव) प्रणालियाँ मिलकर एक एकल, विशाल जीव की तरह कार्य करती हैं, जो खुद को संतुलित रखते हुए अपने अस्तित्व (जीवन) को बनाए रखती है

यह सिद्धांत मानता है कि पृथ्वी के जीव अपने वातावरण को नियंत्रित करते हैं, जिससे जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रहती हैं।

20. चेस्टर बर्नार्ड के अनुसार एक औपचारिक संगठन अस्तित्व में तब आता है जब

Correct Answer: (a) ऐसे व्यक्ति हों जो कार्य योगदान के इच्छुक हों
Solution:

चेस्टर बर्नार्ड के 'अनुसार एक औपचारिक संगठन अस्तित्व में तब आता है जब दो ऐसे व्यक्तियों में संवाद हो जो कार्य योगदान व सहयोग के इच्छुक हो। बर्नार्ड के अनुसार संगठन तीन तत्वों से मिलकर बनता है-
1. संचार
2. सहयोग की भावना
3. सामान्य उद्देश्य। सामान्य परियोजना ।