Solution:सांख्यिकी में सह-सम्बन्ध के अंतर्गत यह ज्ञात किया जाता है कि दो या दो से अधिक समंक श्रेणियों के चर-मूल्यों में कोई पारस्परिक सम्बन्ध है अथवा नहीं। कार्ल पियर्सन के सहसम्बन्ध गुणांक का मूल सूत्र निम्न है -
इस सूत्र में r सहसम्बन्ध गुणांक है तथा यह सामान्यतः उस मात्रा की माप है, जिसमें समंग श्रेणी के दोनों चर एक साथ परिवर्तित होते है।
अत; कथन -I सही है।
r -नामिक और क्रमिक माप पर मापित दो चरों के बीच संबंध का आप्राचलिक माप है, यह कथन गलत है।
r का मान - 1.0 और + 1.0 के बीच होता है। सह-सम्बन्ध गुणांक का मान + 1 होने की स्थिति में पूर्ण धनात्मक सह-सम्बन्ध तथा -1 होने की दशा में पूर्ण ऋणात्मक सह-सम्बन्ध माना जाता है।
अतः कथन-3 सही है।
इसके अलावा यदि आकड़ों में बहिर्वासी (Outliers) मौजूद है तो का मान अप्रमाणिक हो सकता है। अतः कथन 4 सही है।