यू.जी.सी. NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2021 जून 2022 भूगोल

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में से कौन भौगोलिक सूचना तन्त्र के रास्टर मॉडल के संदर्भ में सही है :

1.रास्टर डाटा मॉडल एक सरल आंकड़ा संरचना है
2. सभी पिक्सल एक ही आकार तथा आकृति के होते हैं
3. फाइल का आकार छोटा होता है
4. रास्टर डाटा मॉडल दूरसंवेदी इमेज के अनुरूप होता है।
5. उपरिशायीकरण (ओवरले ऑपरेशन) कठिन होता है

Correct Answer: (a) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

भौगोलिक सूचना तंत्र में रास्टर डाटा मॉडल एक सरल आंकड़ा संरचना है। यह भौगोलिक ऑकड़ों को प्रदर्शित करने वाला धरातल आधारित मॉडल है। जिसमें सभी पिक्सल एक ही आकार तथा आकृति के होते हैं। प्रत्येक पिक्सल का अपना मान होता है। पिक्सल का आकार न्यूनतम मानचित्र इकाई कहलाती है। रास्टर डाटा मॉडल दूरसंवेदी इमेज के अनुरूप होता है। रास्टर डाटा मॉडल स्पेस या स्थान से सम्बन्ध रखता है जिन्हें चारखानेदार सैल द्वारा प्रदर्शित करते हैं। अतः कथन (a, b, d) सत्य हैं।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन सही है हैं?

A. अनाच्छादन अपक्षय, द्रव्यमान क्षय और अपरदन को सम्मिलित करता है।
B. भौतिक अपक्षय और यांत्रिक अपक्षय प्रक्रिया केवल मापनी (स्केल) पर भिन्न होती है
C. शुष्क जलवायु में लवण क्रिस्टल वृद्धि और अपक्षय बालुकापत्थर के भृगु के आधारों के समीप विशिष्ट गत के निर्माण की ओर अग्रसर होता है।
D. अपशल्कन तब घटित होता है, जब तापमान परिवर्तन के कारण भिन्न दरों पर खनिजों का विस्तारण और संकुचन होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A) और (C)
Solution:

अनाच्छादन अपक्षय, द्रव्यमान क्षय और अपरदन को सम्मिलित करता है। सभी बर्हिजनिक भू-आकृतिक प्रक्रियाओं को अनाच्छादन कहा जाता है। इसमें अपक्षय, वृहत क्षरण, संचलन, अपरदन परिवहन आदि सभी को शामिल किया जाता है।

शुष्क जलवायु मुख्यतः रेगिस्तानों में जहाँ 30°C 50°C तक उच्च तापक्रम पाया जाता है लवणीय क्रिस्टल के वृद्धि में सहायक होता है, लवणीय क्रिस्टल में वृद्धि के कारण चूना पत्थर, बालू पत्थर, नीस, ग्रेनाइट तथा खड़िया में विघटन प्रारम्भ हो जाता है।

अपशल्कन तब घटित होता है जब तापमान परिवर्तन के कारण भिन्न दरों पर खनिजों का विस्तारण और संकुचन होता है। ग्रेनाइट शैलों में इस प्रक्रिया से चिकनी सतह के छोटे से लेकर बड़े गोलाश्मों का निर्माण होता है जिसे 'टार' कहते हैं। अतः कथन (a c d) सत्य हैं।

3. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है, तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में

अभिकथन (A): पार्थिव पारितंत्र (घासस्थल, वन) में जैव बायोमास का पिरैमिड चौड़े आधार में ऊर्ध्वाधर खड़ा होता है।

कारण (R): पार्थिव पारितंत्र में बायोमास की प्राथमिक से तृतीयक उपभोक्ताओं में वृद्धि होती है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है
Solution:

पार्थिव पारितंत्र (घास स्थल, वन) में जैव बायोमास का पिरामिड चौड़े आधार में उवधरं खड़ा होता है। इस तरह के पिरामिड को सीधा संख्या पिरामिड कहते हैं जिसमें आधार अत्यधिक चौड़ा तथा शीर्ष अत्यधिक नुकीला होता है।

पार्थिव पारितंत्रों में बायोमास के प्राथमिक से द्वितीयक तथा तृतीयक उपभोक्ताओं की संख्या में क्रमशः कमी आती है। तृतीयक उपभोक्ताओं में ऊर्जा का सर्वाधिक ह्रास होता है। अतः अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) सही नहीं है।

4. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (पवन के प्रकार)सूची-II (पवन की विशेषताएँ)
(A) बोरस(I) उष्ण और कोमल
(B) यूरस(II) प्रगामी तूफान
(C) नोटस(III) निर्मल आकाश के साथ शक्तिशाली और ठंडी
(D) जेफाइरस(IV) विभीषक और सुहावनी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं

सूची-I (पवनों के प्रकार)सूची-II (पवन की विशेषताएँ)
बोरसनिर्मल आकाश के साथ शक्तिशाली और ठंडी
यूरसउष्ण और कोमल
नोटसप्रगामी तूफान
जेफाइरसविभीषक और सुहावनी

उपर्युक्त चारों प्रकार के पवनों का वर्णन होमर ने किया है।
अतः विकल्प (B) सही सुमेलित है।

5. हमारा साझा भविष्य' शीर्षक की रिपोर्ट 1987 में किस ने प्रस्तुत की थी?

