यू. जी. सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

41. नीचे दो कथन दिये गये हैं।

कथन (I): भूमंडलीकरण ने भारत में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में सहायता की है।
कथन (II): भूमंडलीकरण ने भारतीय समाज पर गहन प्रभाव डाला है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) कथन (1) सही नहीं है, किंतु कथन (11)सही है।
Solution:

भूमण्डलीकरण की प्रक्रिया एक सर्वदेशीय लोकतंत्र प्रणाली की हिमायती है अतः कथन (1) असत्य है। भूमण्डलीकरण की प्रक्रिया एक बहुआयामी प्रक्रिया है जिसका किसी भी राष्ट्र पर सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक प्रभाव पड़ता है। भारतीय समाज भी इससे अछूता नहीं है, भूमण्डलीकरण के द्वारा हमारे समाज की परम्पराओं पारिवारिक संरचना, मूल्य, भाषायी प्राथमिकता, रीतियों आदि पर प्रभाव पड़ा है। अतः विकल्प कथन (11) सत्य है।

42. सूची-1 को सूची-11से सुमेलित कीजिए।

सूची-1 सूची-II 
(A) सहमति का युग(i) जेकस डेरिडा
(B) पेयरकॉन(ii) नाउमी क्लेन
(C) मार्क्स की छाया (स्पैम्टर ऑफ मास)(iii) जॉर्ज मॉनवायट
(D) नो लोगो(iv) माईकल अल्बर्ट
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iviiiiii
(b)iiiiviii
(c)iiiiviii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (c)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न का उचित मिलान इस प्रकार है-
सूची-1 सूची-II 
(A) सहमति का युग(iii) जॉर्ज मॉनवायट
(B) पेयरकॉन(iv) माईकल अल्बर्ट
(C) मार्क्स की छाया (स्पैम्टर ऑफ मास)(ii) नाउमी क्लेन
(D) नो लोगो(i) जेकस डेरिडा

43. निम्नलिखित में से कौन उत्तर आधुनिक विचारक नहीं है?

Correct Answer: (d) हरबर्ट मायूज
Solution:

दिए गए विकल्पों में हरबर्ट मायूज उत्तर आधुनिक विचारक न होकर फ्रैंकफर्ट स्कूल ऑफ क्रिटिकल थ्योरी से सम्बन्धित है जिनकी प्रसिद्ध रचना One Dimensional Man है। जिसमें उन्होंने पूंजीवादी समाज द्वारा बढ़ाई जा रही मिथ्या आवश्यकताओं पर प्रहार किया।

44. 'उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 को भारत की संसद द्वारा पारित किया गया

Correct Answer: (c) 6 अगस्त, 2019 को
Solution:

'उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019' भारतीय संसद द्वारा 6 अगस्त 2019 को पारित किया गया, तथा यह 20 जुलाई 2020 को लागू हुआ। इस विधेयक ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 1986 को प्रतिस्थापित किया।

45. 'व्यक्तिवादी अराजकतावाद' की निम्नलिखित में से कौन सी एक मुख्य विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (d) जैववादिता
Solution:

व्यक्तिगत अराजकतावाद की संकल्पना में जैववादिता शामिल नहीं है जबकि ये निजी सम्पत्ति को नकारते हैं, अतिउदारवादी या आदर्शवादी समाज के दृष्टिकोण का समर्थन करते है अर्थात् राज्य विहीन समाज की संकल्पना करते है व सविनय अवज्ञा, को प्रतिरोध का मुख्य साधन मानते हैं।

46. भारतीय संघवाद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (c) यह एक साथ आने के संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है
Solution:

भारतीय संघवाद को 'राज्यों का संघ' का कहा गया है जिसमें संघ को अक्षुण्णता को बनाए रखे जाने का संकल्प लिया गया है। अर्थात् एक मजबूत केंद्र की उपस्थिति के साथ संघवादी स्वरूप विद्यमान है। के. सी. व्हीयर ने भारतीय संघीय प्रणाली को अर्द्ध संघीय कहा है क्योंकि इसमें संघीय शासन व एकात्मक शासन का मिला जुला स्वरूप विद्यमान है।

