यू.जी.सी. NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 शारीरिक शिक्षा (PHYSICAL EDUCATION)

Total Questions: 100

41. निम्नलिखित में से कोंपिटिटिव स्टेट् एनजाइटि इनवेन्टेरी 2 आर (CSAI-2R) किस का मापन करती है?

(A) संज्ञानात्मक चिंता (5 विषय)
(B) कायिक चिंता (7 विषय)
(C) आत्मविश्वास (15 विषय)
(D) लक्षण चिंता (60 विषय)
(E) स्किति चिंता (20 विषय)

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (b) केवल (A), (B), (C)
Solution:कॉपिटिटिव स्टेट एनजाइटि इनबेन्टरी 2 आर निम्न का मापन करती है-

1. संज्ञानात्मक चिंता (5 विषय)
2. कायिक चिन्ता (7 विषय)
3. आत्मविश्वास (15 विषय)

42. स्वास्थ्य की वर्णक्रमीय अवधारणा के अनुसार किसी व्यक्तिगत स्थिति के बारे में क्या कहा जा सकता है

Correct Answer: (a) यह एक गतिशील घटना और निरंतर परिवर्तन की प्रक्रिया है।
Solution:

स्वास्थ्य की वर्णक्रमीय अवधारण के अनुसार किसी व्यक्तिगत स्वास्थ स्थिति के बारे में कहा जा सकता है कि यह एक गतिशील घटना और निरंतर परिवर्तन की प्रक्रिया है।

43. एक खेल मनोविज्ञान जो मुख्य रूप से पेशे के अनुप्रयोग कार्य में रूचि रखता है, जाना जाता है :

Correct Answer: (b) एप्लाइड स्पोर्ट साइकोलॉजिस्ट
Solution:

मुख्य रूप से पेशे के अनुप्रयोग कार्य में रुचि रखने वाले खेल मनोवैज्ञानिक को एप्लाइड खेल मनोवैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा इमेजरी प्रकारों का प्रतिनिधित्व करता है?

(A) प्रेरक विशिष्ट
(B) प्रेरक सामान्य महारत
(C) प्रेरक विशिष्ट उत्तेजना
(D) संज्ञानात्मक विशिष्ट
(E) संज्ञानात्मक सामान्य

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (a) केवल (A), (B) (D), (E)
Solution:निम्नलिखित इमेजरी प्रकारों का प्रतिनिधित्व करता है-

1. प्रेरक विशिष्ट
2. प्रेरक सामान्य महारत
3. संज्ञानात्मक विशिष्ट
4. संज्ञानात्मक सामान्य

45. यांत्रिकी की दो प्रमुख उप-शाखाएँ हैं :

(A) रैखिक
(B) स्थिर
(C) गतिशील
(D) कोणीय

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (c) केवल (B), (C)
Solution:यांत्रिकी की दो प्रमुख उप-शाखाएँ निम्न है-

1. स्थिर (Static)
2.गतिशील (Dynamic)

46. साहित्य की समीक्षा के उद्देश्य में शामिल है :

(A) अनुसंधान के नैतिक पहलुओं पर बहस करना।
(B) डेटा स्रोत कोड की पहचान करने के लिए।
(C) शोध प्रश्न तैयार करना।
(D) प्रासंगिक पद्धति का पता लगाने के लिए।
(E) ग्रंथ सूची का मेटा विश्लेषण के लिए।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (a) केवल (B), (C), (D)
Solution:साहित्य की समीक्षा के उद्देश्य में निम्नलिखित शामिल है-

(1) डेटा स्रोत कोड की पहचान करने के लिए।
(2) शोध प्रश्न तैयार करना।
(3) प्रासंगिक पद्धति का पता लगाने के लिए।

47. निम्नलिखित में से कौनसा गति का सही प्रकार है?

(A) रेखीय गति
(B) चक्रिय गति
(C) कोणीय गति
(D) अभाशीय गति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (a) केवल (A), (C)
Solution:गति का सही प्रकार निम्न है-

(1) रेखीय गति
(2) कोणीय गति

गति के और भी प्रकार निम्न है-

(1) सरल रेखीय गति
(2) वृत्तीय गति
(3) घुर्णन गति
(4) दोलन गति
(5) आवर्ती गति
(6) प्रक्षेप्य गति

48. निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन गतिशील संकेंद्रित विधि में शामिल है?

(A) अधिकतम प्रतिरोध विधि
(B) प्रतिक्रियाशील विधि
(C) आइसो-काइनेटिक विधि
(D) उप-अधिकतम प्रतिरोध विधि

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (d) केवल (A), (D)
Solution:

जब किसी बाहरी भार पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग किया जाता है जैसे कि वजन उठाने में मांसपेशी छोटी /सिकुड़ जाती है तो इस क्रिया को संकेन्द्रित गति कहा जाता है जब मांसपेशियो के फैलने लम्बी होने पर बल का प्रयोग किया जाता है। तो उस क्रिया को विलक्षण गति कहा जाता है।

निम्नलिखित परिवर्तन गतिशील संकेद्रित विधि में शामिल है-

1. अधिकतम प्रतिरोध विधि।
2. उप-अधिकतम प्रतिरोध विधि।

49. व्यक्तिगत के संवादात्मक मॉडल को किस सूत्र द्वारा संक्षेपित किया गया है?

Correct Answer: (a) B = f(P, E)
Solution:

एक मॉडल जो प्रस्तावित करता है कि किसी व्यक्ति का व्यवहार व्यक्ति के व्यक्तित्व लक्षणों और उस पर्यावरणीय स्थिति के बीच बातचीत से निर्धारित होता है जिसमें व्यवहार होता है। व्यक्तित्व के संवादात्मक मॉडल को B = f (P, E) द्वारा संक्षेपित किया गया है-

50. मैच के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित को अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) प्रथम उपचार प्रदान करना
(B) मदद माँगना
(C) क्षेत्र को सुरक्षित बनाना
(D) घायल व्यक्ति की स्थिति का मूल्यांकन करना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (c) (C), (D), (B), (A)
Solution:मैच के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थित निम्न अनुक्रम है-

1. क्षेत्र को सुरक्षित बनाना।
2. घायल व्यक्ति की स्थिति का मूल्यांकन करना।
3. मदद माँगना।
4. प्रथम उपचार प्रदान करना।