Solution:संकीर्ण (सकरे) आधार तथा शुंडाकार शीर्ष वाला पिरामिड जन्म-दर तथा मृत्यु दर दोनों ही निम्न होते हैं। यह विकसित देशों का सूचक है। जैसे-जापान का आयु लिंग पिरामिड इस प्रकार के पिरामिड वाले देशों में जनसंख्या वृद्धि शून्य या ऋणात्मक होती है।
आयु-लिंग पिरामिड एक विशेष प्रकार रेखाचित्र होता है, जिसकी सहायता से जनसंख्या की आयु तया लिंग संरचना का अध्ययन किया जाता है, इसकी आकृति पिरामिड से मिलती है, जिस कारण इसे आयु-लिंग पिरामिड कहते हैं।
पिरामिड की तीन अलग-अलग आकृतियों का सम्बन्ध जनसंख्या की तीन भिन्न स्थितियों से होता है- विस्तारित होती जनसंख्या, स्थिर जनसंख्या तथा ह्रासमान जनसंख्या।