यू. जी. सी., NTA नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

11. अर्थशास्त्र को जाना जाता हैः

Correct Answer: (d) नीतिशास्त्र
Solution:

कौटिल्य द्वारा रचित 'अर्थशास्त्र' नीति शास्त्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री रहकर कौटिल्य इसमें राजा को किस प्रकार किन परिस्थितियों में कैसे कार्य करना चाहिए का उल्लेख करते हैं।

12. निर्णय निर्माण सिद्धान्त को क्रमवार व्यवस्थित करेः

(A) सूचना हेतु खोज
(B) समस्या की पहचान
(C) विकल्प का चयन
(D) विकल्प की परिभाषा

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (d) (B), (A), (D), (C)
Solution:

निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया का सही अनुक्रम हैः- पहले हम समस्या की पहचान करते है फिर समस्या से सम्बन्धित जानकारी इक‌ट्ठा करते है उसके बाद हम विकल्पो की व्याख्या करते है और तुलना करते है कि विकल्प एक को अपनाने से क्या लाभ व हानि होगी व विकल्प दो को अपनाने से क्या लाभ व हानि हो सकते है। उसके बाद हम तर्क के आधार पर जिस विकल्प में हानि के अवसर कम होते है उस विकल्प का चयन करते है। टेरी ने अनुसार 'निर्णय दिये गये विकल्पों में से सर्वोत्तम विकल्प का चुनाव है।

13. निम्नलिखित दो कथनों में से एक अभिकथन (A) है व दूसरा तर्क (R) हैः

अभिकथन (A): हबर्ट साइमन ने प्रशासन के सिद्धांतों को रद्द किया था।
तर्क (R): साइमन के अनुसार, ये केवल लोकोक्तियां है।

उपरोक्त में से सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:

हबर्ट ए. साइमन प्रशासनिक सिद्धान्त के मुख्य आलोचकों में से एक है। उन्होंने प्रशासनिक सिद्धान्त को लोकोक्तियां एवं मुहावरे कहा है। अतः (A) और (R) दोनों सत्य है तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

14. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए

सूची-1 (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(a) पॉल एच एप्पलबाय(i) प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(b) जॉन एम गास, एल. डी. व्हाइट और एम. ई. डीमॉक(ii) आइडियाज एंड इश्यूज इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(c) डब्लयू.एफ. विलोबी(iii) मोरेलिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन इन डेमोक्रेटिक गवर्नमेंट
(d) ड्वाईट वाल्डो(iv) द फ्रेटियर्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiviiii
(b)iiiiviii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:सूची-1 से सूची-II का सही सुमेलन-
सूची-1 (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(a) पॉल एच एप्पलबाय(iii) मोरेलिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन इन डेमोक्रेटिक गवर्नमेंट
(b) जॉन एम गास, एल. डी. व्हाइट और एम. ई. डीमॉक(iv) द फ्रेटियर्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(c) डब्लयू.एफ. विलोबी(i) प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(d) ड्वाईट वाल्डो(ii) आइडियाज एंड इश्यूज इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

15. जयप्रकाश नारायण को भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया?

Correct Answer: (a) 1999
Solution:

जयप्रकाश नारायण को मरणोपरांत भारत रत्न (सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से 1999 में सम्मानित किया गया। इनकी प्रमुख पुस्तके है- Prison Diary (1976), A Plea for Reconstruction of Indian Polity (1959), Towards Total Revolution (1978) Socilism, Sarvodaya and Domocracy (1964)

16. निम्नलिखित में से कौन से युग्म सही ढंग से सुमेलित हैं?

(A) जॉन रॉल्स समतावादी
(B) प्लेटो-आदर्शवादी
(C) मेरी वोल्स्टोनक्राफ्ट- कम्युनिस्ट (साम्यवादी)
(D) ग्रामशी-नारीवादी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) व (B)
Solution:सही संग से सुमेलित हैः-
(a) जॉन रॉल्स समतावादी
(b) प्लेटो - आदर्शवादी

17. निम्नलिखित में से कौन से दो कथन चीन की नीति "हथेली एवं पांच अंगुलियों के सिद्धान्त" के बारे में सही है?

