यू.जी.सी. NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 शारीरिक शिक्षा (PHYSICAL EDUCATION)

Total Questions: 100

1. शोध अभिकल्प को जाना जाता है :

Correct Answer: (b) आंकड़ा संग्रह और उसके विश्वलेषण के प्रत्येक चरण हेतु एक ढांचा
Solution:

शोध अभिकल्प को एक ब्लूप्रिंट या फ्रेम वर्क कहा जाता है, जो वास्तविक शोध शुरू करने से पहले तैयार किया जाता है। यह शोध के संचालन के लिए एक दिशानिर्देश के रूप में कार्य करता है। उन्हें कई प्रकार में वर्गीकृत किया जा सकता है और यह तय करना शोधकर्ता की जिम्मेदारी है कि कौन-सा अभिकल्प उनके शोध के लिए उपयुक्त होगा?

2. किसी संगठन के वित्तीय स्वास्थ्य के विश्लेषण के दूसरे चरण में निम्नलिखित में से किसका जाँच करना शामिल है?

(A) आय का विश्लेषण
(B) राजस्व
(C) व्यय
(D) सम्पत्ति
(E) मालिक की इक्विटी

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (b) केवल (A), (B), (C)
Solution:किसी संगठन के वित्तीय स्वास्थ्य के विश्लेषण के दूसरे चरण में निम्न की जाँच करना शामिल है-

1. आय विश्लेषण
2. राजस्व
3. व्यय

3. एक समूह का उसके सदस्यों द्वारा संगठन को प्रभावित करने के लिए सुव्यवस्थित करने का प्रयत्न _____ कहलाता है।

Correct Answer: (b) स्वार्थ समूह
Solution:एक समूह का उसके सदस्यों द्वारा संगठन को प्रभावित करने के लिए सुव्यवस्थित करने का प्रयत्न 'स्वार्थ समूह' कहलाता है।

4. निम्नलिखित में से क्या यह दर्शाता है कि व्यवहार व्यक्ति और पर्यावरण के बीच प्रभाव का प्रदर्शन है?

Correct Answer: (b) अन्योन्याक्रियात्मक मॉडल
Solution:अन्योन्याक्रियात्मक मॉडल यह दर्शाता है कि व्यवहार व्यक्ति और पर्यावरण के बीच के प्रभाव का प्रदर्शन है।

5. संतुलित आहार के निर्माण के सिद्धांतों के आधार पर प्रोटीन की दैनिक आवश्याकता क्या होगी?

Correct Answer: (b) दैनिक ऊर्जा ग्रहण का 10-15%
Solution:सन्तुलित आहार के निर्माण के सिद्धान्तों के आधार पर सन्तुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60-70%, प्रोटीन से 10-12% और वसा से कुल कैलोरी का 20-25% होना चाहिए।

6. एक परियोजना को पूरा करने के लिए विभिन्न मानव, वित्तिय और भौतिक साधन को प्रभावी रूप से एकीकरण _____ कहलाता है।

Correct Answer: (b) आयोजन करना
Solution:एक परियोजना को पूरा करने के लिए विभिन्न मानव, वित्तीय और भौतिक साधनों को प्रभावी रूप से एकीकरण 'आयोजन करना' कहलाता है।

7. टेनिस के खेल में वस्तु नियंत्रण कौशल कौन-सा नहीं है?

Correct Answer: (d) अंडरहेंड स्ट्राइक
Solution:टेनिस खेल में वस्तु नियंत्रण कौशल अण्डर ण्ड स्ट्राइक नहीं है।

8. खेलकूद विशिष्ट टेस्ट करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के सही क्रम बताएं :

(A) पायलट अध्ययन करना
(B) टेस्ट संबंधी वस्तुओं का चयन
(C) संशोधित टेस्ट संबंधी वस्तुओं का प्रशासन
(D) कार्यविधि स्थापित करना
(E) सुविधाओं तथा उपस्करों को प्राप्त करना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (a) (B), (E), (D), (A), (C)
Solution:खेल-कूद विशिष्ट टेस्ट करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों का सही क्रम-

1. टेस्ट संबंधी वस्तुओं का चयन।
2. सुविधाओं तथा उपस्करों को प्राप्त करना।
3. कार्यविधि स्थापित करना।
4. पायलट अध्ययन करना।
5. संशोधित टेस्ट संबंधी वस्तुओं का प्रशासन।

9. गुणात्मक अनुसंधान की मुख्य विशेषता है -

Correct Answer: (c) सकारात्मक धारणाओं और डेटा विश्लेषण से बचता है
Solution:गुणात्मक अनुसंधान की मुख्य विशेषता यह है कि प्रत्यक्षवादी धारणाओं और डेटा विश्लेषण से बचा जाता है।

10. निम्नलिखित में से कौन व्यायाम के दौरान ग्लूकोज के सेलुलर अवशोषण को कम करता है?

Correct Answer: (c) ग्रोथ हार्मोन
Solution:वृद्धि हार्मोस, व्यायाम के दौरान ग्लूकोज के सेलुलर अवशोषण को कम करता है।