47. सूची-1 को सूची-1 के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 सूची-II 
(A) द्वि-ध्रुवीयता शक्ति का सर्वाधिक स्थिर वितरण है(i) केनेर्थ वाल्ट्ज
(B) हितों को शक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है(ii) जॉन मियरशेमर
(C) राज्य अपनी सापेक्षिक शक्ति स्थिति को अधिकतम बनाने का प्रयास करते हैं।(iii) हान्स मान्थाऊ
(D) अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में न्याय, कानून और समाज का कोई स्थान नहीं है अथवा उन्हें परिसीमित किया जाता है।(iv) यूसिडाइड्स
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiiiiiv
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:सूची (1) व सूची (11) का सही मिलान निम्न है-
सूची-1 सूची-II 
(A) द्वि-ध्रुवीयता शक्ति का सर्वाधिक स्थिर वितरण है(i) केनेर्थ वाल्ट्ज
(B) हितों को शक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है(iii) हान्स मान्थाऊ
(C) राज्य अपनी सापेक्षिक शक्ति स्थिति को अधिकतम बनाने का प्रयास करते हैं।(ii) जॉन मियरशेमर
(D) अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में न्याय, कानून और समाज का कोई स्थान नहीं है अथवा उन्हें परिसीमित किया जाता है।(iv) यूसिडाइड्स

48. निम्नलिखित में से कौन सा "जस एड बेलम" (युद्ध का न्यायसंगत विकल्प) का सिद्धांत नहीं है?

Correct Answer: (d) मानवता
Solution:

सेंट अक्वीनॉस ने जस एड बेलम (युद्ध के न्याय संगत विकल्प) के सिद्धान्त पर टिप्पणी करते हुए कहा कि युद्ध की घोषणा न सिर्फ सार्वजनिक होनी चाहिए बल्कि न्यायसंगत प्राधिकृत सत्ता द्वारा होनी चाहिए। इस सिद्धान्त के अनुसार न्याय संगत कारणों का होना भी युद्ध की आवश्यक शर्त है इसे गौण राष्ट्रीय हितों के कारण संचालित नहीं किया जा सकता। न्यायसंगत युद्ध की संकल्पना में युद्ध विजय की प्राथमिकता का भी अवलोकन होना चाहिए। सैनिक साधनों का समानुपातिक प्रयोग किया जाना चाहिए तथा युद्ध के अंतिम अस्त्र के रूप में हिंसा का प्रयोग होना चाहिए।

49. किसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा?

Correct Answer: (a) वी.डी. सावरकर
Solution:

1857 के विद्रोह का राष्ट्रवादी विचारक वी. डी. सावरकर द्वारा स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा गया उनकी प्रमुख कृति The Indian war of Indepenence 1857 (1909) है।

50. नीचे दो कथन दिये गये है।

कथन (I): स्वतंत्रता और समानता को एकजुट करने हेतु सामाजिक लोकतंत्र उदारवाद और समाजवाद के तत्वों को समावेशित करता है।
कथन (II): सामाजिक लोकतांत्रिक शासन नव निगमवाद की प्रणाली का प्रयोग करते है। जिसमें नीति-निर्धारण मे राज्य, श्रम और व्यापार सम्मिलित होते हैं। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में

नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) कथन (I) व कथन (II) दोनों सही है
Solution:

सामाजिक लोकतंत्र मुख्यतः नार्डिक देशों (स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैण्ड, नार्वे व आयरलैण्ड) में विद्यमान है इसमें स्वतंत्रता व समानता को समावेशित करने हेतु उदारवाद व समाजवाद के तत्वों को सहारा लेते हैं अतः कथन (1) सत्य है।

सामाजिक लोकतांत्रिक राष्ट्र अर्थव्यवस्था में कीन्सीयन प्रतिरूप का पालन करते हैं अर्थात् वे नव निगमवाद तथा कल्याणकारी शासन प्रणाली का समर्थन करते है जिसमें नीति निर्धारण में राज्य, श्रम व व्यापार सम्मिलित होते है। अतः कथन (II) भी सत्य है।