यू.जी.सी. NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 शारीरिक शिक्षा (PHYSICAL EDUCATION)

Total Questions: 100

31. नीचे दो कथन दिए गए हैं?

कथन I: सहप्रसरण विश्लेषण में आरंभिक माध्य अंतिम माध्य में अंतर के लिए समायोजित किये जाते हैं और समायोजित माध्य महत्ता के लिए परीक्षित किये जाते हैं।

कथन II: सहप्रसरण विश्लेषण के प्रयोग का लाभ यह है कि प्रसारण का विश्लेषण सर्वप्रथम आरंभिक माध्यों के बीच अंतर की परिणना के लिए किया जाता है और महत्व पूर्ण F-अनुपात यह इंगित करता है कि आरंभिक प्रतिदर्श एक समान आबादी से लिया गया है, इसलिए प्रतिदर्शन पक्षपात-रहित है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) कथन I और II दोनों असत्य हैं
Solution:कथन-I और कथन-II दोनों गलत हैं। सहप्रसरण का विश्लेषण एक सामान्य रैखिक मॉडल है जो एनोवा और प्रतिगमन को मिश्रित करता है (ANOVA) मूल्यांकन करता है कि क्या एक आश्रित चर के साधन एक या अधिक श्रेणीबद्ध स्वतंत्र चर के स्तरों और एक या अधिक निरंतर चर के स्तरों पर समान है तथा कथन II में सहप्रसरण विश्लेषण के प्रयोग का लाभ निम्न है-

सहप्रसरण विश्लेषण (ANOVA) एनोवा के सिद्धांतो को प्रतिगमन के सिद्धान्तो के साथ जोड़ता है। इस तकनीक का एक मुख्य लाभ यह है कि एनोवा के पिनरीत, स्वतंत्र चर किसी भी डाटा स्तर के हो सकते है। (ANOVA) का उपयोग अक्सर समूह के बीच प्रारंभिक (बेसलाइन) अन्तर को समायोजित करने के लिए किया जाता है।

32. संयोजक उतकों की परषिकृत परतों का बहिर्मुखी अंतमुखी कोर्नेट का क्रम बताइए।

A. पेरिमाइजियम
B. एन्डोमाजियम
C. साकलेम्मा
D. एपिमाइजियम

नीचे दिए गए विकपों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) D, A, В, С
Solution:संयोजक ऊतकों की परिष्कृत परतों का बहिर्मुखी अंर्तमुखी कोर्नेट का क्रम निम्न है-

1. एपिमाइजियम
2. पेरिमाइजियम
3. एंडोमाइजियम
4. सार्कोलम्मा

33. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) विविक्त चर(I) मापन की सामान इकाइयों द्वारा प्रदर्शित करता है।
(B) सतत चर(II) इकाइयों से कम प्रविभाजित नहीं किया जा सकता है।
(C) सांकेतिक मापनी(III) गैर-अनुपात वर्गीकरण।
(D) अंतराल मापनी(IV) प्रविभाजन की किसी भी, मात्रा में सक्षम।
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIVIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) विविक्त चर(II) इकाइयों से कम प्रविभाजित नहीं किया जा सकता है।
(B) सतत चर(IV) प्रविभाजन की किसी भी, मात्रा में सक्षम।
(C) सांकेतिक मापनी(III) गैर-अनुपात वर्गीकरण।
(D) अंतराल मापनी(I) मापन की सामान इकाइयों द्वारा प्रदर्शित करता है।

34. स्टेड दौड़ की दूरी थीः

Correct Answer: (b) 200 किमी.
Solution:

स्टेड दौड़ की दूरी 200 मी0 के लगभग थी, यह स्टेडियम सबसे पुराना ओलंपिक खेल था, यह 600 फीट की दूरी (192.80 मी0) तक की एक स्प्रिंट प्रतियोगिता है, चुकी फीट की लंबाई अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होती थी।

इसलिए स्टाडियम की लंबाई और अन्य चलने वाली स्पर्धा को दूरियों में भिन्नता होती थी। उदाहरण के लिए ओलंपिक का स्टेडियम 192.28 मी0 लंबा था और डेल्फी का स्टेडियम 177.55 मी0 लंबा था।

35. निम्नलिखित में से कौन प्राप्त किए गए उद्देश्यों का मापन करता है और एक पाठ के समापन पर आयोजित किया गया है?

