यू.जी.सी. NTA नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021/जून 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

51. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (उपबंध)सूची-II (अनुसूची)
(A) जनजाति क्षेत्रों और जनजातियों पर प्रशासन और नियंत्रण(I) पाँचवी अनुसूची
(B) राजभाषाओं की सूची(II) तीसरी अनुसूच
(C) सूचियों (संघ, राज्य, समवर्ती) का उपबंध(III) सातवीं अनुसूची
(D) संघ और राज्य मंत्रियों के द्वारा ली जाने वाली आवश्यक शपथ(IV) आठवीं अनुसूची
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIVIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (उपबंध)सूची-II (अनुसूची)
(A) जनजाति क्षेत्रों और जनजातियों पर प्रशासन और नियंत्रण(I) पाँचवी अनुसूची
(B) राजभाषाओं की सूची(IV) आठवीं अनुसूची
(C) सूचियों (संघ, राज्य, समवर्ती) का उपबंध(III) सातवीं अनुसूची
(D) संघ और राज्य मंत्रियों के द्वारा ली जाने वाली आवश्यक शपथ(II) तीसरी अनुसूच

52. 'नेतृत्व अन्योन्य उद्देश्यों हेतु स्वेच्छा से संघर्ष करने के लिए लोगों को प्रभावित करने की गतिविधि है' यह किसकी उक्ति है?

Correct Answer: (d) जी.आर. टेरी
Solution:

नेतृत्व किसी संगठन का सफलतापूर्वक काम करने और इसके लक्ष्यों व उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अनिवार्य है। जी. आर. टेरी के अनुसार 'नेतृत्व लोगों को ऐच्छिक रूप से परस्पर उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष हेतु लोगों को प्रभावित करने की गतिविधि है।'

53. 'आधुनिकता का संशोधनवादी सिद्धांत' निम्नलिखित में से किसने प्रदान किया?

Correct Answer: (b) सुदीप्ता कविराज
Solution:

आधुनिकता का संशोधनवादी सिद्धांत सुदीप्ता कविराज ने दिया।

54. इन राजनीतिक विचारकों का जन्म वर्ष के आधार पर सही अनुक्रम क्या है?

A. रूसो
B. मैकियावेली
C. लॉक
D. अरस्तु
E. हॉब्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) D, B, E, C, A
Solution:

राजनीतिक विचारक - जन्म वर्ष
अरस्तु - (384 BC)
मैकियावेली - (1469 AD)
हॉब्स - (1588 AD)
लॉक - (1632 AD)
रूसो - (1712 AD)

55. भारत की विदेश नीति में 3 सी फार्मूला किस सरकार में लागू हुआ:

Correct Answer: (c) नरेन्द्र मोदी
Solution:

3C फार्मूला नरेन्द्र मोदी सरकार में लागू हुआ। भारत सरकार के विदेश मंत्री एस० जयशंकर के द्वारा 3C फार्मूले के आधार पर विदेश नीति को आगे बढ़ाने पर बल दिया। 3C का अर्थ है।

Credibility (विश्वसनीयता)
Capability (क्षमताएँ)
Context (संदर्भ)

56. लॉक के राजनीतिक दर्शन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है?

Correct Answer: (d) राज्य का अंतिम स्त्रोत मानव की आत्मरक्षा का अधिकार है।
Solution:

लॉक के राजनीतिक दर्शन के संबंध में सही कथन है-

• प्रकृति की अवस्था पारस्परिक सहयोग व शांति की अवस्था है, यह प्राकृतिक अवस्था पूर्व राजनीतिक तो है पर पूर्व सामाजिक नहीं।
• संपत्ति का अधिकार समाज से पूर्व विद्यमान था।
• Two Treatise on civil government-1689 इसमें सामाजिक समझौते का वर्णन है। यह पुस्तक दुनाली बन्दूक की तरह है जिसकी "एक नाली का मुँह रॉबर्ट फिल्मर की दैविथ सत्ता व दूसरी नाली का मुँह हाब्स की निरंकुश सत्ता के खिलाफ है।"

