यू.जी.सी. NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 भूगोल (Shift-I)

Total Questions: 100

91. निर्देश (91 - 95) बागवानी उत्पादों में अंगूर, आम, संतरे, केले और सेब आदि अधिक निर्यात संभावित उत्पाद हैं। महाराष्ट्र से 'खाड़ी देशों के लिए अंगूर का निर्यात एक उत्साहजनक विशेषता प्रवृत्ति है। अधिकांश बागवानी उत्पादों के सम्मुख मुख्य समस्या फसल पकने के समय उत्पाद की अधिकता है।

इन उत्पादों की संरक्षण संबंधी प्रौद्योगिकी और विपणन उपभोक्ता केंद्रो तक उनकी शीघ्र सुपुर्दगी की आवश्यकता है। वस्तुतः बागवानी हेतु कृषि योजना में सरकार से बेहतर कार्य की अपेक्षा है। बाजील और अमेरिका के बाद भारत विश्व में तीसरा बड़ा फल उत्पादक देश है,

परंतु यह अपने कुल उत्पादन के मात्र 0.5 प्रतिशत भाग का प्रसंस्करण करता है जबकि ब्राजील 70 प्रतिशत भाग का प्रसंस्करण करता है और इस कारण रु. 3000 करोड़ के फल और सब्जियां बर्बाद हो जाती है।

अंतः उनमें कवकों से प्राकृतिक प्रतिरक्षा संबंधित आनुवांशिक अभियांत्रिकी के प्रयोग द्वारा इसे रोका जा सकता है। चिटिनेस जीन को टमाटर, आलू, सलादों और अन्य पौधों में अंतर्वेशित करके उनकी ताजगी बाजारों तक पहुँचने तक सुनिश्चित की जाती है

और धूम्रीकरण पर होने वाले लाखों रुपए के व्यय की बचत की जाती है। राघवन (1992) ने आबादी की पौष्टिकता जरूरतों की पूर्ति हेतु फल उत्पादन में 50 प्रतिशत और सब्जी में 100 प्रतिशत की वृद्धि करने का सुझाव दिया है।

इसके अलावा 3 मिलियन हेक्टेयर सिंचित भूमि में 2000 मॉडल बागवानी उत्पादन एवं प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना के द्वारा 25% अतिरिक्त निर्यात की वृद्धि के लक्ष्य को पूरा करना होगा।

इससे तीन मिलियन किसानों को उत्पादन में रू. 18,000 रूपए प्रति हेक्टेयर का लाभ होगा और सालभर इतनी ही संख्या में रोजगार सृजित होगे और कुल छः मिलियन परिवार गरीबी रेखा से बाहर आएंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बागवानी उत्पादों के बारे में सही है?

Correct Answer: (d) अधिकांश बागवानी उत्पाद फसल कटाई के समय अधिक उत्पाद की समस्या का सामना करते हैं।
Solution:

अधिकांश बागवानी उत्पाद फसल कटाई के समय अधिक उत्पाद की समस्या का सामना करते है। इन उत्पादों के संरक्षण सम्बन्धी प्रौद्योगिकी और विपणन /उपभोक्ता केन्द्रों तक उनकी शीघ्र पहुँच आवश्यक होती है

अन्यथा फसलों के नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है। बागवानी उत्पादों में अंगूर, आम, केले, सेब और संतरा आदि अधिक निर्यात सम्भावित उत्पाद हैं। महाराष्ट्र से खाड़ी देशों को अंगूर का निर्यात एक उत्साहजनक विशेषता वाली प्रवृत्ति है। बागवानी हेतु कृषि योजना में सरकार से बेहतर कार्य की अपेक्षा है।

92. चिटिनेस जीन किसको सुनिश्चित करने के लिए टमाटर और आलू में अंतर्वेशित किया जाता है:

(A) ताजगी (B) संरक्षण पर धनराशि की बचत (C) कीमत नियंत्रण (D) भार में कमी रोकना

Correct Answer: (a) A और B केवल
Solution:

चिटिनेस जीन को टमाटर, आलू, सलादों और अन्य पौधों में अंतर्वेशित करके उसकी ताजगी बाजारों तक पहुँचना सुनिश्चित की जाती है और धूम्रीकरण पर होने वाले लाखों रुपये के व्यय की बजट की जाती है, जिससे संरक्षण पर धनराशि की बचत होती है।

93. निम्नलिखित में कौन-सा बागवानी उत्पादों के संरक्षण हेतु आवश्यक कदम नहीं है?