Correct Answer: (b) संकलनात्क मूल्यांकन (सम्मेटिव असेसमेंट)
Solution:संकलनात्मक मूल्यांकन का लक्ष्य किसी निर्देशात्मक इकाई के अंत में किसी मानक या बेंचमार्क के साथ तुलना करके छात्र के सीखने का मूल्यांकन करना है।

संकलनात्मक मूल्यांकन या योगात्मक मूल्यांकन अक्सर उच्च जोखिम वाले होते हैं, जिनका अर्थ है कि उनका उच्च अंक मूल्य होता है 'एक मध्यावधि परीक्षा' योगात्मक मूल्यांकन के उदाहरण में शामिल है।

36. यदि कोई युवा खिलाड़ी मात्र तीब्र दौड़ अभ्यास में प्रतिक्षित होता है, तो किस ओर प्रेरित करेगा?

Correct Answer: (c) गतिबाधा की ओर
Solution:

एक दिलचस्प समस्या जिसका कई धावकों और साइकिल चालकों को सामना करना पड़ता है वह 'गति अवरोध'/संक्षेप में अधिकतम गति विकसित करने के लिए उच्च मात्रा में प्रशिक्षण करके, हम केवल उस गति को विकसित करने में ही अटक जाते हैं, भले ही हमारा शरीर तेजी से चलने में सक्षम हो जाए।

37. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) होलो बैक (जीनपुश्त)(I) गेनू वेरम
(B) मरूदंड का पार्श्व झुकाव(II) गेनू वैल्गम
(C) संहतजानु (नॉक नी)(III) स्कोलिओसिस
(D) झूके हुए पैर(IV) लॉर्डोसिस
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) होलो बैक (जीनपुश्त)(IV) लॉर्डोसिस
(B) मरूदंड का पार्श्व झुकाव(III) स्कोलिओसिस
(C) संहतजानु (नॉक नी)(II) गेनू वैल्गम
(D) झूके हुए पैर(I) गेनू वेरम

38. अर्हता और हराने (नॉआउट) के आधार पर 87 टीमों के एक टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल में 4 टीमों की विशेष छँटनी की जाती है, नॉक आउट मैचों के पश्चात 4 टीमों राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में खेलने के लिए अर्हता प्राप्त करती है। टूर्नामेन्ट में कुल मैचों की संख्या कितनी होगी?

Correct Answer: (d) 89
Solution:कुल टीमों की संख्या = 87 है।

मैचों की संख्या (n - 1) होगी, यानि 87 - 1 = 86 लेकिन अंत के 4 टीमों में लीग मैच होता है। तो 86 में से 4 टीमों का नॉकआउट मैचों की संख्या कम हो जाएगी (n - 1) । यानि (4 - 1) = 3 मैच को 86 में से घटा देंगे तो 83 मैच होगा और चूंकि 4 टीमें लीग मैच खेल रही है, तो मैचों की संख्या

= 4(4-1) / 2 = 6 मैच

कुल मैचों की संख्या 83 + 6 = 89 मैच ।

39. मानव शरीर की मांसपेशियों को सिर से पैर तक निकटस्थ संलग्नता के अनुसार अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. कलार्द्ध पेशी (संमीमेम्ब्रेनोसस)
B. गैस्ट्रॉक्निमियस
C. अधोजत्रुक पेशी
D. अंगुलिपर्व प्रसारिणी लघु पेशी
E. उपोजनुक कर्णमूलिका

नीचे दिए गए विकपों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) E, C, A, B, D
Solution:मानव शरीर की मांसपेशियों को सिर से पैर तक निकटस्थ संलग्नता के अनुसार अनुक्रम में व्यवस्थित है-

1. उपोजत्रुक कर्णमूलिका
2. अधोजत्रुक पेशी
3. कलार्द्ध पेशी (सेमीमेम्बेनोसस)
4. गैस्ट्रॉक्निमियस
5. अंगुलि पर्व प्रसारिणी लघु पेशी।

40. एथलीटों द्वारा लक्ष्य निर्धारण प्रक्रिया में निम्नलिखित में से कौन से सिद्धांतों का उपयोग किया जाता है?

A. विशिष्ट
B. चुनौतीपूर्ण और नियंत्रणीय
C. असम्भव
D. मापनीय और बहु-विध
E. व्यक्तिगत

नीचे दिए गए विकपों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल A, B, D, E
Solution:एथलीटों द्वारा लक्ष्य निर्धारण प्रक्रिया में निम्न सिद्धांतों का उपयोग किया जाता है-

1. विशिष्ट
2. चुनौतीपूर्ण और नियंत्रणीय
3. मापनीय और बहुविधि
4. व्यक्तिगत