नोटः राज्य का अंतिम स्रोत मानव की आत्मरक्षा का अधिकार है। यह विचार लॉक का नहीं है बल्कि यह विचार हॉब्स का है।

57. किसने कहा कि "आप चाहें इसे : संघीय संविधान या एकात्मक संविधान या किसी अन्य नाम से संबोधित करे इससे संविधान के उद्देश्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

Correct Answer: (c) राजेन्द्र प्रसाद
Solution:

डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान के सन्दर्भ में कहा कि "आप चाहे इसे संघीय संविधान या एकात्मक संविधान या किसी अन्य नाम से संबोधित करे इससे संविधान के उद्देश्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

अन्य महत्वपूर्ण कथनः

“यदि लोग योग्य चरित्रवान और ईमानदार हैं तो वे एक बुरे संविधान को भी उत्तम संविधान बना सकेगे और यदि उनमें गुणों का अभाव होगा तो संविधान देश की सहायता नहीं कर सकेगा। " डॉ० - राजेन्द्र प्रसाद

58. निष्क्रिय प्रतिरोध एवं सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही हैं?

A. निष्क्रिय प्रतिरोध सत्याग्रह का समानार्थी है।
B. निष्क्रिय प्रतिरोध शारीरिक शक्ति से भयभीत नहीं होता है जबकि सत्याग्रह शारीरिक बल से भयभीत होता है।
C. निष्क्रिय प्रतिरोध व्यवहार में नकारात्मक होता है जबकि सकारात्मक नैतिकता है।
D. निष्क्रिय प्रतिरोध कमजोर वर्गों का अस्त्र है, सत्याग्रह का आश्य कभी भी विरोधी को आतंकित करना नहीं होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल C और D
Solution:

सत्याग्रह में अहिंसा मूल तत्व होता है जिसका परित्याग नहीं होता जबकि निष्क्रिय प्रतिरोध में अहिंसा मजबूरी का नाम होती है।
• सत्याग्रही स्वंय कष्ट उठाता है जबकि दूसरे में शत्रु को परेशान करने का भाव होता है।
• सत्याग्रह सकारात्मक व रचनात्मक होता है जबकि निष्क्रिय प्रतिरोध नकारात्मक, ध्वंसात्मक व द्वैध आधारित होता है।
• निष्क्रिय प्रतिरोध एक राजनीतिक हथियार है जबकि सत्याग्रह आध्यात्मिक व नैतिक शस्त्र निष्क्रिय प्रतिरोध 'सत्तात्मक' है जबकि सत्याग्रह गत्यात्मक है।
• सत्याग्रह वीरों का हथियार है, निष्क्रिय प्रतिरोध निर्बलों का।

59. संसद में पहला लोकपाल विधेयक किस वर्ष में पेश किया गया?

Correct Answer: (d) 1968
Solution:संसद में पहला लोकपाल विधेयक 1968 में पेश किया गया।

60. अरविन्द के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही हैं?

A. वे राष्ट्र राज्य सिद्धांत को व्याख्यायित करते हैं
B. वे आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को व्याख्यायित करते है।
C. वे राष्ट्रवाद को धार्मिक आकांक्षाओं एवं नैतिक अभिवृत्ति के रूप में मानते हैं।
D. वे राष्ट्र को मात्र भौगोलिक सत्ता मानते हैं
E. उन्होंने कभी भी राष्ट्रवाद के बारे में चर्चा नहीं की

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल B और C
Solution:

श्री अरविन्द भारतीय पुर्नजागरण और भारतीय राष्ट्रवाद की एक महान विभूति थे। अरविन्दो घोष आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को व्याख्यायित करते है। इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सिद्धांत भी कहते हैं। इसमें राष्ट्रवाद को धर्म व अध्यात्म से जोड़ा गया है। अरबिन्दों के अनुसार राष्ट्रवाद एक धर्म है जो ईश्वर के यहाँ से भारत आया था तथा स्वयं ईश्वर इसका मार्गदर्शन कर रहे थे।