Solution:"सॉफ्ट पावर" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिका के प्रसिद्ध राजनीतिक विशेषज्ञ जोसेफ एस. ने अपनी पुस्तक Bound to lead (1990) में किया। जिसने अमेरिकी शक्ति के पतन के तत्कालीन पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती दी। 'सॉफ्ट पॉवर' शब्द का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय संबंधों में किया जाता है।
जिसके तहत कोई राज्य अप्रत्यक्ष रूप से सांस्कृतिक अथवा वैचारिक साधनों के माध्यम से किसी अन्य देश के व्यवहार अथवा हितों को प्रभावित करता है। 'सॉफ्ट पॉवर' ज्यादातर अमूर्त चीजों जैसे-योग, बौद्ध धर्म, सिनेमा, संगीत, आध्यात्मिक आदि पर आधारित होती है।
मौजूदा समय में अधिकांश देश 'सॉफ्ट पावर' और हार्ड पॉवर' के संयोजन का प्रयोग करते हैं, जिसे राजनीतिक विश्लेषकों ने स्मार्ट पॉवर की संज्ञा दी है।