Correct Answer: (d) ब्रुंटलैंड कमीशन
Solution:

वर्ष 1983 में गठित 'वर्ड कमीशन ऑफ एनवायरमेन्ट डेवलपमेन्ट' (W. C. ED.) ने, 1987 में पर्यावरण के सन्दर्भ में "हमारा साझा भविष्य' के नाम से एक रिपोर्ट प्रकाशित की। यह रिपोर्ट ग्रो हार्लेम ब्रेटलैण्ड की अध्यक्षता में प्रकाशित हुई,

जिस कारण इसे 'ब्रेटलैण्ड रिपोर्ट' के नाम से भी जाना, गया। यह रिपोर्ट "सतत् विकास" के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।

6. सूची I के साथ सूची IIका मिलान कीजिए:

सूची-I (खनिज ऊर्जा संसाधन)सूची-II (खानों के नाम)
(A) मैंगनीज(I) डुंगरपुर, मलांजखण्ड
(B) ताँबा(II) बालाघाट, छिंदवाड़ा
(C) बॉक्साइट(III) उत्तर कर्णपुर, झिलमिली
(D) कोयला(IV) बोलानगिर, उदगेरी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (खनिज/ऊर्जा संसाधन)सूची-II (खानों के नाम)
मैंगनीजबालाघाट, छिंदवाड़ा
ताँबाडूंगरपुर, मलांजखण्ड
बॉक्साइटबोलानगिरी, उदगेरी
कोयलाउत्तर कर्णपुरा, झिलमिली

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

7. विश्व में पर्यटन उद्योग के विस्तार में कौन सी घटनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ? कालानुक्रमिक आधार पर बताएँ :

(A) पहिए का आविष्कार
(B) द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत
(C) थामक कुक ने यू.के, के लैसेस्टर और लौगबरों के मध्य प्रथम पैकेज (संवेष्टित) दूर की व्यवस्था की
(D) जेट वायुयानों को प्रयोग पैसेंजरों के आवागमन के लिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (C), (B) और (D)
Solution:

विश्व के पर्यटन उद्योग के विकास में प्राचीन काल में पहिये के आविष्कार ने क्रांतिकारी परिवर्तन किये जिससे लोगों का आवोगमन आसान हुआ, थॉमस कुक ने यू.के.,लैसेस्टर और लौगबरों के मध्य प्रथम पैकेज (संवेष्टित) टूर की व्यवस्था, द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत तथा जेट वायुयानों का प्रयोग पैसेन्जरों के आवागमन हेतु करने से दूरगामी स्थानों तक लोगों की पहुँच आसान हुई। अतः उपर्युक्त चारों घटनायें क्रमशः (A, C, B, D) ने पर्यटन उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

8. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (भूकंप स्थल)सूची-II (विवर्तनिक पर्यावरण)
(A) बाम (ईरान)(I) क्षेपण मंडल
(B) मेक्सिको सिटी(II) रूपांतर सीमान्त
(C) सैन फ्रांसिस्को(III) अंत: सागरीय क्षेपण
(D) जावा(IV) अंध भ्रंश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (भूकम्प स्थल)सूची-II (विवर्तनिक पर्यावरण)
बाम ईरानअंध भ्रंश
मैक्सिको सिटीक्षेपण मंडल
सैन फ्रांसिस्कोरूपांतर सीमान्त
जावाअंतः सागरीय क्षेपण

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत सरकार का मंत्रालय देश में जनगणना कार्य का संचालन करता है?

Correct Answer: (c) गृह मंत्रालय
Solution:

भारत सरकार का गृह मंत्रालय देश में जनगणना कार्य का संचालन करता है। संविधान की 7वीं अनुसूची के तहत जनगणना को 'संघ सूची' के अन्तर्गत रखा गया है। संघ सूची का विषय होने के कारण देश की जनगणना का दायित्व भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 में केन्द्र प्रेरकार को दिया गया है।

स्वतंत्रता के बाद 1948 में जनगणना अधिनियम पारित किया गया जो जनगणना को वैधानिक स्तर प्रदान करता है। 1961 में जनगणना कार्य की महत्ता को देखते हुए गृह मंत्रालय के अधीन जनगणना विभाग का गठन किया गया। अतः विकल्प (c) सही है।

10. हिन्द महासागर में दक्षिण से उत्तर की तरफ कटकों का सही अनुक्रम है:-

(A) कर गुलेन-गासबर्ग कटक, चैगोस सेण्ट पाल कटक, सोकोत्रा चैगोस कटक, लक्षद्वीप - चैगोस कटक
(B) कर गुलेन-गासबर्ग कटक, चैगोस सेण्ट पाल कटक, सोकोत्रा चैगोस कटक, अंडमाननिकोबार कटक
(C) चैगोस सेण्ट पाल कटक, कर गुलेन-गासबर्ग कटक, सोकोत्रा चैगोस कटक, लक्षद्वीप बैगोस कटक
(D) चैगोस सेण्ट पाल कटक, कर गुलेन गासबर्ग कटक, सोकोत्रा चैगोस कटक, अंडमान- निकोबार कटक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A) और (B)
Solution:

हिन्द महासागर में दक्षिण से उत्तर की तरफ कटकों का सही अनुक्रम इस प्रकार है- कारगुलेन-गासबर्ग कटक चैगोस-सेंट पाल कटक सोकोत्रा चैगोस कटक अंडमान नि