Correct Answer: (d) बाज़ार का बड़ा आकार
Solution:

बागवानी उत्पादों के संरक्षण हेतु बाजार का बड़ा आकार होना आवश्यक कदम नहीं है। बागवानी उत्पादों में अंगूर, आम, संतरे, केले और सेब आदि अधिक निर्यात सम्भावित उत्पाद हैं। अधिकांश बागवानी उत्पादों के सम्मुख मुख्य समस्या फसल पकने के समय उत्पाद की अधिकता है।

इन उत्पादों की संरक्षण संबन्धी प्रौद्योगिकी और विपणन/उपभोक्त केन्द्रों तक उनकी शीघ्र पहुँच की आवश्यकता होती है नहीं तो फलों से सड़ने और गलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए बागवानी उत्पादों का संरक्षण आवश्यक हो जाता हैं। बागवानी उत्पादों के संरक्षण हेतु विपणन क्षेत्र तक पहुँच, सरंक्षण प्रणाली तथा परिवहन का तीव्र माध्यम आवश्यक कदम है।

94. भारत में किसको सुनिश्चित करने हेतु बागवान उत्पाद संरक्षण की आनुवंशिक आभियांत्रिकी की आवश्यकता है:

Correct Answer: (d) कवकों के विरुद्ध प्राकृतिक प्रतिरक्षा
Solution:

ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत विश्व में तीसरा बड़ा फल उत्पादक देश है परन्तु यह अपने कुल उत्पादन के मात्र 0.5 प्रतिशत भाग का प्रसंस्करण करता है जबकि ब्राजील 70 प्रतिशत भाग का प्रसंस्करण करता है,

जिस कारण रु. 3000 करोड़ का फल और सब्जियाँ बर्बाद हो जाती है। भारत जैसे देशों में कवकों के विरुद्ध प्राकृतिक प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु बागवानी उत्पादों के संरक्षण की आनुवंशिक अभियांत्रिकी की आवश्यकता है।

95. फलों के उत्पादन में 50% की वृद्धि और सब्जियों के उत्पादन में 100% की वृद्धि निम्नलिखित रूप में लाभकारी होगी:

(A) पौष्टिकता आवश्यकता की पूर्ति के लिए
(B) प्रव्रजन पर रोक लगाने के लिए
(C) रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के लिए
(D) परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, C और D
Solution:

राघवन (1992) ने आबादी की पौष्टिकता जरुरतों की पूर्ति हेतु फल उत्पादन में 50 प्रतिशत और सब्जी उत्पादन में 100 प्रतिशत की वृद्धि करने का सुझाव दिया।

इसके अलावा 3 मिलियन हेक्टेअर सिंचित भूमि में 2000 मॉडल बागवानी उत्पादन एवं प्रसंस्करण केन्द्रों की स्थापना के द्वारा 25 प्रतिशत अतिरिक्त निर्यात की वृद्धि के लक्ष्य को पूरा करना होगा।

इससे तीन मिलियन किसानों को उत्पादन में रु.18000 रुपया प्रति हेक्टेयर का लाभ होगा और सालभर इतनी ही संख्या में रोजगार सृजित होगें। और कुल 6 मिलियन परिवार गरीबी रेखा से बाहर आएंगे

