Solution:गुण और परिमाण को दृष्टिगत रखते हुए निरूपाधिक तर्कवाक्य चार प्रकार के होते हैं। सर्वव्यापी सकारात्मक (A), सर्वव्यापी नकारात्मक (E), अंशव्यापी सकारात्मक (I), अंशव्यापी नकारात्मक(O). प्रश्नगत तर्क वाक्य 'सर्वव्यापी निषेधात्मक तर्क वाक्य' है। जब किसी तर्क वाक्य का उद्देश्य पद का वर्ग विधेय पद के वर्ग में पूर्णतया समाहित न हो तो उसे सर्वव्यापी निषेधात्मक तर्क वाक्य (E) कहते हैं।