यू.जी.सी.NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 भूगोल

Total Questions: 100

31. खेतों की वास्तविक श्रम उत्पादकता की तुलना तार्किक आर्थिक व्यक्तियों के रूप में कार्यरत किसानों द्वारा निर्णय प्रक्रिया को अनुकूति करके प्राप्त की जा सकने वाली उपलब्धि के साथ की गई थी। निम्नलिखित में से किस भूगोलवेत्ता ने यह अध्ययन किया था?

Correct Answer: (d) वोलपर्ट
Solution:

खेत्रों की वास्तविक श्रम उत्पादकता की तुलना तार्किक आर्थिक व्यक्तियों के रूप में कार्यरत किसानों द्वारा निर्णय प्रक्रिया को अनुकूलित करके प्राप्त की जा सकने वाली उपलब्धि के साथ की गई थी, का अध्ययन वोलपर्ट (भूगोलवेत्ता) द्वारा किया गया था।

गिल्बर्ट व्हाइट ने प्राकृतिक खतरों के मानव प्रत्युत्तर का अध्ययन किया तथा इसके बाद वोलपर्ट, रोडनी व्हाइट, पीटर गुल्ड तथा एलेन प्रैड ने उत्तर मात्रात्मक क्रांति उपागम से आचारपरक भूगोल के रूप में विकसित किया।

32. पंजाब में चावल उत्पादकता सिंचाई की उपलब्धता पर निर्भर करती है। उपर्युक्त कथन द्वारा किसी प्रणाली के किस प्रकार के संबंध की व्याख्या की जा सकती है?

Correct Answer: (a) श्रेणी संबंध
Solution:

पंजाब में चावल उत्पादकता सिंचाई की उपलब्धता श्रेणीसंबंध पर निर्भर करती है। सह-सम्बंध दो प्रकार का होता है-
(1) धनात्मक
(2) ऋणात्मक
जब एक श्रेणी के चर-मूल्य में वृद्धि होने पर दूसरे श्रेणी के चरमूल्य में भी वृद्धि होती है अथवा एक कमी आने पर दूसरे में भी कमी आती है तो चर मूल्यों के इस संबंध को धनात्मक सह-संबंध कहा जाता है।

इसके विपरीत यदि वे चर-मूल्य में इस प्रकार सम्बंधित है कि एक चर-मूल्य में वृद्धि होने पर दूसरे चर मूल्य में कमी होती है या एक चर मूल्य कमी होने पर दूसरे में वृद्धि होती है तो वे चर मूल्य ऋणात्मक सह-संबंध कहलाता है।

33. निम्नलिखित में से कौन सा पुस्तक और लेखक का युग्म सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) ज्योग्राफी और ज्योग्राफर डी.हार्वे
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

पुस्तकलेखन
ह्यूमन ज्योग्राफी ए वेलफेयर अप्रोचडी.एम. स्मिथ
ज्योग्राफी और ज्योग्राफरआर. जोन्सटन
रेडिकल ज्योग्राफीआर. पीट
ए ज्योग्राफिकल इंट्रोडक्शन टू हिस्ट्रीएल. फेब्रे

अतः (b) विकल्प सही सुमेलित नहीं है।

34. निम्नलिखित में से कौन सी सूचना तुंगतामापिकआवृत्ति ग्राफ में प्रयोग की जाती है?

Correct Answer: (a) स्थानिक ऊँचाई
Solution:

स्थानिक ऊँचाई को सूचना तुगतामापिक आवृत्ति ग्राफ मेंप्रयोग की जाती है। स्थानिक ऊँचाईयां मानचित्र में धरातल के किसीस्थान की समुद्र तल से ऊँचाई प्रदर्शित करने वाले बिन्दु को कहा जाता है।

समुद्र तल से धरातल के समान ऊँचाई वाले स्थानों कोमिलाने वाली रेखाएँ समोच्च रेखाएँ कहलाती हैं। संचयी आवृत्तिवितरण में किसी वर्गान्तर की आवृत्ति में उससे पूर्व के समस्तवर्गान्तरों की आवृत्ति जोड़ी जाती है।

35. किस प्रकार के मानचित्र को मानारेख कहा जाता है?

