Solution:आमंड और पावेल ने राजनीतिक संस्कृति व अवधारणा वैयक्तिक अभिविन्यास के तीन घटकों को शामिल किया है।
1. संज्ञानात्मक अभिविन्यासः इसका अर्थ यह है कि एक व्यक्ति को अपने राजनीतिक तंत्र के सम्बन्ध में कितना ज्ञान और उसमें कितना विश्वास है।
2. भावात्मक अभिविन्यासः इसमें राजनीतिक तंत्र और राजनीतिक विषयों के संबंध में वृद्धि के स्थान पर भावनाओं की प्रधानता होती है अर्थात् एक व्यक्ति का राजनीतिक तंत्र से लगाव अथवा परिवार के प्रति निष्ठा आदि।
3. मूल्यांकन परकः इसका अभिप्राय है राजनीतिक तंत्र और उसके विभिन्न घटकों के विषय में उनके गुण तथा अवगुण के आधार पर एक व्यक्ति का मत तथा निर्णय जैसे सरकार की कार्यकुशलता किसी राजनीतिक संस्था की उपयोगिता शासन में भ्रष्टाचार आदि के विषय में मत अथवा निर्णय ।