96. निर्देश (96 - 100) असुरक्षित (अस्वच्छ ) जल प्रतिवर्ष लगभग एक अरब व्यक्तियों को रुग्ण बनाता है और सर्वाधिक प्रदूषक उद्योगों के समीपस्थ घरों में रहने के कारण प्रायः निम्न आय वाले समुदाय गैर-अनुपातिक ढंग से जोखिम में होते हैं। मनुष्यों और पशुओं के अपशिष्ट से रोगजनक जीवाणु तथा वायरस के रूप में जल-जनित पैथोजेन्स संदूषित जल से रुग्णता का एक प्रमुख कारण हैं।

असुक्षित जल से फैलने वाली बीमारियों में हैजा, जियार्डिया और आंत्र ज्वर (टाइफॉइड) सम्मिलित हैं। अमीर देशों तक में मल-जल शोधन सुविधाओं में दुर्घटना या अवैद्य रूप से निकलने वाले गंदले जल के अलावा खेतों एवं नगरीय क्षेत्रों से जल-अपवाह (रनऑफ) जलमार्गों में हानिकारक पैथोजेन्स का योगदान करते हैं।

अमेरिका भर में प्रतिवर्ष हजारों व्यक्ति लेगोनायर रोग (कूलिंग टॉवर्स और पाइप्ड वाटर जैसे जल स्रोतों से आंकुचित निमोनिया का एक गंभीर रूप) से बीमार हो रहे है और इसके मामले कैलिफोर्निया से लेकर मैनहट्टन के ऊपरी हिस्से में बढ़ते जा रहे हैं।

इस बीच, फ्लिंट और मिशिगन में रहने वाले लोगों की दुर्दशा जहाँ लागत में कटौती के उपाय एवं अत्यधिक पुरानी पड़ चुकी अवसंरचना ने शीशे के संदूषण संकट को उत्पन्न कर दिया है। इस बारे में नितांत दृष्टिपात करने की आवश्यकता दर्शाती है कि हमारे जल में रासायनिक और अन्य औद्योगिक प्रदूषक कितने खतरनाक हैं।

यह समस्या फ्लिंट से परे जाती है और यह शीशे से अधिक संकटकारी है क्योंकि रासायनिक प्रदूषकों की व्यापक रेंज आर्सेनिक जैसी भारी धातु एवं पारे से लेकर कीटनाशकों और नाइट्रेट उर्वरक हमारी जल आपूर्ति में प्रविष्ट कर गए है।

इनका एक बार अंतर्ग्रहण होने पर ये जीव-विषय कैंसर से लेकर हार्मोन विघटन जैसे अनेक स्वास्थ्य मुद्दे उत्पन करते हैं और इससे मस्तिष्क के कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से बच्चे और गर्भवती महिलाएँ जोखिम में हैं।

यहां तक कि तैरना भी जोखिम भरा है। ई.पी.ए. के अनुसार मल-जल भाराक्रात तटवर्ती जल से 35 लाख प्रतिवर्ष अमेरिकी त्वचा पर चकत्ते, पिन्केये, श्वसनीय संक्रमण और हेपैटाइटिस जैसे स्वास्थ्य मुद्दों से आकुंचित होते हैं।
फ्लिंट का शीशे का संदूषण संकट किसका एक परिणाम थाः

Correct Answer: (d) लागत में कटौती के उपाय और अत्याधिक पुरानी पड़ चुकी जल अवसंरचना
Solution:

असुरक्षित (अस्वच्छ) जल प्रतिवर्ष लगभग 1 अरब व्यक्तियों को रूग्ण बनाता है और सर्वाधिक प्रदूषक उद्योगों के समीपस्थ घरों में रहने के कारण प्रायः निम्न आय वाले समुदाय गैरअनुपातिक ढंग से जोखिम में होते है।

इस बीच फ्लिंट और मिशिगन में रहने वाले लोगों की दुर्दशा जहाँ लागत में कटौती के उपाय और अत्याधिक पुरानी पड़ चुकी जल अवसंरचना ने शीशे के संदूषक संकट को उत्पन्न कर दिया है इस बारे में नितान्त दृष्टिपात करने की आवश्यकता दर्शाती है कि हमारे जल में रासायनिक और अन्य औद्योगिक प्रदूषक कितने खतरनाक है।

97. कूलिंग टॉवर्स और पाइप्ड वाटर जैसे जल स्रोतों से आकुंचित (कॉन्ट्रेक्टेड) निमोनिया का एक गंभीर रूप कौन-सा रोग है?

