यू.जी.सी.NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 भूगोल

Total Questions: 100

61. अतः उपर्युक्त विकल्प में ग्रोथ पोल (वृद्धि ध्रुव) की अवधारणा के विषय में विकल्प (d) सही नहीं है।

A. ईरान
B. इराक
C. इंडोनेशिया
D. लीबिया
E. सऊदी अरब
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A, B और E
Solution:

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) की स्थापना सन 1960 में 5 संस्थापक देशों 'ईराक, ईरान, सऊदी अरब, कुवैत और वेनेजुएला' ने मिलकर बगदाद कान्फ्रेंस के तहत की थी।

इसका मुख्यालय आस्ट्रिया की राजधानी वियना में है। वर्तमान में ओपेक के सदस्य देशों की संख्या 13 है, जिनमें अल्जीरिया अंगोला, कांगो, इक्विटोरियल गिनी, गैबन, ईरान, ईराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, सऊदी अरब, स.अ.अमीरात तथा वेनेजुएला है।

कतर ने अपनी सदस्यता 1 जनवरी 2019 को छोड़ दी। ओपेक का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य पेट्रोलियम सम्बन्धी नीतियों के मध्य समरूपता एवं सामंजस्य स्थापित करने से है।

62. निम्नलिखित में से कथन सही नहीं है?

A. स्थानिक अंतक्रिया व्यक्तियों, वस्तुओं और सूचना के प्रवाह में प्रतिबिंबित होती है।
B. गुरुत्व निदर्श (मॉडल ) को स्थानिक अंतक्रिया विश्लेषण में प्रयुक्त किया जाता है।
C. हर्स्ट ने अपने स्थानिक अंतक्रिया मॉडन में भौतिकशास्त्र की चालन, संवहन और विकिरण की अवधारणाओं को प्रयुक्त किया था।
D. स्थानिक अंतक्रिया की दिशा अनन्य रूप से मध्यवर्ती अवसरों से निर्धारित होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल C और D
Solution:

स्थानिक अंतर्किया व्यक्तियों, वस्तुओं और सूचना के प्रवाह में प्रतिबंधित होती है।
गुरुत्व निदर्श माडल को स्थानिक अंतर्क्रिया विश्लेषण में प्रयुक्त किया जाता है।

ई. हर्स्ट ने 1973 में अपनी पुस्तक "Transportation Geography : Comments and Readings" में अपने स्थानिक अंतर्क्रिया मॉडल में भौतिकशास्त्र की चालन, संवहन और विकिरण की अवधारणाओं को प्रयुक्त नहीं किया था। हर्स्ट के अनुसार स्थानिक अंतक्रिया की दिशा अनन्य रूप से मध्यवर्ती अवसरों से निर्धारित नहीं होती है।

63. वेबर के औद्योगिक अवस्थिति सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही हैं।

A. यह परिवर्तनशील भौतिक और सांस्कृतिक भूदृश्य की पूर्वधारणा पर आधारित है।
B. उद्यमियों को कच्चे माल और बाजार की अवस्थिति के बारे में संपूर्ण ज्ञान होता है।
C. औद्यागिक अवस्थिति निर्धारण में समूहन की कोई भूमिका नहीं है।
D. परिवहन के बहु-विध तरीके हैं।
E. यह कम-लागत वाले स्थान के सिद्धांत पर आधारित है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल B और E
Solution:

अल्फ्रेड बेवर (1868-1958) एक अर्थशास्त्री, भूगोलवेत्ता एवं समाजशास्त्री थे उद्योगों की अवस्थिति का सिद्धान्त बेवर द्वारा 1909 में दिया गया।
अपने औद्योगिक अवस्थिति के सिद्धान्त में बेवर ने उद्योगों के स्थानिक प्रतिरूपों को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख किया है। वेबर के अनुसार -

