यू. जी. सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

21. नीचे दो कथन दिये गये हैं।

कथन (I): अल्पतंत्र वह सरकार है जिसमें कुछ लोगों का प्रभुत्व होता है।
कथन (II): रॉबर्ट मैकंजी ने अल्पतंत्र के लौह सिद्धांत की परिकल्पना की थी।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनियेः

Correct Answer: (c) कथन, (1) सही है, किंतु कथन (II) सही नहीं है
Solution:

अल्पतंत्र सरकार का वह रूप है जिसमें शासन सत्ता में सदैव कुछ लोगों का प्रभुत्व होता है। इस व्यवस्था में समाज में शक्ति का वितरण सदैव असमान होता है। अर्थात् शासन सदैव विशिष्ट वर्ग के हाथों में रहता है। अतः कथन (1) सत्य है।
• अल्पतंत्र के लौह नियम की परिकल्पना राबर्ट मैकेंजी ने नही वरन राबर्ट मिशेल्स ने की थी अतः कथन (II) असत्य है।

22. निम्नलिखित में से किसने "वैज्ञानिक नियतत्ववाद को अस्वीकृत किया और राजनीतिक तथा बौद्धिक संघर्ष का समर्थन किया?

Correct Answer: (a) एन्टोनियो ग्राम्सी
Solution:

ग्रामशी ने मार्क्स द्वारा प्रतिपादित वैज्ञानिक नियतत्ववाद की संकल्पना की अस्वीकृत किया तथा नव मार्क्सवाद का आधार रखा। ग्रामशी ने अधिसंरचना का सिद्धांत प्रस्तुत किया तथा राज्य व नागरिक समाज का चित्रण किया। ग्रामशी के अनुसार नागरिक सामाज द्वारा समाज की अधिरचना पर नियंत्रण (आधिपत्य) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए स्थितियों का युद्ध (सांस्कृतिक) व गतिशील युद्ध (राजनीतिक) की आवश्यकता होगी।

23. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (रविन्द्रनाथ टैगोर की रचनाएं)सूची-II (रचना की विषय वस्तु)
(A) गीतांजलि(i) जीवन का बोध
(B) गोरा(ii) ईश्वर के प्रति समर्पण
(C) साधना(iii) स्वदेशी आन्दोलन की पृष्ठभूमि में जीवन का गहन अर्थ
(D) घरेबायरे (द होम एंड द वर्ल्ड)(iv) औपनिवेशिक भारत में विविधतापूर्ण सामाजिक जीवन का विश्लेषण
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iviiiiii
(c)iiiviiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (c)
Solution:
सूची-1 (रविन्द्रनाथ टैगोर की रचनाएं)सूची-II (रचना की विषय वस्तु)
(A) गीतांजलि(ii) ईश्वर के प्रति समर्पण
(B) गोरा(iv) औपनिवेशिक भारत में विविधतापूर्ण सामाजिक जीवन का विश्लेषण
(C) साधना(i) जीवन का बोध
(D) घरेबायरे (द होम एंड द वर्ल्ड)(iii) स्वदेशी आन्दोलन की पृष्ठभूमि में जीवन का गहन अर्थ

24. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद न्यायिक सक्रियता से सम्बन्धित है?

Correct Answer: (c) 21
Solution:

न्यायिक सक्रियता को उत्प्रेरित करने में न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन व दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार की व्याख्या भी शामिल है। न्यायालय ने कहा जीवन का तात्पर्य सिर्फ भौतिक अस्तित्व नहीं वरन् एक सम्मानपूर्ण जीवन के साथ आधारभूत जरूरतों जैसे स्वच्छ जल, वायु, चिकित्सा आदि भी शामिल है। न्यायालय के द्वारा समय-समय पर इस संबंध में आदेश भी पारित किए जो.न्यायिक सक्रियता का आधार बने।

25. निम्नलिखित में कौनसी सतही अथवा सुधारवादी पारिस्थितिकी की विशिष्टताएँ है?

