Solution:प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय कोलकाता, जिसे हिंदू कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है, महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय का संबंध इसकी स्थापना से है। यह कॉलेज औपचारिक रूप से 20 जनवरी, 1817 को खोला गया। इस कॉलेज को वत्रमान में प्रेसीडेंसी वि०वि० के नाम से जाना जाता है।
• आगरा कॉलेज उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यह कॉलेज 1823 ई. में स्थापित हुआ था और उत्तर भारत के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक माना जाता है।
• बनारस संस्कृत कॉलेज, जिसे अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है, वाराणसी में स्थित भारत के सबसे पुराने संस्कृत शिक्षा संस्थानों में से एक है, जिसकी स्थापना 1791 में जोनाथन डंकन ने हिंदू धर्मग्रंथों और शास्त्रीय साहित्य के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए की थी और यह आज दुनिया के सबसे बड़े संस्कृत विश्वविद्यालयों में से एक है जो संस्कृत शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
• सेरमपुर कॉलेज भारत के पश्चिम बंगाल के सेरमपुर (Hooghly जिला) में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज है। यह एक ऐतिहासिक और पुराना शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना 1818 में मिशनरी शिक्षा के उद्देश्य से हुई थी।