“वैश्वीकरण" शब्द का संकेत विश्व में अंतः संबंधों (इंटरकनेक्टिडनैस) के उच्चतर स्तरों को सुगम बनाने वाली सीमाओं के परे व्यापार, पूंजी, माल और श्रम के आवागमन और संचार प्रणाली जैसी आर्थिक गतिविधियों की ओर है। इन आर्थिक गतिविधियों का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में अधिक प्रभाव पड़ता है। गैर-राज्य अभिकर्ताओं जैसे बहु-राष्ट्रीय निगम, स्वयंसेवी संगठन और अंतःसरकारी | संगठनों की उत्तरीत्तर सशक्त उपस्थिति ने राज्य की संप्रभुत्ता पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा, दिया। है समृद्ध देशों को पूंजी, प्रौद्योगिकी और संचार प्रणालियों के प्रवाह पर श्रेष्ठ नियंत्रण के कारण लाभ पहुंचता है। एक लाभोन्मुखी वैश्विक बाजार कभी भी विश्व के समस्त लोगों के लाभ के बारे में नहीं सोच सकता है। उत्तर-दक्षिण विभाजन मिटाया नहीं गया है।
वैश्वीकरण ने निम्नलिखित में से किस को अधिक प्रेरित किया है?
Correct Answer: (a) शहरीकरण,
Solution:वैश्वीकरण वस्तु, सेवा तथा वित्त के मुक्त प्रवाह की प्रक्रिया है। वैश्वीकरण ने शहरीकरण व उपभोक्तावादी संस्कृति का विस्तार किया है।