यू.जी.सी. NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021 जून 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

1. कौटिल्य का राजमंडल सिद्धांत निम्नलिखित से संबंधित है:

Correct Answer: (c) विदेश नीति एवं अन्तर राज्य संबंध
Solution:

राज्य के प्रशासन में सुरक्षा और विदेश संबंधों के संचालन का विशेष महत्व है। कौटिल्य ने इन दोनों समस्याओं के समाधान के लिए 'मण्डल सिद्धांत' का निरूपण किया है। कौटिल्य का ध्येय तत्कालीन भारत के छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर एक विशाल, सुदृढ़ और शक्तिशाली साम्राज्य स्थापित करना था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :-
• पड़ोसी राज्यों के सम्बन्ध में मण्डल सिद्धांत 'शक्ति-सन्तुलन सिद्धांत पर आधारित है।
• मण्डल अर्थात 'राज्यों का वृत्त या घेरा' इस घेरे में 12 राज्य प्रकृतियों और उनकी 5-5 उपप्रकृतिया अर्थात् कुल 60 उपप्रकृतियों को मिलाकर 72 प्रकृतियों का समावेश होता है।
• मण्डल के मध्य में- विजिगीषु होता है।
• विजिगीषु राज्य विस्तार की इच्छा रखने वाला राजा।

2. पॉलिटिक्स की निम्नलिखित पुस्तकों में से किसमें अरस्तु ने दासप्रथा को न्यायोचित ठहराया है?

Correct Answer: (a) बुक-1
Solution:

अरस्तु ने पॉलिटिक्स की प्रथम बुक में दास प्रथा को न्योयोचित ठहराया है। अरस्तु दास प्रथा का कट्टर समर्थक था। अरस्तू सर्वप्रथम मानव मात्र की प्राकृतिक असमानता के आधार पर दासता का समर्थन करता है। अर्थात् उसके अनुसार दासता समाज नहीं बल्कि प्रकृति प्रदत्त है। इसीलिए वह दासों व स्त्रियों को निम्न श्रेणी का मानता था। उसके अनुसार कुछ लोग शासन करने तथा कुछ लोग शासित होने के लिए जन्म लेते हैं। दास प्रथा से दास व मालिक दोनों को फायदा होता है, दास को श्रेष्ठ स्थितियाँ मिलती है। जबकि मालिक को अवकाश।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :- अरस्तु के यह विचार की दासों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए, सदगुण विकसित होने पर उन्हें दासता से मुक्त कर दिया जाए, को रॉस नामक विचारक ने क्रांतिकारी बताया है।

3. इनमें से किसकी संस्तुति के बिना कोई भी धन विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता?

Correct Answer: (b) राज्यपाल
Solution:

राज्यपाल की अनुमति से ही धन विधेयक विधान सभा में पेश किया जाता है तथा उसकी सिफारिश पर ही विधान-मण्डल से पूरक, अतिरिक्त और अधिक अनुदानों की मॉग की जा सकती है। यह राज्यपाल के वित्तीय शक्तियों के अन्तर्गत आता है।

अतः महत्वपूर्ण तथ्य :-
• राज्यपाल अनुच्छेद-202 के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ में वित्त मंत्री द्वारा वार्षिक आय-व्यय का अनुमानित विवरण अर्थात् 'बजट' विधान मण्डल के समक्ष रखवाता है।
• राज्य सरकार की 'आकस्मिक-निधि' पर राज्यपाल का नियंत्रण रहता है। किसी आकस्मिक खर्च के लिए वह इस निधि से सरकार को धन दे सकता है।

4. निम्नलिखित में से कौन हटिंगटन के अनुसार आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के अभिलक्षण नहीं है है?

(A) यह एक क्रांतिकारी प्रक्रिया है
(B) यह एक विषयी प्रक्रिया है
(C) यह एक समजातीय प्रक्रिया है
(D) यह एक जटिल प्रक्रिया है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल B
Solution:

इंटिंगटन के अनुसार आधुनिकीकरण प्रक्रिया के लक्षण है:-
• यह एक क्रांतिकारी प्रक्रिया है।
• यह एक समजातीय प्रक्रिया है।
• यह एक जटिल प्रक्रिया है।

5. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

(A) क्योटो प्रोटोकॉल
(B) आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा।
(C) रियोडि-जेनेरियो में पर्यावरण पर यु.एन.सम्मेलन
(D) मानवाधिकारों पर यु.एन. उद्घोषणा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) D, B, C, A
Solution:

• मानवाधिकारों पर यु.एन. घोषणा (1948)
• आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा - (1966)
• रियो-डी. जेनेरियों में पर्यावरण पर यु.एन. सम्मेलन (1992)
• क्योटो प्रोटोकॉल (1997)

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:-
• क्योटो प्रोटोकॉल लागू (2005)से हुआ।
• आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा लागू 1976 में हुआ।

6. क्रम में व्यवस्थित कीजिएभारत के संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के रूप में प्रतिष्ठापित अधिकारों को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए

