Solution:मैकिण्डर पहला ब्रिटिश भूगोल है जिसने व्यवस्थित ढंग से भूमण्डल में रणनीतिक महत्व के क्षेत्र की पहचान अपनी भौगोलिक धुरी (1904), हृदयस्थल (1919) तथा मिडलैंड बेसिन (1943) अवधारणाओं में की।
मैकिण्डर ने धुरी क्षेत्र की विचारधारा का विकसित रूप अपनी पुस्तक 'डेमोक्रेटिक आइडियल्स एण्ड रियलिटी' में प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1919 में प्रकाशित हुआ और धुरी क्षेत्र के स्थान पर हृदय स्थल (Heartland) का प्रयोग किया।
मैकिण्डर ने देखा कि प्रथम विश्वयुद्ध की उत्पत्ति का कारण यह था कि जर्मनी ने रूसी हृदयस्थल को संसार पर प्रभुत्व जमाने के उद्देश्य से प्रयोग करने का प्रयत्न किया था। मैकिण्डर ने अपने सिद्धान्त को संक्षेपतः इन शब्दों में व्यक्त किया- 'जो पूर्वी यूरोप पर शासन करेगा, वह हृदय स्थल पर नियंत्रण रखेगा, जो हृदय स्थल पर शासन करेगा
वह विश्व-द्वीप पर नियंत्रण रखेगा तथा जो विश्व द्वीप पर शासन करेगा, वह विश्व पर नियंत्रण रखेगा। 'मैकिण्डर का हृदयस्थल सिद्धान्त विश्व इतिहास में जल-थल शक्तियों में आपसी संघर्ष पर आधारित था।'