(A) इसमें भूटान और नेपाल शामिल है।
(B) इनमें अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम एवं लद्दाख शामिल है।
(C) इसमें मिजोरम और मणिपुर शामिल है।
(D) इसमें त्रिपुरा और मेघालय शामिल है।

सही विकल्प का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) (A) और (B)
Solution:

चीन की हमेशा ही विस्तारवादी नीति रही है जिसमें वह अपने पड़ोसी देशों से सीमा सम्बन्धी विवाद रहे है। जिसमें उसका 'हथेली एवं पांच अंगुलियो के सिद्धान्त' के तहत हथेली तिब्बत है। तथा उसकी पांच अंगुलियों भूटान, नेपाल, अरुणाचल प्रदेश. सिक्कम एवं लद्दाख है। जिसकी मांग समय-समय पर दोहराता है. तथा भारत में शामिल इन राज्यो को अपने नक्शे में दर्शाता है। जिसका भारत कड़ा विरोध करता है और चीन इन प्रदेश के नागरिकों को नत्थी बीजा भी प्रदान करता है।

18. आतंकवाद के संबंध में सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिएः

सूची-1 सूची-II 
(A) विमानों में किए गए अपराध व कतिपय अन्य कृत्य संबंधित कन्वेंशन (टोक्यो)(i) 1999
(B) नागर विमानन की सुरक्षा के विरुद्ध विधि विरुद्ध कार्य निरोध संबंधित कन्वेंशन (मॉन्ट्रियल)(ii) 1997
(C) आंतकवादी गोलाबारी निरोध संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन(iii) 1971
(D) आतंकवाद के वित्तपोषण निरोध संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन(iv) 1963
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iviiiiii
(c)iiiiiiiv
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-1 सूची-II 
(A) विमानों में किए गए अपराध व कतिपय अन्य कृत्य संबंधित कन्वेंशन (टोक्यो)(iv) 1963
(B) नागर विमानन की सुरक्षा के विरुद्ध विधि विरुद्ध कार्य निरोध संबंधित कन्वेंशन (मॉन्ट्रियल)(iii) 1971
(C) आंतकवादी गोलाबारी निरोध संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन(ii) 1997
(D) आतंकवाद के वित्तपोषण निरोध संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन(i) 1999

19. उदारीकरण के सकारात्मक प्रभाव हैः

(A) विदेशी निवेश
(B) बढ़ा हुआ उत्पादन
(C) बढ़ी हुई बेरोजगारी
(D) प्रौद्योगिकीय उन्नति

सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) (A), (B) और (D)
Solution:

उदारीकरण के सकारात्मक प्रभाव के कारण ही वैश्वीकरण का जन्म हुआ। विश्व में मुक्त व्यापार को, प्रोत्साहित करने के लिए एवं प्रशुल्को को कम करने के लिए एक समान समझौते हुए और अन्ततः WTO की स्थापना हुई जिसमें विदेशी निवेश एक राष्ट्र अन्य राष्ट्र पर करने लगा तथा वैश्वीकरण से सीमाए कमजोर हुई और उत्पादन में वृद्धि हुई व प्रौद्योगिकी का उन्नयन भी हुआ।

20. निम्नलिखित में से कौन सा अभिकथन गलत है?

Correct Answer: (d) वैश्वीकरण संकीर्ण संस्कृति को बढ़ावा देता है
Solution:दिये गये प्रश्न में गलन अभिकथन हैः- (d) वैश्वीकरण संकीर्ण संस्कृति को बढ़ावा देता है। अन्य सभी कथन वैश्वीकरण के सन्दर्भ में सत्य है।