यू. जी. सी., NTA नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2019 राजनीति शास्त्र

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

सूची-1 सूची-II 
(a) पूर्ण बीटो(i) जब एक विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाया जाता है।
(b) सशर्त बीटो(ii) यदि सदनों द्वारा विधेयक को पुनःपारित किया जाता है तो राष्ट्रपति अनुमोदन रोक नहीं सकते हैं
(c) निलंबित बीटो(iii) राष्ट्रपति बिना किसी समय सीमा के अनुमति दे सकते हैं या अस्वीकार कर सकते है।
(d) पाकेट बीटो(iv) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक को "नही कहने की शक्ति
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiviii
(b)iiiiviii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (c)
Solution:
सूची-1 सूची-II 
(a) पूर्ण बीटो(iv) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक को "नही कहने की शक्ति
(b) सशर्त बीटो(ii) यदि सदनों द्वारा विधेयक को पुनःपारित किया जाता है तो राष्ट्रपति अनुमोदन रोक नहीं सकते हैं
(c) निलंबित बीटो(i) जब एक विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाया जाता है।
(d) पाकेट बीटो(iii) राष्ट्रपति बिना किसी समय सीमा के अनुमति दे सकते हैं या अस्वीकार कर सकते है।

72. निम्नलिखित में से कौन सा कार्य राजनीतिक दलों का नहीं है?

Correct Answer: (d) नियम अधिनिर्णयन
Solution:

सामाजीकरण एवं भर्ती, हितों की अभिव्यक्ति और हितो का समूहन राजनीतिक दलो के कार्य है जबकि नियम अधिनिर्णय राजनीतिक दलो के कार्य नही है।

73. निम्नलिखित में से कौन से दो सही है?

(A) अगस्त काम्टे के अनुसार, प्रेक्षण, प्रयोग, व तुलना मुख्य विधियां है।
(B) ब्लन्टश्ली के अनुसार दार्शनिक व ऐतिहासिक विधियां सही विधियां होती है।
(C) समकालीन समय में बहुत कम विचारक व्यवहारवादी व आगमनात्मक (इन्डक्टिव) विधियों का उपयोग करते है।
(D) जॉन रॉल्स से निगमनात्मक व मताग्रही विधियों का उपयोग किया था।

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) व (B)
Solution:

अगस्त काम्टे के अनुसार, प्रेक्षण, प्रयोग तुलना मुख्य विधियां है। ब्लन्टशली के अनुसार दार्शनिक व ऐतिहासिक विधियां सही विधियाँ होती है।

74. आगमनात्मक विधि को अंगीकार किए जाने से संबंधित निम्नलिखित में से कौन से दो विकल्प सही है?

(A) प्लेटो
(B) मैकियावली
(C) थॉमस एक्यूनस
(D) थॉमस हॉब्स

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (B) व (D)
Solution:

आगमनात्मक विधि को अरस्तू, मैकियावली, थॉमस, हॉब्स इत्यादि विचारको ने अपनाया है।

75. नीचे दो अभिकथन दिए गये है जिनमें से एक को अभिकथन (A) के रूप में एवं दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): प्लेटो के अनुसार मनुष्य की आत्मा में तीन घटक होते हैं- विवेक, साहस और क्षुधा।
तर्क (R): राज्य व्यक्ति का विराट रूप है।

सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
Solution:

प्रस्तुत प्रश्न हिन्दी में देखने पर (A) सही है अर्थात (A) और (R) दोनों सही है व (R), (A) की सही व्याख्या है। परन्तु NTA/UGC ने इसका अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त (Aptiude) शब्द को आधार बनाकर इसकी उत्तर (d) सही माना है। Note:- इसका उत्तर (A) ही सही होना चाहिए।

76. निम्नलिखित में से किसने अपने न्याय सिद्धांत में उपयोगितावाद की निन्दा की थी?

Correct Answer: (c) रॉल्स
Solution:

रॉल्स ने अपनी पुस्तक 'A theory of Justice) में अपने न्याय सिद्धान्त की व्याख्या की है जिसमें उन्होंने बेन्यम के अधिकतम व्यक्तियों के अधिकतम सुखः सिद्धान्त की आलोचना करते है और कहते है कि अधिकतम व्यक्तियों को अधिकतम सुख में किसी के अधिकारों के उल्लंघन को स्वीकार किया गया है अर्थात यदि एक व्यक्ति के अधिकारों के उल्लंघन से अधिकतम व्यक्तियों को सुख मिलता है तो वह उचित है। जबकि रॉल्स ने वंचित व्यक्ति को अधिकतम सुविधाएं देने की बात कही है।

77. भारत सरकार ने किस वर्ष में स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया?

Correct Answer: (a) 1984
Solution:

भारत सरकार ने 12 जनवरी 1984 से स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया 1985 से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है।

78. निम्नलिखित में से कौन से दो सही है?

(A) प्लेटो ने अधिकारों की तुलना में कर्तव्यों पर अधिक बल दिया।
(B) उसका आदर्श राज्य केवल एक विचार था, न कि वास्तविकता।
(C) वह नारीवादी नहीं था।
(D) उसने वर्ग राज्य की बात कहीं।

सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (a) (A) व (B)
Solution:

प्लेटो अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ 'रिपब्लिक' में अपने आदर्श राज्य को प्रस्तुत करता है, और अपने वास्तविक राज्य को अपनी पुस्तक 'लॉज' में प्रस्तुत करता है जिसमें कानून को सर्वोच्च स्थान देता है वही रिपब्लिक में दार्शनिक शासक को। प्लेटो के अनुसार न्याय प्रत्येक द्वारा अपने कर्तव्यो का पालन करना तथा दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करना है। अतः अधिकारों की तुलना में कर्तव्यों पर जोर देता है।

79. किस वर्ष में रविन्द्र नाथ टैगोर ने जालियावाला बाग के नरसंहार के विरोध में नाइटहूड की उपाधि का त्याग कर दिया था?

Correct Answer: (a) 1919
Solution:

13 अप्रैल 1919 में हुए जलियावाला बाग नरसंहार के विरोध में रविन्द्र नाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त अपनी नाइटहुड की उपाधि 1919 में त्याग दी।

80. तालिका-1 का तालिका 11 से मिलान करें

सूची-1 सूची-II 
(a) जयप्रकाश नारायण(i) साल्ट टेक्सेशन इन इंडिया (Salt Taxation in India)
(b) राम मनोहर लोहिया(ii) दि रिक्स्ट्रक्शन ऑफ रिलीज्यिस
(c) मुहम्मद इकबाल(iii) वाई सोशियलिसम (Why Socialism)
(d) बरनी(iv) फटवों-इ-जहानदारी (Fatwo-i-Jahandari)
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)iiiiiiiv
(b)iiiiviii
(c)iviiiiii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-1 सूची-II 
(a) जयप्रकाश नारायण(iii) वाई सोशियलिसम (Why Socialism)
(b) राम मनोहर लोहिया(i) साल्ट टेक्सेशन इन इंडिया (Salt Taxation in India)
(c) मुहम्मद इकबाल(ii) दि रिक्स्ट्रक्शन ऑफ रिलीज्यिस
(d) बरनी(iv) फटवों-इ-जहानदारी (Fatwo-i-Jahandari)