(A) सुधारवादी पारिस्थिति की, पारिस्थितिकी व पूँजीवादी आधुनिकता के मध्य सामंजस्य स्थापित करना चाहती है।
(B) यह 'वृद्धि की सीमाओं को स्वीकार करती है।
(C) यह पारिस्थितिक केन्द्रवाद को अपनाते हुए मानव केन्द्रवाद के समस्त रूपों को अस्वीकार करती है।
(D) यह पर्यावरण को क्षति को बाह्यता अथवा 'सामाजिक लागत' मानती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से ही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

सतही या सुधारवादी पारिस्थितिकी, पारिस्थितिक केन्द्रवाद व मानव केन्द्रवाद के सामंजस्य पर जोर देती है।

26. नीचे दो कथन दिये गये हैं।

कथन (I): किसी देश की विदेश नीति उसके इतिहास का परिणाम होती है।
कथन (II): भारतीय विदेश नीति राष्ट्रीय आंदोलन के केन्द्रीय मूल्यों से निर्मित है। उपयुक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनियेः

Correct Answer: (a) कथन (1) और (II) दोनों सही हैं
Solution:

किसी भी राष्ट्र की विदेश नीति के निर्माण में उस देश के इतिहास का संस्कृति का प्रमुख योगदान होता है जैसे भारतीय विदेश नीति में अशोक व कौटिल्य दोनों की विशेषताएं विद्यमान हैं। अतः कथन (1) सत्य है।

• भारतीय विदेश नीति राष्ट्रीय आंदोलन के कई केंद्रीय मूल्यों को समाहित किए हुए है जैसे साम्राज्यवाद विरोध, उपनिवेशवाद का विरोध, रंगभेद का विरोध, हथियार लामबंदी का विरोधी, अहस्तक्षेप की नीति आदि। अतः कथन (II) भी सत्य है।

27. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के संदर्भ में कौन-से कथन असत्य है?

(A) दोहरा शासन
(B) संसद की सर्वोच्चता
(C) संघ की अक्षुण्णता
(D) राज्यों की अक्षुण्णता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) केवल (B) और (D)
Solution:

भारतीय शासन (राजनीतिक) व्यवस्था में संघवादी स्वरूप को अपनाया गया है जिससे यहाँ संघ व राज्य का दोहरा शासन पाया जाता है परंतु राज्यों को संघ से अलग होने का अधिकार नहीं है अर्थात संघ की अक्षुण्णता को बनाए रखा गया। संसदीय सर्वोच्चता, ब्रिटने की शासन व्यवस्था का प्रमुख लक्षण है जबकि राज्यों की अक्षुण्णता का लक्षण अमेरिकी संघवाद की विशेषता है।

28. भारतीय राजव्यवस्था को गतिहीन अनुत्तरदायी राज्य के स्थान पर 'नियामित आंदोलन' की दृष्टि से स्थायी किसने कहा है?

Correct Answer: (b) डब्लू. एच. मॉरिस जोन्स
Solution:

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था को गतिहीन, अनुत्तरदायी राज्य के स्थान पर 'नियामित आंदोलन' की दृष्टि से डब्लू. एच. मॉरिस जोन्स ने स्थायी कहा।

29. सूची-1 को सूची-1 के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (पुस्तके)सूची-II (लेखक) 
(A) पालिसी साईंस(i) राबर्ट डहल
(B) प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(ii) हर्बर्ट साइमन
(C) एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर ए स्टडी ऑफ डिसिजन मेकिंग प्रोसेसिज इन एडमिनिस्ट्रेटिव आर्गेनाइजेशन(iii) डी लर्नर एंड हेराल्ड लास्वेल
(D) द साईंस ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनःश्री प्राब्लम्स(iv) डब्ल्यू. एफ. विलोबी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiviiii
(b)iiiiviii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-1 (पुस्तके)सूची-II (लेखक) 
(A) पालिसी साईंस(iii) डी लर्नर एंड हेराल्ड लास्वेल
(B) प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(iv) डब्ल्यू. एफ. विलोबी
(C) एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर ए स्टडी ऑफ डिसिजन मेकिंग प्रोसेसिज इन एडमिनिस्ट्रेटिव आर्गेनाइजेशन(ii) हर्बर्ट साइमन
(D) द साईंस ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनःश्री प्राब्लम्स(i) राबर्ट डहल

30. लोकतंत्रीकरण के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा लोकतांत्रिक विवर्तन का कारण नहीं है?

Correct Answer: (d) जनमाध्यम
Solution:

लोकतंत्रीकरण के संदर्भ में, जनमाध्यम लोकतांत्रिक विवर्तन का कारण नहीं होता है, बल्कि जनमाध्य के साधनों का समुचित व प्रभावी प्रयोग लोकतंत्र, के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यक शर्त है क्योंकि ये जनमत निर्माण के प्रमुख साधन हैं।