  • उद्यमी (Entrepreneurs) को कच्चे माल एवं बाजार के विषय में पूर्ण जानकारी होती है।
  • औद्योगिक अवस्थिति निर्धारण में समूहन/ संकेन्द्रण/ [Agglomeration] की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • यह एकांकी विश्लेषण का देश होगा, जिसमें जलवायु स्थलों, मानव जाति, जनसंख्या की तकनीकी दक्षता सर्वत्र समरूप होगी।
  • यह सिद्धान्त 'न्यूनतम लागत अवस्थिति' (least cost principle) पर आधारित है जिसमें 'न्यूनतम परिवहन लागत और 'श्रम लागत' सम्मिलित है।

64. भारत में परिवहन, कृषि तथा खनिज संसाधनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दें।

A. कोंकण रेल रोहा से कन्याकुमारी को जोड़ती है और इसकी पटरी की लंबाई 760 कि.मी है।
B. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केवल 1000 व्यक्तियों या अधिक आबादी वाली बस्तियो (निवास स्थान) हेतु सभी ऋतुओं में सड़क सम्पर्क प्रदान करती है।
C. उत्तर प्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र में दीर्घकालिक रूप से गन्ने की पेराई का कार्य किया जाता है|
D. भारत में सर्वाधिक अभ्रक का उत्पादन आंध्र प्रदेश में किया जाता है जो कुल उत्पादन का 98% भाग है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

कोकण रेल परियोजना का प्रारंभ मार्च 1990 में किया गया था, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार इसके पटरी की लं. 741 किमी. हैं, जो रोहा (महाराष्ट्र) से मंगलुरु (कर्नाटक) के बीच है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (आरम्भ सन् 2000) का मुख्य उद्देश्य मैदानी क्षेत्रों में 500 या उससे अधिक आबादी तथा पहाड़ी, जनजातीय एवं रेगिस्तानी ग्रामीण क्षेत्रों में 250 या उससे अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों को बाधा मुक्त बारहमासी सड़क संपर्क प्रदान करने से है।

गन्ना उत्पादन के लिए आदर्श जलवायु दशाएँ एवं चीनी मिलों की अधिक संख्या के कारण उत्तर प्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र में दीर्घकालिक रूप से गन्ने की पेराई का कार्य किया जाता है। भारत मे अनक का सर्वाधिक उत्पादन आंध्र प्रदेश राज्य से किया जाता है,

जो कि कुल उत्पादन की 51.26% भाग अकेले उत्पादित करता है, न कि 98% भाग । अभ्रक के उत्पादन में राजस्थान 48.74% भाग के साथ दूसरे स्थान पर है। अतः प्रश्नगत् दिये गये कथनों में केवल कथन C सही है।

65. भारत में परिवहन और सिंचाई से संबंधित दिए गए कथनों पर ध्यान दें।

A. सरहिंद नहर सतलज नदी से निकलती है और राजस्थान में कृषि हेतु जल की आपूर्ति करती है।
B. भारत के सभी राज्यों में केरल में सड़क लम्बाई किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सर्वाधिक है।
C. बकिंघम नहर, भारत के जलमार्ग संख्या 5 का भाग है।
D. भारत के सर्वाधिक बृहद भाग में कृषि सिंचाई हेतु नलकूप ( ट्यूबवेल) से जल प्रदान किया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल B और D
Solution:

सरहिन्द नहर 'सतलज नदी' (Satluj River) से निकलती है यह सिन्धु नदी तन्त्र के सबसे बृहत और पुराने सिंचाई प्रोजेक्ट में से एक है जिसका उद्घाटन 1882 ई. में किया गया था इससे पंजाब राज्य में कृषि हेतु जल की आपूर्ति होती है।

भारत के सभी राज्यों में केरल में सड़क लम्बाई किमी. प्रति 100 वर्ग किमी. क्षेत्र में सर्वाधिक है।

राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 5 तलचर धामरा, जियोखली चरबतिया, चरबतिया-धामरा, मंगलगढ़ी-पारादीप तक 623 किमी. लम्बा है जबकि बकिंघम नहर राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 4 का भाग है।

