यू. जी. सी. NTA नेट (जून) परीक्षा, 2020 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

61. जयप्रकाश नारायण ने निम्न में से किन दलों गठन किया था?

(A) कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी
(B) भूदान आन्दोलन पार्टी
(C) प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
(D) डेमोक्रेटिक प्रजा सोशलिस्त पार्टी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) केवल (A) और (C)
Solution:

जय प्रकाशनारायण, राममनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव के द्वारा सन् 1934 में फेबियवादी व मार्क्स लेनिनवादी विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया गया। डेमोक्रेटिक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का गठन का सोशलिस्ट पार्टी व किसान मजूदर प्रजा पार्टी (जे.बी. कृपलानी) सम्मिलन द्वारा 1952 में किया गया।

62. निम्न में से कौन से कथन पंडिता रमाबाई के संबंध में सत्य हैं?

(A) वह हिन्दू दर्शन की कट्टर समर्थक थी।
(B) वह भारत में महिलाओं की शिक्षा और मुक्ति के क्षेत्र में अग्रणी थीं
(C) वह 'द हाई कास्ट वूमेन' की लेखिका थीं
(D) वह ईसाई धर्म विरोधी थी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल (B) और (C)
Solution:

पंडिता रमाबाई (बचपन का नाम मनोरमा) एक सामाजिक सुधारवादी महिला थी। वे प्रथम महिला थी जिन्होंने 'पंडिता' व 'सरस्वती' की उपाधि अर्जित की। उन्होंने 1890 में 'मुक्ति मिशन' नामक संस्था की स्थापना की जिसका उद्देश्य महिला शिक्षा व बाल विवाह उत्पीड़न हेतु संघर्ष था। उन्होंने 1883 में ब्रिटेन में ईसाई धर्म ग्रहण किया। उन्होंने 'द हाई कास्ट हिन्दू विमेन' (1887) की रचना की तथा महिला मुक्ति हेतु आर्य महिला समाज व शारदा सदन की स्थापना की।

63. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (भारतीय विदेश नीति के मील के पत्थर)सूची-II (प्रधानमंत्री)
(A) शिमला समझौता(i) राजीव गाँधी
(B) एक्ट ईस्ट पॉलिसी(ii) इंदिरा गाँधी
(C) श्रीलंका में भारतीय शांति स्थापना(iii) अटल बिहारी वाजपेयी
(D) लाहौर घोषणा(iv) नरेंद्र मोदी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiviiii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:सही मिलान निम्न प्रकार है -
सूची-1 (भारतीय विदेश नीति के मील के पत्थर)सूची-II (प्रधानमंत्री)
(A) शिमला समझौता(ii) इंदिरा गाँधी
(B) एक्ट ईस्ट पॉलिसी(iv) नरेंद्र मोदी
(C) श्रीलंका में भारतीय शांति स्थापना(i) राजीव गाँधी
(D) लाहौर घोषणा(iii) अटल बिहारी वाजपेयी

64. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) की निम्नलिखित में से कौन सी विशिष्टताएं है?

(A) आई सी सी को कोर्ट ऑफ लास्ट रिसॉर्ट' के रूप में रोम विधि (स्टैचूट) द्वारा स्थापित किया गया था।
(B) आई सी सी अपने अधिकार क्षेत्र का तभी प्रयोग कर सकता है जब राष्ट्रीय न्यायालय जांच करने अथवा अभियोजन चलाने के लिए अनिच्छुक अथबा असमर्थ हों।
(C) यह युद्ध आपराधिक कृत्यों के विरुद्ध अभियोजन नहीं चला सकता है।
(D) आई सी सी हेग में स्थित नहीं है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

आई सी. सी. को कोर्ट ऑफ द लास्ट रिसोर्ट के रूप में 17 जुलाई 1998 में स्थापित किया गया तथा रोम विधि की उद्घोषणा के साथ 2002 से प्रभावी हुआ। इसका प्रयोग तभी किया जाता है जब राष्ट्र किसी मामले में जाँच के लिए अनिच्छुक हो, इसका कार्य युद्ध या मानव नरसंहार के कृत्यों पर सुनवाई करना यह अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय से भिन्न है, इसका मुख्यालय हेग में है। वर्तमान में 123 देश इसके सदस्य हैं।

65. नीचे दो कथन दिए गए है।

कथन (I): मार्क्स द्वारा प्रतिपादित इतिहास की आर्थिक व्याख्या को एम. एन.राय गलत और अपूर्ण मानते थे।
कथन (II):
एम. एन. राय का तर्क था कि सामाजिक और आर्थिक प्रक्रिया के वास्तविक रूप का निर्धारण मात्र भौतिक संसाधनों के प्रकार से नहीं होता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) कथन (I) और (II) दोनों सही है
Solution:

एम.एन. राय जीवन के प्रथम चरण में क्रांतिकारी राष्ट्रवादी थे द्वितीय चरण में वे मार्क्सवादी हो गए तथा अंतिम चरण में वे नवमानववादी हो गए। एम. एन. राय मार्क्स के आर्थिक नियतिवाद के सिद्धान्त से सहमत नहीं थे, उनका मानना था कि संस्कृति धर्म, दर्शन व अर्थव्यवस्था का निर्धारण मात्र भौतिक संसाधनों द्वारा नहीं होता।

66. उत्तर शीतयुद्ध युग में निर्गुट आंदोलन की प्रासंगिकता का विश्लेषण करने हेतु किसने, "द न्यू नॉरदन कॉन्सर्ट ऑफ पौवर" (एन.एन.सी.पी.) का विचार दिया?

