यू. जी. सी., NTA नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

21. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए

(A) यह एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है. जो राष्ट्रों के बीच विश्व व्यापार नियमों से संबंधित है।
(B) इसकी स्थापना 1996 में की गई थी।
(C) इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
(D) इसमें लगभग 680 स्टाफ नियुक्त है।

सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (b) (A) और (C)
Solution:

वर्ष 1994 में मराकेस समझौते के द्वारा 123 देशो में समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा 8 वर्षों तक उरुग्वे चक्र की वार्ता के परिणाम स्वरूप उसे 1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन के रूप में परिणित किया। विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय जेनेवा, स्वीट्जरलैण्ड में है। इसमें लगभग 640 स्टाफ कार्यरत है। अतः विकल्प (a) और (c) सत्य है।

22. आगन्ना सूत्त (Agganna Sutta) किससे संबंधित है?

(A) जीवन की उत्पत्ति
(B) समाज व्यवस्था एवं जातियों की उत्पत्ति
(C) धर्म निरपेक्षता की उत्पत्ति
(D) छह मोड़ वाली (सिक्स फोल्ड) नीति की उत्पत्ति

नीचे दिए गये विकल्पों में से सही का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) (A) और (B)
Solution:

आगन्ना सूत्त बौद्ध धर्म के 'दीर्घनिकाय' के 34 सुत्रों में से 27वां सुत्त है। आगन्ना सूत्त मुख्यतः जातिगत व्यवस्था अंधविश्वास व ब्राह्मणवादी व्यवस्था के विरोध में अपने विचार दिये है व जीवन की उत्पत्ति के बारे में बताया है।

23. नीचे दो अभिकथन दिए गये हैं;

अभिकथन (A) है व दूसरे को तर्क (R) कहा गया हैः
अभिकथन (A): भारत व पाकिस्तान में शिमला समझौते पर 1972 में हस्ताक्षर किए थे।
तर्क (R): इस समझौते में कहा गया है कि दोनों देश अपने विवादों को अन्य देशों की मध्यस्थता से सुलझाएंगे।

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
Solution:

भारत व पाकिस्तान के मध्य शिमला समझौता 3 जुलाई, 1972 को सम्पन्न हुआ। इसमें भारत की तरफ से श्रीमती इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भु‌ट्टो शामिल हुए। इसमें यह तय किया गया कि दोनों देश अपने संघर्ष और विवाद ममाप्त करने का प्रयास करेगे तथा यह वचन दिया गया कि उप महाद्वीप में स्थाई मित्रता के लिए कार्य किया जायगा और दोनों देशो सभी विवादो के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सीधी बातचीत (द्विपक्षीय वार्ता) करेगे।

24. राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की शक्ति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदत्त की गई है?

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 123
Solution:

राष्ट्रपति अपनी विधायी शक्ति अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेश जारी करता है। जब दोनो सदनों में से किसी एक सदन या दोनो का सत्रावसान हो गया हो तब अध्यादेश जारी होता है। सदन की बैठक शुरू होने के 6 सप्ताह के भीतर अनुमोदन जरूरी होता है अन्यथा अध्यादेश समाप्त हो जायेगा। Note:- भारत शासन अधिनियम, 1861 के द्वारा वायसराय को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई।

25. निम्नलिखित तिथियों में से किस तिथि को भारत 'संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद' का सदस्य बना था?

Correct Answer: (c) 1 जनवरी 2019
Solution:

भारत संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद का सदस्य 1 जनवरी, 2019 को बना।

• स्थापना - 2006
• मुख्यालय - जिनेवा स्विट्जरलैण्ड
• संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के उच्चायुक्त - वोल्कर टूर्क
• सदस्य देश - 47

26. नागरिकता के बहुलवादी प्रतिपादक कौन था?

Correct Answer: (c) बी.एस. टर्नर
Solution:

नागरिकता के बहुलवादी सिद्धान्त का सर्वोत्तम प्रतिपादक बी.एस. टर्नर है। इनकी पुस्तक है Handbook of Citizenship Studies

27. निम्नलिखित संस्थाओ/संगठनों का कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(A) ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक
(B) आई बी एस ए (IBSA)
(C) जी-7 (G-7)
(D) जी-20 (G-20)

सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (a) (iii), (iv), (ii), (i)
Solution:संस्थाओ/ संगठनों का सही कालानुक्रम हैः-

(i) जी-7 - 1975
(ii) जी-20 - 1999
(iii) आई बी एस ए - 2003
(iv) ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक - 15, जुलाई, 2014 (New Davelopment Bank) 2016 से कार्य कर रहा है।

28. राज्यों के गठन को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(A) सिक्किम
(B) गोवा
(C) गुजरात
(D) तेलंगाना

सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (d) (C), (A), (B) एवं (D)
Solution:

राज्यो के गठन के आधार पर उनका सही अनुद्र.य-

(i) गुजरात  - 1 मई, 1960
(ii) सिक्किम - 16 मई, 1975
(iii) गोवा - 30 मई, 1987
(iv) तेलंगाना - 2 जून, 2014

29. "वितरणात्मक न्याय मुख्यतः सम्मान या संपदा के वितरण से संबंधित है।" ऐसा किसने कहा था?

Correct Answer: (b) अरस्तु
Solution:

अरस्तू के अनुसार 'व्यक्ति का जिस अनुपात में समाज में योगदान हो, उसी अनुपात में उसे पुरस्कार मिलना चाहिए।' यह कथन अरस्तू का है 'वितरणात्मक न्याय मुख्यतः सम्मान या संपदा के वितरण से सम्बन्धित है।'

30. भारत में पंचायती राज निकायों के लिए निर्वाचन किस संवैधानिक प्रावधान के अधीन कराए जाते हैं?

Correct Answer: (b) अनुच्छेद 243K
Solution:

भारत में पंचायतीराज निकायो के लिए निर्वाचन अनुच्छेद 243K के संवैधानिक प्रावधान के अधीन कराये जाते है। पंचायतों के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग की स्थापना की गई है, जिसका कार्य पंचायतो के चुनाव के लिए निर्वाचन नामावली का निर्माण करना तथा चुनाव पर नियंत्रण व निगरानी रखना है।