यू.जी.सी. NTA नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021/जून 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

1. कार्ल मार्क्स द्वारा दी गयी मानव विकास की अवस्थाओं को व्यवस्थित कीजिए:

A. दास समाज
B. आदिम समाज
C. साम्यवादी समाज
D. सामंती समाज
E. पूँजीवादी समाज

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) B, A, D, E, C
Solution:

मार्क्स के अनुसार सभी सामाजिक, राजनीतिक तथा बौद्धिक सम्बन्ध, सभी धार्मिक तथा कानूनी पद्धतियाँ, सभी बौद्धिक दृष्टिकोण जो इतिहास के विकास क्रम में जन्म लेते हैं वे सब जीवन की भौतिक अवस्थाओं से उत्पन्न होते हैं। अपने विचार क्रम को स्पष्ट करते हुए मार्क्स कहता है कि उत्पत्ति के सिद्धांत का निरंतर विकास होता रहता है।

मार्क्स ने विकास के क्रम की 6 अवस्थाओं का वर्णन किया है जिसका सही क्रम है।
1 - आदिम समाज
2 - दास समाज
3 - सामंती समाज
4 - पूँजीवादी समाज
5 - श्रमिक वर्ग के अधिनायकत्व की अवस्था
6 - साम्यवादी समाज

2. केनेथ वाल्ट्ज थे।

Correct Answer: (b) नव-यथार्थवादी
Solution:

केनेथ नील वाल्ट्ज एक नव-यर्थाथवादी विचारक है। इन्हें. नव-यथार्थवाद का प्रतिपादक माना जाता है। केनेथ नील वाल्ट्ज यूथार्थवाद का विश्लेषण अंतर्राष्ट्रीय संचरना के आधार पर करते हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संरचना की प्रकृति को विश्लेषित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की संरचना अराजकतापूर्ण है।

अराजकतापूर्ण व्यवस्था का आशय, हिंसात्मक या ध्वंसात्मक व्यवस्था में नहीं है, अपितु अराजकतापूर्ण व्यवस्था का आशय, उस मान्यता से है जिसमें राष्ट्र राज्यों के व्यवहार को नियंत्रित करने की कोई केन्द्रीय या अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं है।
→ वाल्ट्ज की महत्वपूर्ण पुस्तकेंः
- Theory of International Politics (1979)
- Man the state and war (1959)

3. सिक्स ग्लोरियस इपोक्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री' पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (c) वी. डी. सावरकर
Solution:

Six Glorious Epochs of Indian History (भारतीय इतिहास केछः स्वर्णिम पृष्ठ) पुस्तक के लेखक वी० डी० सावरकर है। इस पुस्तक में 6 भारतीय राज्यों मौर्य, पुष्यमित्र, विक्रमादित्य, मालवा का राजा यशोधर्मन, मराठा व स्वतंत्रता के बाद के भारत का वर्णन है।

सावरकर की अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकेंः
• The Indian war of Indiapendence of 1857 (1909)
• Hindutava- Who is a Hindu (1923)
• The stroy of my Transpotation for or life (1950)

4. निम्नलिखित में से कौन मेरी वॉल्सटनक्राफ्ट द्वारा लिखित नहीं है?

Correct Answer: (d) डिसकोर्सेज ऑन एजुकेशन
Solution:

Discourses on education पुस्तक के लेखक जॉन एडम्स है। जबकि अन्य पुस्तकें मेरी वॉल्सटनक्राफ्ट द्वारा लिखित है।

5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (देश)सूची-II (सिटीजन चार्टर क्रियान्वयन वर्ष)
(A) कनाड़ा(I) 1993
(B) भारत(II) 1995
(C) मलेशिया(III) 1997
(D) फ्रांस(IV) 1992
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (देश)सूची-II (सिटीजन चार्टर क्रियान्वयन वर्ष)
(A) कनाड़ा(II) 1995
(B) भारत(III) 1997
(C) मलेशिया(I) 1993
(D) फ्रांस(IV) 1992

6. बिम्सटेक का स्थायी सचिवालय कहाँ है?

