यू. जी. सी., NTA नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

51. निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था (UN system) को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए

(i) इन्टरनेशनल बैंक फॉर रिकॉस्ट्रक्शन एण्ड डेवलपमेंट (अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्गठन एवं विकास बैंक)
(ii) मल्टीलेटरल इन्वेस्टमेंट गारंटी एजेन्सी (बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी)
(iii) इंटरनेशनल फाइनेंश कॉपोरेशन (अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम)
(iv) इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोशिएशन (अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ)

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (i), (iii), (iv), (ii)
Solution:

संस्थाओं का उनकी उत्पत्ति के अनुसार अनुक्रमः-
(i) इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकॉस्ट्रक्शन एण्ड डेवलपमेंट (अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्गठन एवं विकास बैंक )- एक अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो मध्यम आय वाले विकासशील देशो को ऋण प्रदान करता है। इसकी स्थापना 1944 में की गई व इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी. सी. संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

(ii) इंटरनेशनल फाइनेंस कॉपरेशन (अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम )- कम विकसित देशों में निजी क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश, सलाहकार और परिसम्पत्ति प्रबन्धन सेवाएं प्रदान करता है। यह विश्व बैंक का ग्रुप सदस्य है। इसकी स्थापना 1956 में हुई।

(iii) इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन की स्थापना (अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ)- 1960

(iv) मल्टीलेटरल इन्वेस्टमेण्ट गारन्टी एजेन्सी (बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी)- यह राजनीतिक जोखिम बीमा और ऋण वृद्धि गारन्टी प्रदान करती है। ये गारन्टी निवेशको को विकासशील देशो में राजनीतिक और गैर वाणिज्यिक जोखिमो के खिलाफ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रक्षा करने में मदद करती है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई।

52. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(A) जलियावाला बाग नरसंहार
(B) हंटर समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण
(C) चौरी चौरा कांड
(D) स्वराज पार्टी की स्थापना

सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (a) (A), (B), (C), (D)
Solution:

घटनाओ का व्यवस्थित कालानुक्रम हैः-

जलियावाला बाग हत्या कांड नरसंहार - 13 अप्रैल, 1919
हंटर समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण - 26 मई, 1920
चौरी-चौरा कांड -  5 फरवरी, 1922
स्वराज पार्टी की स्थापना - 9 जनवरी, 1923

53. निम्नलिखित में से कौन से प्रकार का नीति मूल्यांकन उसके आधारभूत उद्देश्यों के प्राप्ति की सफलता के स्तर को निर्धारित करने पर बल देता है?

Correct Answer: (b) कार्यक्रम प्रभाव मूल्यांकन
Solution:

कार्यक्रम प्रभाव मूल्यांकन नीति मूल्यांकन और उसके आधारभूत उद्देश्यों के प्राप्ति की सफलता के स्तर को निर्धारित करने पर बल देता है।

54. निम्नलिखित में से किसने "सोसायटी फोर राइट टू डाई विद डिगनिटी" का गठन किया था?

Correct Answer: (b) मीनू मसानी
Solution:

मीनू मसानी, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, राजनेता, पत्रकार, लेखक और सांसद थे। “सोसाइटी फोर राइट टू डाई विद डिगनिटी" का गठन 1981 में मीनू मसानी ने किया था। यह सोसाइटी गरिमापूर्ण स्वैच्छिक एनेस्थीसिया की बात करती है। अर्थात गरिमापूर्ण मृत्यु ।

55. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

सूची-1 सूची-II 
(a) दो कारक सिद्धात (टू फैक्टर थ्योरी)(i) मेक्लेलेंड
(b) आवश्यकताओं का  पदानुक्रम सिद्धांत (ह्यायरारकी ऑफ नीड्स थ्योरी)(ii) मेक्ग्रेगर
(c) आवश्यकता का सिद्धांत(iii) मास्लो
(d) X और Y का सिद्धांत(iv) हर्जबर्ग
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiiviii
(c)iiiiiiiv
(d)iviiiiii
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-1 सूची-II 
(a) दो कारक सिद्धात (टू फैक्टर थ्योरी)(iv) हर्जबर्ग
(b) आवश्यकताओं का  पदानुक्रम सिद्धांत (ह्यायरारकी ऑफ नीड्स थ्योरी)(iii) मास्लो
(c) आवश्यकता का सिद्धांत(i) मेक्लेलेंड
(d) X और Y का सिद्धांत(ii) मेक्ग्रेगर

