Solution:पर्यावरणीय सम्मेलन, समझौते एवं रिपोर्ट से सम्बंधित वर्ष के अनुसार कालानुक्रम
वर्ष के अनुसार कालानुक्रमब्रटलैण्डआयोग (1887) एजेन्डा 21 (1992) क्योटो प्रोटोकॉल (1997) पेरिस समझौता (2015)
1987 में पर्यावरण तथा विश्व सम्मेलन ने अपनी प्रसिद्ध रिपोर्ट 'हमारा साझा भविष्य' जिसे 'ब्रटलैण्ड रिपोर्ट' कहा गया, उसमें 'टिकाऊ विकास' (Sustainable Development) की अवधारणा प्रवर्तित की गयी।
पृथ्वी शिखर सम्मेलन (1992) में 'टिकाऊ विकास' के लिए 'एजेंडा 21' को स्वीकृत किया गया था। यह सम्मेलन ब्राजील की राजधानी रियो-डी-जेनरो में हुआ था। क्योटो प्रोटोकाल (1997) के अनुसार ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करके भूमण्डलीय तापन को कम करना तथा वर्ष 1990 के स्तर में 5% की कटौती किये जाने पर सहमति बनी।
पेरिस समझौता में ग्लोबल वार्मिंग को औद्योगिक क्रांति के पहले के स्तर से अधिकतम 2°C से नीचे रखने के लिए कार्य योजना पर सर्वसम्मति बनी। यह सम्मेलन कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों हेतु कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि थी।