Correct Answer: (d) ढाका
Solution:

बिम्सटेक (BIMSTEC) - Bay of Bengal Initiative For Multi-sectoral Technical and Economic cooperation) इसका पूरा नाम है। यह एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन है तथा बंगाल की खाड़ी के तट्वर्ती और समीपवर्ती क्षेत्रों में स्थित इसके सदस्य है जो क्षेत्रीय एकता का प्रतीक है।

वर्तमान में इसके 7 देश सदस्य हैः
1- बांग्लादेश,
2- भूटान,
3- भारत,
4- नेपाल,
5- श्रीलंका,
6- म्यांमार,
7- थाईलैंड शामिल है।

• इसकी स्थापना 1997 में बैकांक घोषण पत्र के माध्यम से हुई।
• बिम्सटेक का स्थायी सचिवालय ढाका (बांग्लादेश) में स्थित है।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) केडौरी इली(I) नेशनलिज्म मिथ एंड रिएलिटी
(B)  हंस कोहन(II) नेशनलिज्म
(C) आर. म्योर(III) नेशनलिज्म एंड इंटरनेशनलिज्म
(D) ब्वायड सी. शेफर(IV) नेशनलिज्म एंड लिबर्टी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIVIIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) केडौरी इली(II) नेशनलिज्म
(B)  हंस कोहन(IV) नेशनलिज्म एंड लिबर्टी
(C) आर. म्योर(III) नेशनलिज्म एंड इंटरनेशनलिज्म
(D) ब्वायड सी. शेफर(I) नेशनलिज्म मिथ एंड रिएलिटी

8. निम्नलिखित में से कौन से सही मेलित हैं

A. फास्ट ट्रैक डिप्लोमेसी नरेन्द्र मोदी
B. प्रोजेक्ट मौसम राजीव गाँधी
C. लुक ईस्ट पॉलिसी नरसिम्हा राव
D. एक्ट ईस्ट पॉलिसी मनमोहन सिंह

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A और C
Solution:

फास्ट ट्रैक डिप्लोमेसी - नरेन्द्र मोदी
लुक ईस्ट पॉलिसी - नरसिंहा राव
एक्ट ईस्ट पॉलिसी - नरेन्द्र मोदी
प्रोजेक्ट मौसम - नरेन्द्र मोदी

9. निम्नलिखित में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के बारे में सही नहीं है?

Correct Answer: (d) सी. ए. जी. संघ के लेखा व्ययों से संबंधित प्रतिवेदन को संसद में प्रस्तुत करेगी।
Solution:

संविधान के अनुच्छेद-151 के अनुसार प्रत्येक वित्तिय वर्ष के अन्त में भारत का नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक संघ के लेखाओं सम्बन्धी प्रतिवेदनों को राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करता है, जो उसे संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष रखवाता है तथा राज्यों के लेखाओं सम्बन्धी प्रतिवेदनों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करता जो उसे राज्य के विधानमंडल के समक्ष रखवाता है।

10. तुलनात्मक लोक प्रशासन (सी. पी. ए.) के बारे मे निम्नलिखित में से कौन से सही हैं?

A. तुलनात्मक लोक प्रशासन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक प्रशासन की संरचना, प्रक्रिया, व्यवहारिक भूमिका और प्रभाव पर संकेन्द्रित होता है।
B. तुलनात्मक प्रशासनिक समूह (सी.ए.जी.) वर्ष 1963 में गठित हुआ था।
C. तुलनात्मक प्रशासनिक समूह अमेरिकी राजनीति विज्ञान एसोसिएशन द्वारा वित्तपोषित था।
D. एफ.डब्ल्यू. रिग्स तुलनात्मक प्रशासनिक समूह के अध्यक्ष इसके आरंभ से वर्ष 1970 के अंत तक थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सहीं उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution:

तुलनात्मक लोक प्रशासन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक प्रशासन की संरचना, प्रक्रिया व्यवहारिक भूमिका और प्रभाव पर संकेन्द्रित होता है। यह संस्कृति पारीय और राष्ट्र पारीय लोक प्रशासन की हिमायत करता है। तुलनात्मक लोक प्रशासन की वृद्धि में सबसे महत्वपूर्ण अकेला योगदान 1960 में "दि अमेरिका सोसायटी फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन" (ASPA, 1939 में स्थापित) कमेटी मे रूप में स्थापित कम्पेरेटिव एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप (CAG) समूह का रहा। फ्रेड रिग्स लोक प्रशासन के तुलनात्मक उपागम के सबसे बड़े प्रतिपादक है। उन्हें तुलनात्मक लोक प्रशासन का पिता माना जाता है वह एक दशक (1960-1970) तक CAG के अध्यक्ष थे। तुलनात्मक प्रशासनिक समूह को फोर्ड फाउंडेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त था।