(A) धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता।
(B) किसी भी धर्म के संवर्धन हेतु करों के भुगतान की स्वतंत्रता।
(C) धर्म की चेतना और मुक्त व्यवसाय, अभ्यास और प्रचार की स्वतंत्रता ।
(D) किसी शैक्षाणिक, संस्थान में धार्मिक, अनुदेश अथवा धार्मिक पूजा-पद्धति में उपस्थित होने की स्वतंत्रता।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) C, A, B, D
Solution:

सही क्रम है:-

• धर्म की चेतना और मुफ्त व्यवसाय अभ्यास और प्रचार की स्वतंत्रता - अनुच्छेद -25
• धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता अनुच्छेद-26
• किसी भी धर्म के संवर्धन हेतु करों के भुगतान की स्वतंत्रता अनुच्छेद -27
• किसी शैक्षणिक संस्थान में धार्मिक अनुदेश अथवा धार्मिक पूजा- पद्धति में उपस्थित होने की स्वतंत्रता- अनुच्छेद - 28

7. 'सॉफ्ट पावर' पद निम्नलिखित में से किसकी निर्मित है:

Correct Answer: (b) जोसेफ एस.ने
Solution:

"सॉफ्ट पावर" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिका के प्रसिद्ध राजनीतिक विशेषज्ञ जोसेफ एस. ने अपनी पुस्तक Bound to lead (1990) में किया। जिसने अमेरिकी शक्ति के पतन के तत्कालीन पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती दी। 'सॉफ्ट पॉवर' शब्द का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय संबंधों में किया जाता है।

जिसके तहत कोई राज्य अप्रत्यक्ष रूप से सांस्कृतिक अथवा वैचारिक साधनों के माध्यम से किसी अन्य देश के व्यवहार अथवा हितों को प्रभावित करता है। 'सॉफ्ट पॉवर' ज्यादातर अमूर्त चीजों जैसे-योग, बौद्ध धर्म, सिनेमा, संगीत, आध्यात्मिक आदि पर आधारित होती है।

मौजूदा समय में अधिकांश देश 'सॉफ्ट पावर' और हार्ड पॉवर' के संयोजन का प्रयोग करते हैं, जिसे राजनीतिक विश्लेषकों ने स्मार्ट पॉवर की संज्ञा दी है।

8. नीति विश्लेषण के पाँच ई उपागम में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (d) साक्ष्य
Solution:

नीति विश्लेषण लोक प्रशासन में उपयोग की जाने वाली एक तकनीक है जो सिविल सेवकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को कानूनों और निर्वाचित अधिकारियों के लक्ष्यों को लागू करने के लिए उपलब्ध विकल्पों की जांच और मूल्यांकन करने में सक्षम बनाती है।

• नीति विश्लेषण के 'SE' उपागम में सम्मिलित है।
• प्रभावशीलता (Effecitiveness)
• दक्षता (Efficiency)
• नैतिक विचार (Ethical consideration)
• विकल्पों का मूल्यांकन (Evaluations of Alternatives)
• सकारात्मक बदलाव के लिए सिफारिशों की स्थापना (Establishment of Recommendate for positive change)

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :- नीति निर्माण की अवधारण लासवेल ने दी।

9. 'संध्लेषी सार्वभौमवाद' के बारे में किसने चर्चा की है?

Correct Answer: (d) रवीन्द्रनाथ टैगोर
Solution:

'संष्लेषी सार्वभौमवाद' के बारे में चर्चा रविन्द्रनाथ टैगोर ने की है। टैगोर राष्ट्रवाद को विश्व-शान्ति के लिए एक संकट मानते हुये, महाकवि संसार तथा भारत की समस्याओं का निराकरण अन्तर्राष्ट्रवाद में देखते थे।

सन् 1921 में उन्होंने लिखा 'अब हम यह जानने लगे हैं कि हमारी समस्या विश्व व्यापी है, और संसार का कोई राष्ट्र स्वयं को दूसरों से पृथक रखकर अपना कल्याण नहीं कर सकताया तो हम सब साथ-साथ सुरक्षित रहेंगें अथवा साथ-साथ विनाश के गति में जा गिरेंगे।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :-
• टैगोर को गुरुदेव की उपाधि महात्मा गाँधी ने तथा गाँधी को महात्मा का नाम टैगोर ने दिया।
• 1911 में टैगोर ने भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' की रचना की। 1913 में इन्हें अपनी काव्य रचना 'गीतांजली' के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

10. सूची - I को सूची- II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (पुस्तकें)सूची-II (लेखक)
(A) पोलिटिकल पार्टीज(I) सी. राइट मिल्स
(B) रूलिंग क्लास(II) राबर्ट माइकल
(C) दी पावर एलीट(III) गैटनो मोस्का
(D) दी माइंड एण्ड दी सोसायटी(IV) विल्फ्रेड पेरेटो
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (पुस्तकें)सूची-II (लेखक)
(A) पोलिटिकल पार्टीज(II) राबर्ट माइकल
(B) रूलिंग क्लास(III) गैटनो मोस्का
(C) दी पावर एलीट(I) सी. राइट मिल्स
(D) दी माइंड एण्ड दी सोसायटी(IV) विल्फ्रेड पेरेटो