यू.जी.सी. NTA नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021/जून 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

11. स्वामी विवेकानंद के संदर्भ निम्नलिखित कथनो में से कौन से सही हैं?

A. वे राम कृष्ण परमहंस के शिष्य थे
B. वे वर्ष 1893 में शिकागो धर्म संसद में भाग लेने के लिए गये थे
C. वे कभी अमेरिका नहीं गये
D. वे कहते हैं कि मनुष्य सभी पशुओं से श्रेष्ठ नहीं है।
E. वे आर्य समाज के संस्थापक सदस्य थे

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A और B
Solution:

स्वामी विवेकानन्द राम कृष्ण परमहंस के शिष्य 1997 में कलकत्ता के पास बैलूर में उन्होंने अपने नाम पर 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना की। सितम्बर, 1893 में उन्होंने शिकागों (USA) के विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लिया तथा मेरे अमेरिकावासी भाइयो व बहनों से आरंभ हुए अपने प्रसिद्ध उदबोधन द्वारा भारतीय अध्यात्म व वेदान्त का बड़ी पटुता के साथ समर्थन किया।

जिसके परिणामस्वरूप विश्वभर में उनकी ख्याति फैल गयी। वे मनुष्य को सभी पशुओं में श्रेष्ठ मानते हैं। आर्य समाज की स्थापना 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने की।

12. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा लिखित निम्नलिखित पुस्तकों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. कास्ट्स इन इंडियाः देयर मैकेनिज्म, जेनेसिस एंड डेवलपमेंट
B. एन्हिलेशन ऑफ कास्ट्स
C. द प्राब्लम ऑफ द रूपी इट्स ओरिजिन एंड इट्स सोल्यूशन
D. थॉट ऑन पाकिस्तान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) A, C, B, D
Solution:

बी० आर० अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तकों का आरोही क्रम निम्न है।
1- कास्ट्स इन इंडियाः देयर मैकिनिज्म जेनेसिस एंड डेवलपमेंट (1917)
2- द प्राब्लम ऑफ द रूपी इट्स ओरिजिन एंड इट्स सोल्यूशन (1923)
3- एन्हिलेशन ऑफ कास्ट्स (1936)
4- थॉट ऑन पाकिस्तान (1940)

13. राबर्टडहल के मतानुसार निम्नलिखित में से कौन राजनीतिक संस्कृति में अभिविन्यास का प्रकार नहीं है?

Correct Answer: (b) लोक प्रबंधन अभिविन्यास
Solution:

राबर्टडहल के अनुसार राजनीतिक संस्कृति में 5 प्रकार के अभिविन्यास पाये जाते हैं-
1. Orientation to problem solving समस्या समाधान अभिविन्यास
2. Orientation to collective Action सामूहिक क्रिया अभिविन्यास
3. Orientation to political system राजनीतिक व्यवस्था अभिविन्यास
4. Orientation to others दूसरों का अभिविन्यास
5. Self orientation स्वः अभिविन्यास

14. अधिकारों के किस सिद्धांत में दावा किया गया है कि अधिकार अविभोज्य होते हैं और इन्हें व्यक्ति से पृथक नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये अन्तर्भूत होते हैं और इनकी पूर्ववर्तिता समाज और राज्य से पहले है।

Correct Answer: (a) नैसर्गिक अधिकारों का सिद्धांत
Solution:

नैसर्गिक अधिकारों का सिद्धांतः इस सिद्धांत के अनुसार अधिकार अविभोज्य होते हैं और इन्हें व्यक्ति से पृथक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ये अन्तर्भूत होते हैं और इनकी पूर्ववर्ती समाज और राज्य से पहले है।

• प्राकृतिक अधिकारों के सम्बन्ध में लॉक का नाम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उसने जीवन स्वतंत्रता तथा संपत्ति के अधिकार को प्राकृतिक अधिकार माना है। जो राज्य से पहले मौजूद थे।

15. पारि-नारीवाद निम्नलिखित की प्रमुख विशेषता थीः

Correct Answer: (c) चिपको आन्दोलन
Solution:

पारिस्थिकी नारीवाद का संबंध चिपको आंदोलन से है। चिपको आंदोलन 24 अप्रैल 1973 को उत्तराखंड के गढ़वाल संभाग के चमोली जिले के मंडल से शुरू हुआ था। चिपको आंदोलन में उत्तराखंड की गौरा देवी और राजस्थान की अमृता देवी के अलावा कई अन्य महिलाओं का भी योगदान है।