56. गांधी द्वारा स्थापित निम्नलिखित आश्रमों संस्थानों को कालक्रमानुसार लगाएं:

(A) फिनिक्स सेटलमेंट
(B) कोचराब आश्रम
(C) सेवाग्राम आश्रम
(D) टालस्टॉय फार्म

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) (A), (D), (B), (C)
Solution:महात्मा गांधी द्वारा स्थापित आश्रम कालक्रमानुसारः-

(i) फिनिक्स सेटलमेंट 1904
(ii) टालस्टॉय फार्म 1910
(iii) कोचराब आश्रम 1915
(iv) सेवाग्राम आश्रम 1936

57. निम्नलिखित में से कौन सा कबीर से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (a) बेगमपुरा
Solution:

बेगम पुरा कबीर से सम्बन्धित नही है। कबीर एक समाज सुधारक और सामाजिक समानता के पक्षधर थे। कबीर ने एक राज्य विहीन काल्पनिक समाज की आलोचना की जिसे 'बेगमपुरा का नाम दिया और उसके बारे बताया कि वहाँ गरीबी, जाति- व्यवस्था, कर प्रणाली का कोई स्थान नहीं है अर्थात वहां पूर्णतः अराजकता व्याप्त है।

58. क्योटो प्रोटोकॉल कब लागू हुआ था?

Correct Answer: (c) 2005
Solution:

क्योटो प्रोटाकॉल 2005 में लागू हुआ था।

• क्योटो प्रोटोकॉल दिसम्बर 1997 जापान में अपनाया गया। फरवरी 2005 में लागू हुआ।
• भारत ने 26 अगस्त 2002 में क्योटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

59. निम्नलिखित को आरोही क्रम में कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(A) शिक्षा का अधिकार अधिनियम
(B) उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) अधिनियम
(C) खाद्य सुरक्षा अधिनियम
(D) भ्रष्टाचार निवारण, (संशोधन) अधिनियम

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (a) (B), (C), (D) एवं (A)
Solution:

यह प्रश्न NTA UGC ने निरस्त कर दिया है। तत्पश्चात विकल्प में अगर (A) (C) (D) एवं (B) होता तो इसका उत्तर यही सही होता।

(i) शिक्षा का अधिकार अधिनियम - 2009
(ii) उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) अधिनियम- 20 जुलाई 2020 इसमें संशोधन 2019 में हुआ।
(iii) खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013
(iv) भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 1988 में इसमें 2018 संशोधन हुआ।

60. नव लोक प्रशासन प्रबन्धन के निम्नलिखित में से कौन से विषय हैं?

(a) निजी क्षेत्रों के तौर-तरीकों (प्रैक्टिसेज) को अंगीकार करना
(b) संशोधित रिपोर्टिंग व निगरानी तंत्र
(c) निष्पादन लक्ष्य
(d) सार्वजनिक क्षेत्र के तौर-तरीकों (प्रैक्टिसेज) को अंगीकार करना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (A), (B), (C)
Solution:

नव लोक प्रबन्धन, लोक प्रशासन व निजी प्रशासन की कमियो से बचने के लिए मध्यम मार्ग है जिसमें दोनों की सकारात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया है अतः इसमें (a) निजी क्षेत्रों के तौर-तरीको (प्रैक्टिसेज) को अंगीकार करना। (b) संशोधित रिपोर्टिंग व निगरानी तंत्र । (c) निष्पादन लक्ष्य * यह PPP मॉडल = Public Private, Partnership पर आधारित है।