Correct Answer: (c) लेगोनायर रोग
Solution:

अमेरिका में प्रतिवर्ष हजारों लोग 'लोगोनायर रोग' (कूलिंग टार्स और पाइप्ड वाटर जैसे जल स्रोतो से आंकुचित निमोनिया का एक गंभीर रूप) से क्षरण हो रहे है और इसके मामले कैलिफोर्निया से लेकर मैनहट्टन के ऊपरी हिस्से में बढ़ते जा रहे है।

अमीर देशों में मल जल शोधन सुविधाओं में दुर्घटना या अवैध रूप से निकलने वाले गंदे जल के अलावा खेतों एवं नगरीय क्षेत्रों से जल अपवाहन (रन-ऑफ) जलमार्गों में हानिकारक पैथोजेन्स का योगदान करते है।

98. निम्न आय वाले समुदाय जल प्रदूषण से उच्च जोखिम में क्यों हैं

Correct Answer: (b) क्योंकि उनके घर प्रायः सर्वाधिक प्रदूषक उद्योगों के समीपस्थ होते हैं।
Solution:

निम्न आय वाले समुदाय गैर-अनुपातिक ढंग से जल प्रदूषण से उच्च जोखिम में इसलिये रहते है क्योंकि उनके घर प्रायः सर्वाधिक प्रदूषक उद्योगों के समीपस्थ होते है।

मनुष्यों और पशुओं के अपशिष्ट से रोगजनक जीवाणु तथा वायरस के रूप में जल जनित पैथोजेन्स संदूषित जल से रूग्णता का एक प्रमुख कारण है। असुरक्षित जल से फैलने वाली बिमारियों में हैजा, जियार्डिया और आत्र-ज्वर (टाइफॉइड) सम्मिलित है।

99. इस गद्यांश के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है?

Correct Answer: (d) उच्च आय वाले देशों में भी जल प्रदूषण एक समस्या है।
Solution:

अमीर देशों में भी मल-जल शोधन सुविधाओं में दुर्घटना या अवैध रूप से निकलने वाले गंदे जल के अलावा, खेतों एवं नगरीय क्षेत्रों से जल- अपवाहन जलमार्गों में हानिकारक पैथोजेन्स का योगदान करते है। इस गद्यांश का कहने का तात्पर्य यह है कि अमेरिका जैसे उच्च आय वाले देशों में भी जल प्रदूषण एक प्रमुख समस्या है।

जल प्रदूषण के कारण आर्सेनिक जैसी भारी धातु एवं पारे से लेकर कीटनाशकों और नाइट्रेट उर्वरक हमारी जल आपूर्ति में प्रविष्ट कर गये है। इनका एक बार अंतर्ग्रहण होने भर से जीव कैंसर से लेकर हार्मोन - विघटन जैसे अनके स्वास्थ्य मुद्दे उत्पन्न करते है और इससे मस्तिष्क के कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

100. प्रतिवर्ष कितने अमेरिकी लोग मल-जल भाराक्रांत तटवर्ती जल से त्वचा पर चकते, पिन्केये, श्वसनीय संक्रमणों और हेपैटाइटिस जैसे स्वास्थ्य मुद्दों से आकुंचित होते हैं:

Correct Answer: (b) 35 लाख
Solution:

ई. पी. ए. के अनुसार प्रतिवर्ष 35 लाख अमेरिकी लोग मल-जल भाराक्रान्त तटवतीं जल से त्वचा पर चकते-पिन्केये श्वसनीय संक्रमण और हेपैटाइटिस जैसे स्वास्थ्य मुद्दों से आकुंचित होते हैं। अमेरिका में प्रतिवर्ष हजारों लोग लेगोनायर रोग से भी प्रभावित हो रहे है।