16. उत्तर आधुनिकतावाद के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

A. उत्तर आधुनिकतावाद परंपरावाद क विरुद्ध प्रतिक्रिया है
B. उत्तर आधुनिकतावाद बहुलवाद को स्वीकृति प्रदान करता है।
C. उत्तर आधुनिकतावाद अधि-आख्यानों की आलोचना करता है।
D. उत्तर आधुनिकतावाद स्थानीय आख्यानो की आलोचना करता है।

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

उत्तर आधुनिकतावाद आधुनिकता के विरूद्ध प्रतिनिधि स्वरूप आया। उत्तर-आधुनिकतावाद बहुलवाद और अनिश्चत को स्वीकार करती है। उत्तर आधुनिकतावादी मेटा नैरिटिव (Meta Narrative) को स्वीकार नहीं करता है। मेटा नैरेटिव किसी विशेष ज्ञान की वैधता को स्वीकार करता है।

यह सार्वभौमिकता अंतिम सत्य को स्वीकार करता है। यह मानता है कि समस्त संसार निश्चित उद्देश्यों के लिए संचालित हो रहा है।
• उत्तर-आधुनिकतावादी बहुत नैरेटिव (Polly Narrative) को स्वीकार करते हैं।
• उत्तर-आधुनिकतावादी विसंरचनावाद को स्वीकार करता है।

17. मेकांग गंगा सहयोग (एम. जी. सी.) किसने आरंभ कियाः

Correct Answer: (d) ए. बी. वाजपेयी
Solution:

मेकांग गंगा सहयोग (एम जी सी) ए बी बाजपेयी के शासन काल में आरंभ में हुआ। मेकांग गंगा सहयोग एक क्षेत्रीय संगठन है। जिसमें भारत और 5 आसियान देश म्यांमार थाइलैंड, लाओस, कंबोडिया और वियतनाम शामिल हैं। इसे 2000 में वियनतियाने लाओस में शुरू किया गया था।इसका उद्देश्य इन दो प्रमुख नदी घाटियों में रहने वाले निकट संपर्को को सुविधाजनक बनाना है।

• यह भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का अभिन्न अंग है। इसका उद्देश्य डिजिटल कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण के माध्यम से विकास की खाई को कम करना है।

18. निम्नलिखित में से किसने तार्किक प्रत्यक्षवाद को नीति निर्माण एवं साधन-साध्य सबंध के अध्ययन में शामिल किया?

Correct Answer: (c) हर्बर्ट साइमन
Solution:

हर्बर्ट साइमन ने तर्किक प्रत्यक्षवाद को नीति-निर्माण एवं साधन-साध्य संबंध के अध्ययन में शमिल किया। साइमन कहते हैं, सिद्धांत विकसित कर लेने से पहले किसी विज्ञान के पास अवधारणाएँ होनी चाहिए।

निर्णय निर्माण प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि है। कोई भी प्रशासनिक विज्ञान, अन्य किसी भी विज्ञान की तरह शुद्ध रूप से तथ्यात्मक कथनों से सरोकार रखता है। विज्ञान के अध्ययन में नैतिक कथनों का कोई स्थान नहीं होता है।

19. स्थानीय निकायों के विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतों को सुनने हेतु स्थानीय निकाय ओम्बुड्जमैन स्थापित किये जा सकते हैं। यह किसका विचार था?

Correct Answer: (d) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
Solution:

स्थानीय निकाय पर द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की 6वीं रिपोर्ट कि सिफारिशें इस प्रकार हैं:

• स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों के खिलाफ मामलों की जाँच करने के लिए स्थानीय निकाय लोकपाल को अधिकार दिया जाना चाहिए। प्रावधान को शामिल करने के लिए राज्य पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया जाना चाहिए।
• स्थानीय निकाय लोकपाल को स्थानीय स्वशासन के पदधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार या कुप्रशासन के मामलों की जाँच करने और कार्यवाई करने के लिए सक्षम अधिकारियों को एक रिपट प्रस्तुत करने का अधिकार होना चाहिए।

20. निम्नलिखित में से कौन सही है?

A. हन्नाह अरेंट्ज द पोस्ट मोर्डन कंडीशंस
B. जैक्स देरिदा द पोस्ट कार्ड
C. फ्रंटज फेनान द रेच्ड ऑफ द अर्थ
D. एंटोनियो ग्राम्सी द ह्युमन कंडीशन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:सही सुमेलित है-
पुस्तकविचारक
पोस्ट मॉडर्न कंडीशनल्योटार्ड
पोस्ट कार्डजैक्स देरिदा
रेच्ड ऑफ द अर्थफ्रंटज फेनान
ह्युमन कंडीशनहनाह अरेंट्