Correct Answer: (c) ए. पी. राणा
Solution:

शीत युद्ध के दौर में निर्गुट आंदोलन की प्रासंगिकता का विश्लेषण करने हेतु ए. पी. राणा ने 'द न्यू नॉरदन कॉन्सर्ट ऑफ पॉवर' का विचार दिया।

67. संविधान के अनुच्छेद 19 में उद्धत निम्नलिखित स्वतंत्रताओं को क्रमबद्ध कीजियेः

(A) संघ अथवा यूनियन का गठन
(B) कोई भी व्यवसाय अपनाना
(C) भारत के भूभाग में कही भी स्वतंत्र भ्रमण करना
(D) शांतिपूर्ण तरीके से बिना हथियार के एकत्रित होना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) (D), (A), (C), (B)
Solution:

संविधान के अनुच्छेद 19 में प्रतिस्थापित 6 स्वतंत्राओं का क्रमबद्ध विवरण निम्न है-

(i) वाक् अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता 19(1)(a)
(ii) बिना हथियारों के शांतिपूर्ण रूप से सम्मेलन करने की स्वतंत्रता 19(1)(b)
(iii)समूह व संघ बनाने की स्वतंत्रता 19(1) (c)
(iv) भारत के संपूर्ण क्षेत्र में रहने व बस जाने की स्वतंत्रता 19(1) (d)
(v) भारत के समूचे भाग में रहने का बस जाने की स्वतंत्रता 19(1)(e)
(vi) भारत के सभी नागरिकों को व्यापार, व्यवसाय और वृत्ति का अधिकार 19 (1Xg)

68. निम्नलिखित में से कौन समाजवाद के सिद्धांत संबंधी जी. ए. कोहेन के विचार का तत्व नहीं है?

(A) पूंजीवाद के अंतर्गत स्वतंत्रता के अनुचित वितरण का सिद्धांत
(B) उदारवादी समतावाद से प्रख्यापित वास्तविक भ्रातृत्व
(C) जॉन रॉल्स के सिद्धांत की 'गहन असमतामूलक' संरचना
(D) बाजारोन्मुख समाजवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल (A) और (C)
Solution:

जी. ए. कोहेन ने अपनी पुस्तक 'व्हाइ नॉट सोशलिज्म' (2009) में समाजवाद संबंधी विचार दिए तथा उन्होंने उदारवादी समाजवाद संबंधी विचार दिए तथा उन्होंने उदारवादी समतावाद के आधार पर समाजवादी मूल्यों का विश्लेषण किया व माना कि पूँजीवादी विश्व में बाजार क्रियाएं समाजवादी प्रक्रियों का संचालन करती है न कि राज्य ।

69. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम. एफ.) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(A) आई.एम.एफ. का सृजन ब्रेटन वुड्स समझौते द्वारा नही किया गया था।
(B) इसका कार्य विनियम दर की स्थितरता को सुनिश्चित करना है।
(C) आलोचक आई.एम.एफ. को नव उदारवादी वैश्वीकरण की राजनीतिक भुजा के रूप में देखते हैं।
(D) आई.एम. एफ. संयुक्त राष्ट्र की विशिष्टकृत एजेंसी नहीं है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (e) *
Solution:

(NTA द्वारा यह प्रश्न विलोपित कर दिया गया) आई. एम. एफ. का गठन ब्रिटेन वुड्स समझौते के परिणामतः जुलाई 1944 में किया गया, तत्कालीन समय में इसकी सदस्य संख्या 29 थी वर्तमान में यह संख्या 190 है। इसका मुख्य कार्य विनिमय करें। की स्थिरता सुनिश्चित करना, उच्च रोजगार को प्रोत्साहित करना'व संपोषणीय विकास सुनिश्चित करनां व विश्व से गरीबी दूर करना है।

आलोचकों द्वारा इसके झुकाव को विकसित राष्ट्रों की ओर उन्मुख बताया है। तथा इसे नव उदारवादी वैश्वीकरण की राजनीतिक भुजा के रूप में सम्बन्धित किया। यह संयक्त राष्ट्र संघ की विशिष्टीकृत एजेंसी न होकर उसके एक कोष के रूप में स्थापित है। अतः उपर्युक्त प्रश्न का सही उत्तर विकल्प B, C, D होना चाहिए।

70. नीचे दो कथन दिए गए है। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): स्वदेशी, बहिष्कार, राष्ट्रीय शिक्षा और निष्क्रिय प्रतिरोध के वे तरीके थे जिसका बाल गंगाधर तिलक ने प्रयोग किया था।
तर्क (R): तिलक बहिष्कार को एक प्रभावी हथियार के रूप में स्वीकार करते थे।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
Solution:

तिलक एक उग्रवादी स्वभाव के राष्ट्रवादी थे बंगाल विभाजन के फलस्वरूप अंग्रेजी दमन का विरोध करने हेतु तिलक ने स्वदेशी, स्वराज्य, राष्ट्रीय शिक्षा व निष्क्रिय प्रतिरोध के चतु सूत्र से सम्पूर्ण राष्ट्र में एक हलचल पैदा की। अतः कथन (I) सत्य है। तिलक बहिष्कार को एक प्रभावी हथियार के रूप में प्रयोग के पक्षधर थे। इस प्रकार कथन (II) भी सत्य है।