यू.जी.सी. NTA नेट/ जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2021/जून 2022 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

81. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
A. सहस्त्रब्दि विकास लक्ष्यI. यूरोपीय पुरूत्थान
B. मार्शल योजनाII. नई अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था
C. 77 समूहIII. विश्व व्यापार संगठन
D. गैटIV. गरीबी एवं भूख
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
A. सहस्त्रब्दि विकास लक्ष्यIV. गरीबी एवं भूख
B. मार्शल योजनाI. यूरोपीय पुरूत्थान
C. 77 समूहII. नई अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था
D. गैटIII. विश्व व्यापार संगठन

82. उदार लोकतंत्र के संबंध निम्नलिखित कौन से सिद्धांत सही हैं?

A. सहमति आधारित सरकार
B. लोक जबाबदेही
C. समाजवाद हेतु उपयुक्त
D. संवैधानिक सरकार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल A, B और D
Solution:

उदार लोकतंत्र के संबंध में प्रमुख विशेषतायें निम्न हैं।

• व्यक्ति एक राजनीतिक एवं विवेकशील प्राणी है इसी दृष्टि से सभी व्यक्ति समान है।
• शासन का संचालन जनता द्वारा होना चाहिये क्योंकि शासन में हिस्सा लेने से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है।
• सरकार का आधार जनता की इच्छा या सहमती है।
• लोकतंत्रीय सरकार को जनता के प्रति उत्तरदायी होना चाहिये।
• सरकार का स्वरूप संवैधानिक होना चाहिए।

83. पंडिता रमाबाई न अपना शारदा सदन (शिक्षा गृह) किस वर्ष खोला थाः

Correct Answer: (a) 1889
Solution:

पंडिता रमाबाई कर्नाटक (तत्कालिक मैसूर रियासत) के मंगलौर जिले में पैदा हुई एक भारतीय विदुषी, समाज सुधारक व महान नारीवादी थी।

1889 में वे अमेरिका से भारत लौटी तथा उसी वर्ष उन्होंने उच्च जाति की विधवाओं हेतु बम्बई मे 'शारदा सदन' (शिक्षा का घर) स्थापित किया। बाद में वे इस संस्था को पूना ले गयी वहाँ वे पुनः हिन्दु समाज के रूढीवादी तत्वों व लोकमान्य तिलक की कड़ी आलोचना की शिकार हुई।

84. नीचे दो कथन दिए गए हैं:

कथन - I: टैगोर और गाँधी पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे।
कथन - II: टैगोर और गाँधी पहली बार गुरुकुल कांगडी में मिले थे।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें

Correct Answer: (c) कथन । सही है, किन्तु कथन II गलत है।
Solution:टैगोर और गाँधी पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे।

85. 'द राइट्स ऑफ मैन' पुस्तक का लेखक निम्नलिखित में से कौन है?

Correct Answer: (b) थॉमस पेन
Solution:

द राइट्स ऑफ मैन पुस्तक (1791) के लेखक थॉमस पेन है।

86. निम्नलिखित में से कौन सही ढंग से सुमेलित हैं?

A. ऑपरेशन राहत - यमन
B. वंदे भारत मिशन - श्रीलंका
C. ऑपरेशन मैत्री - नेपाल
D.ऑपरेशन सुकून - इराक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल A और C
Solution:

सही सुमेलित हैः

ऑपरेशन राहत - यमन
वंद भारत मिशन - भारत
ऑपरेशन मैत्री - नेपाल
ऑपरेशन सुकून - लेबनान

87. निम्नलिखित किस वर्ष मे 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' (बी. बी. बी.पी.) योजना की शुरूआत की गयी?

Correct Answer: (d) 2015
Solution:

 योजना का मुख्य उद्देश्यः

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना की शुरूआत 22 जनवरी 2015 हरियाणा में हुई यह महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

• लिंग आधारित चयन पर रोकथाम
• बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चत करना।
• बालिकाओं के लिए शिक्षा की उचित व्यवस्था तथा उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना।
• बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना।

88. निम्नलिखित में से कौन से प्रकार्य नगर पालिकाओं हेतु भारतीय संविधान की 12वीं अनुसूची में अधिकथित हैं?

A. शहरी गरीबी उन्मूलन
B. आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु नियोजन
C. सड़क और सेतु
D. लोक सुरक्षा सेवाएं

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) केवल A, B और C
Solution:

12वीं अनुसूची का संबंध नगर निगम से है। निम्नलिखित कार्य नगर पालिकाओं हेतु 12वीं अनुसूची में अधिकथित है।

• शहरी गरीबी उन्मूलन
• आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु नियोजन
• सड़क और सेतु ।

नोट: 12वीं अनुसूची मे नगरपालिकाओंके लिए 18 विषय शामिल है।

89. 'निओ कोलोनियलिज्मः द लास्ट स्टेज ऑफ कैपिटलिज्म' पुस्तक किसने लिखी:

Correct Answer: (e) *
Solution:

यह प्रश्न गलत है। NTA ने इस प्रश्न को निरस्त कर दिया है। सही उत्तर के. एनकुमा है।

• 1952 में इन्हें घाना के पहले प्रधानमंत्री और बाद में इसके पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

90. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।

अभिकथन- (A): प्राधान्यवाद (आधिपत्यवाद) प्रमुख सत्ता द्वारा विनियमित प्रणाली है।
कारण - (R): यथार्थवादी सिद्धांत से इसका तात्पर्य किसी बड़ी शक्ति द्वारा अन्य राज्यों में नेतृत्व से लेकर प्रभुत्व तक अपना प्रभाव स्थापित करने से है।

उपर्युक्त कथनो के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Solution:

प्राधान्यवाद (आधिपत्यवाद) प्रमुख सत्ता द्वारा विनियमित प्रणाली है। यर्थाथवादी सिद्धांत से इसका तात्पर्य किसी बड़ी शक्ति द्वारा अन्य राज्यों में नेतृत्व से लेकर प्रमुख तक अपना प्रभाव स्थापित करने से है। कथन व कारण दोनो सही है, कारण कथन की सही व्याख्या है।