Solution:मिस्ट्रल स्थानीय पवन एक केटाबेटिक (अवरोही) पवन है। जब रात्रि के समय पर्वतीय ढालों तथा ऊपरी भागों पर विकिरण द्वारा ताप ह्रास, अधिक होता है, तो हवाएँ ठण्डी हो जाती है। ये ठण्डी तथा भारी हवाएँ ढालों के सहारे घाटियों में नीचे उतरती है, तो इन्हें पर्वतीय समीर या केटाबेटिक पवन (अवरोही प्रवन) कहते है।
मिस्ट्रल ठण्डी ध्रुवीय स्थानीय पवन है, जो रूम सागर के उत्तरी-पश्चिमी भाग खासकर स्पेन तथा फ्रांस को प्रभावित करती है। जब ये पवन फ्रांस के मध्यवर्ती पठार से होकर चलती है तथा दक्षिण में नीचे उतरती है, तो अत्यधिक ठण्डी हो जाती है।
'चिनूक' संयुक्त राज्य अमेरिका में पर्वतीय ढालों के सहारे चलने वाली गर्म तथा शुष्क पवन है। इसे यूरोप मे 'फॉन' कहते है। सान्ता अना संयुक्त राज्य अमेरिका में चलने वाली एक गर्म तथा शुष्क पवन है।