Solution:क्रिस्टॉफ ने 1959 में सीमांत तथा सीमा में निम्नलिखित अंतर बताए-सीमांत क्षेत्र राज्यों के बीच एक समेकन कारक नहीं होता अतः कथन 4 गलत है, अपितु सीमांत एक संगठनात्मक कारक है तथा यह दो पृष्ठभूमियों के मध्य संक्रमण क्षेत्र होता है।
वहीं, परिसीमा इसके विपरीत एक पृथक्ककारी, कारक है। सीमांत क्षेत्र का झुकाव बाहर की ओर होता है,
दूसरी ओर सीमाओं का झुकाव आंतरिक (अंतरर्मुखी) होता है। इसके अलावा, सीमांत क्षेत्र क्षेत्रफलीय है और सीमाएं रेखीय प्रकृति की होती है। इसके अतिरिक्त, सीमांत क्षेत्र केन्द्रापसारी बल को प्रकट करते हैं तथा इनका अपना सामरिक महत्व होता है।
दूसरी ओर, सीमाएँ केन्द्राभिमुखी शक्तियों के स्त्रोत होते हैं, क्योंकि यह राज्य विचार के साथ-सात राज्य के उद्देश्य को परिलक्षित करता है।
अतः कथन (a), (b) एवं (c) सत्य हैं।
Note. आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (b) दिया है किंतु सही उत्तर विकल्प (d) होगा।