Correct Answer: (c) वह मानचित्र जिस पर स्थानीय वितरण के आँकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए रेखाचित्र और आलेखन (ग्राफ) अध्यारोपित किए जाते है।
Solution:

किंच, ट्रिवार्था तथा शियरर ने बिंदुकित मानचित्र को मानारेख कहा है। इसके विपरीत बहुत से यूरोपीय लेखक प्रत्येक सांख्यिकीय मानचित्र को मानारेख की संज्ञा देते हैं।

डब्ल्यू जी.वी. बालचिन तथा ए.डब्ल्यू. रिचर्डस नामक अमेरिकी लेखकों ने तो सभी प्रकार के आलेखों, आरेखों व चाटों को सम्मिलित रूप से पुकारने के लिए मानारेख शब्द के प्रयोग को सर्वोत्तम माना है।

इस प्रकार मानचित्र का स्थानीय वितिरण के आँकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए रेखाचित्र और अलेखन (ग्राफ) अध्यारोपित किए जाते हैं।

36. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय भाषा समूह और बोली क्षेत्र का जोड़ा सुमेलित है?

Correct Answer: (a) उत्तर द्रविड़ ओडिशा
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं -

भारतीय भाषा समूहबोली (क्षेत्र)
(द्रविड़ परिवार) उत्तरी द्रविड़ओडिशा
(ऑस्ट्रिक परिवार) मोन-खमेरमेघालय, निकोबार द्वीप
(ऑस्ट्रिक परिवार) मुंडाझारखण्ड
डार्डिक/ दारडिकजम्मू एवं कश्मीर

अतः (a) विकल्प सही सुमेलित है।

37. निम्न युग्म में कौन सा सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) थाल घाट गैप अहमदाबाद
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

(दर्रा/गैप)(जुड़े नगर)
शेनकोट्टा गैपतिरुनेलवेली
पालघाट गैपकोयम्बटूर
बुरहानपुर गैपईटारसी
थालघाट गैपमुम्बई-नागपुर-कोलकाता

अतः (d) विकल्प सही सुमेलित नहीं है।

38. निम्नलिखित में से कौन सी बहुउद्देशीय परियोजना और उससे संबंधित नदी सुमेलित नहींहै?

Correct Answer: (a) माताटीला बनास नदी
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं:-|

(बहुउद्देशीय परियोजना)(नदी)
माताटीलाबेतवा नदी
बाणसागरसोन नदी
उकाईतापी नदी
पापनाशमताम्रपर्णी नदी

अतः (a) विकल्प सही सुमेलित नहीं है।

39. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र भारत के सबसे कम भूकंप संवेदनशील जोन में स्थित है?

Correct Answer: (a) बुन्देलखण्ड क्षेत्र
Solution:

बुंदेलखण्ड क्षेत्र भारत के सबसे कम भूकंप संवेदनशील जोन में स्थित है। राष्ट्रीय भूभौतिकी प्रयोगशाला, भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण, मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार और इसके साथ कुछ समय पूर्व बने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने भारत को निम्नलिखित पाँच भूकम्पीय क्षेत्रों में बाँटा था।

सर्वाधिक प्रभाव क्षेत्र (Zone-V) के अन्तर्गत सभी पूर्वोत्तर राज्य, बिहार नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र, उत्तराखण्ड, हिमालय व पंजाब का सीमावर्ती क्षेत्र तथा गुजरात का कच्छ प्रदेश शामिल है।

न्यूनतम प्रभाव क्षेत्र (Zone-I,II) के अन्तर्गत दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी आंध्र प्रदेश, पश्चिमी कर्नाटक आदि क्षेत्र शामिल हैं। वर्तमान समय में भारत में चार भूकम्प जोन पाये जाते है। भूकम्प जोन और IIको आपस से मर्ज कर दिया गया है।

40. निम्नलिखित में से कौन सा समूह सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) चेरी ब्लॉसम-आंध्र प्रदेश
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं -

(पवनें)(राज्य)
काल बैशाखीपश्चिम बंगाल
चेरी ब्लासमकर्नाटक
आम्र वर्षाकर्नाटक
बारदोली छीड़ाअसम

अतः (b) विकल्प सही सुमेलित नहीं है।