'स्टेटिस्टिकल ईयर बुक इण्डिया' (Statistical Year Book India) 2018 के अनुसार भारत के के सर्वाधिक भाग, शुद्ध सिंचित क्षेत्र के लगभग 46.2% भूभाग पर ट्यूबवेल (नलकूप) से सिंचाई होती है।

66. सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए:

(स्थानीय पवन)(प्रकार)
A. लैवंटरI अर्जेंटीना में उष्ण वायु
B. नॉर्वेस्टरII फ्रांस में शीत वायु
C. जोंडाIII दक्षिणी स्पेन में शीत वायु
D. बाइसIV न्यूजीलैंड में शुष्क व झोंकेदार वायु

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

सूची - I (स्थानीय पवन)सूची - II (प्रकार)
लैवंटरदक्षिणी स्पेन में शीत वायु
नॉर्वेस्टरन्यूजीलैंड में शुष्क व झोंकेदार वायु
जोंडाअर्जेंटीना में उष्ण वायु
बाइस/ बिसीफ्रांस में शीत वायु

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।

67. सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए:

सूची - I (तिथि)सूची - II (के रूप में मनाया जाता है)
A. 2 फरवरीI. पृथ्वी दिवस
B. 22 अप्रैलII. विश्व ओजोन दिवस
C. 5 जूनIII. विश्व आर्द्र भूमि दिवस
D.16 सितंबरIV. विश्व पर्यावरण दिवस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

सूची - I (तिथि)सूची - II (के रूप में मनाया जाता है)
2 फरवरीविश्व आर्द्र भूमि दिवस
22 अप्रैलपृथ्वी दिवस
5 जूनविश्व पर्यावरण दिवस
16 सितंबरविश्व ओज़ोन दिवस

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।

68. सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए:

सूची - I (उपभोक्ता/अपघटक)सूची - II (उदाहरण)
A. प्राथमिक उपभोक्ताI. कवक
B. द्वितीयक उपभोक्ताII. मृग
C. तृतीयक उपभोक्ताIII. लोमड़ी
D. अपघटक (डिकम्पोजर्स)IV. बाघ

नीचे दिए गएविकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (d) A-II, В-III, С-IV, D-I
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

सूची - I (उपभोक्ता/अपघटक)सूची - II (उदाहरण)
प्राथमिक उपभोक्तामृग
द्वितीयक उपभोक्तालोमड़ी
तृतीयक उपभोक्ताबाघ
अपघटक (डिकम्पोजर्स)कवक

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।

69. सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए:

सूची - I (कार्य)सूची - II (विद्वान)
A.फसल-संयोजन विश्लेषणI.स्टोफर
B.एकाकी राज्यII.व्हिटलेसी, डी
C.मध्यवर्ती अवसरIII.वॉन थूनेन
D.अनुक्रमिक अधिनिवासनIV.वीवर, जे.सी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

सूची - I (कार्य)सूची - II (विद्वान)
फसल-संयोजन विश्लेषणवीवर, जे.सी.
एकांकी राज्यवॉन थ्यूनेन
मध्यवर्ती अवसरस्टोफर
अनुक्रमिक अधिनिवासनव्हिटलेसी

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।

70. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची - I (संकल्पना)सूची - II (विद्वान)
A.प्राइमारम्पI.एल.सी.किंग
B.पेडिप्लेनII.डब्ल्यू एम. डेविस
C.पैनप्लेनIII.डब्ल्यू फेंक
D.पेनीप्लेनIV.सी.एच.क्रिकमे

नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

सूची - I (संकल्पना)सूची - II (विद्वान)
प्राइमारम्पडब्ल्यू पेंक
पेडिप्लेनएल.सी.किंग
पैनप्लेनसी.एच.क्रिकमे
पेनीप्लेनडब्ल्यू एम. डेविस

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।