यू.जी.सी. NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2021 जून-2022 दर्शनशास्त्र (PHILOSOPHY)

Total Questions: 100

21. "आनंद की ओर आवेग यदि अत्यधिक प्रबल हो तो यह मूल उद्देश्य से भटक जाता है।" निम्नलिखित में से यह किसका मत है?

Correct Answer: (c) सिजविक
Solution:

"आनंद की ओर आवेग यदि अत्यधिक प्रबल हो तो यह मूल उद्देश्य से भटक जाता है" यह मत सिजविक का है।

22. वैशेषिक के अनुसार किस संबंध द्वारा घट और उसके रंग के बीच का संबंध घट से संबंधित है?

Correct Answer: (d) स्वरूप
Solution:

वैशेषिक दर्शन के अनुसार 'स्वरुप' संबंध के द्वारा घट और उसके रंग के बीच का संबंध घट से संबंधित है।

23. वेदांत की किस पद्धति में सत्ता (सत्तात्रय) के तीन स्तरों की संकल्पना है?

Correct Answer: (c) अद्वैत वेदांत
Solution:

अद्वैत वेदांत में सत्ता के तीन स्तरों की संकल्पना है-
(i) पारमार्थिक सत्ता:- पारमार्थिक सत्ता शुद्ध सत्ता है जो न बाधित होती है और जिसके बाधित होने की कल्पना भी नहीं की सकती है।
(ii) व्यावहारिक सत्ताः व्यावहारिक सत्ता में वे वस्तुएं आती हैं जो जाग्रत अवस्था में सत्य प्रतीत होती है। तार्किक दृष्टि से इनका खण्डन किया जा सकता है अतः इन्हें पूर्णतः सत्य नहीं माना जाता।
(iii) प्रातिभासिक सत्ताः प्रातिभासिक सत्ता में वे विषयवस्तु आते हैं जो स्वप्न या भ्रम में उपस्थित होते हैं। यह क्षण भर के लिए रहते हैं इनका खण्डन जाग्रत अवस्था के अनुभवों से हो जाता है।

24. यदि A और B सही कथन हैं और X, Y और Z गलत कथन हैं, सुनिश्चित कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (a) [A ⊃ (X . Y)] ⊃ [(A ⊃ X) ∨ (A ⊃ Y)]
Solution:

यदि A और B सही कथन हैं और X, Y, Z गलत कथन हैं तो –
[A ⊃ (X . Y)] ⊃ [(A ⊃ X) ∨ (A ⊃ Y)] सही है।

25. वैशेषिक तत्त्व मीमांसा में कौन-से द्रव्य निरवायव्य एवं सावायव्य दोनों हो सकते हैं?

Correct Answer: (a) केवल क्षिति, अप, तेज और मरूत
Solution:

वैशेषिक तत्वमीमांसा के अनुसार क्षिति (पृथ्वी), अप (जल) तेज (अग्नि) तथा मरूत (वायु) के द्रव्य निरवायव्य तथा सावयव्य दोनों हो सकते हैं। पृथ्वी शाश्वत और अशाश्वत दोनों है। पृथ्वी के परमाणु शाश्वत हैं जबकि उससे बने पदार्थ अशाश्वत है। इसी प्रकार जल, अग्नि तथा वायु के परमाणु भी शाश्वत हैं तथा इनसे बनी वस्तुएं अशाश्वत हैं।

26. संतति को अस्वीकार करते हुए कोई चुका सकता है:

Correct Answer: (a) केवल पितृऋण
Solution:

संसति को अस्वीकार करतेरते हुए केवल पितृ ऋण चुकाया जा सकता है। पितृ ऋण का सम्बन्ध हमारे पूर्वजों से है। इस ऋण को पितृ पक्ष में तर्पण तथा श्राद्ध आदि संस्कारों के माध्यम से उतारा जा सकता है।

27. निम्नलिखित कथनों पर समुच्चबोधक के संदर्भ में विचार कीजिए और सही युग्म को चुनिए

A. यदि 'P' सही है और 'q' सही है,तब 'p.q' सही है
B. यदि 'P' गलत है और 'q' सही है, तब 'p.q' गलत है
C. यदि 'P' सही है और 'q' गलत है, तब 'p.q' सही है
D. यदि 'P' गलत है और 'q' गलत है, तब 'p.q' सही है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A और B
Solution:

सही युग्म इस प्रकार हैं-
(a) यदि 'P' सही है और 'q' सही है तब 'p.q' सही है।
(b) यदि 'P' गलत है और 'q' सही है तब 'p.q' गलत है।

28. नीचे दो कथन दिए गए है:

कथन-I: गाँधी के विकास के त्रयी सिद्धांत में स्वदेशी, स्वराज्य और अस्तेय निहित हैं
कथन - II: गाँधी के विकास के त्रयी सिद्धांत में स्वेदेशी, स्वराज्य और अस्तेय निहित हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) कथन I सत्य हैं किन्तु कथन II असत्य है
Solution:

गांधीजी ने अपने विकास की अवधारणा में स्वदेशी, सर्वोदय और स्वराज के सिद्धांत दिए । 'अस्तेय' का सम्बन्ध गांधी के विकास की अवधारणा से नहीं था। 'अस्तेय' का संबंध गांधी नीतिशास्त्र में बताए गए एकादश ब्रतों से है, जो इस प्रकार हैं-
(1) अहिंसा (2) सत्य (3) अस्तेय (4) ब्रह्मचर्य (5) अपरिग्रह (6) श्रम (7) अस्वाद (8) अभय (9) सर्वधर्म समभाव (10) स्वदेशी (11) छुआछूत से परहेज करना।

29. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए:

सूची - Iसूची - II
A. एम्पेडोक्लसI. अणु सिद्धांत
B. एनाक्सागोरसII. तत्व का सिद्धांत
C. पाइथागोरसIII. नॉउस का सिद्धांत
D. ल्यूसिपस और डेमोक्रिटसIV. संख्या का सिद्धांत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (b) A- II, B - III, C-IV, D-I
Solution:

सही सुमेल निम्नलिखित हैं-

सूची - Iसूची - II
A. एम्पेडोक्लसII. तत्व का सिद्धांत
B. एनाक्सागोरसIII. नॉउस का सिद्धांत
C. पाइथागोरसIV. संख्या का सिद्धांत
D. ल्यूसिपस और डेमोक्रिटसI. अणु सिद्धांत

30. विटगेन्सटाइन यह मानते हैं कि शब्दों के विशिष्ट नियोजन को निम्नलिखित में से क्या माना जा सकता है:

Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) : इस प्रश्न को आयोग द्वारा छोड़ (Drop) दिया गया है।