Solution:बागोर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित है। यहाँ 1968 से 1970 तक वी.एन. मिश्र ने उत्खनन कार्य करवाया था। बागोर भारत का सबसे बड़ा मध्य पाषाणिक स्थल है। यहाँ से बागोर को प्रारम्भ में तीन सांस्कृतिक कालों में विभाजित किया गया किन्तु वर्तमान में दो सांस्कृतिक कालों मध्यपाषाणकाल और लौह काल में विभाजित किया गया है।
मध्यप्रदेश में स्थित आदमगढ़ तथा बागोर दो मध्यपाषाणिक स्थल ऐसे है जो पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं। बागोर से चैल्सेडनी औजारों की प्राप्ति अत्यधिक मात्रा में हुई है। बागोर से जबु, बैल, भेड़, बकरी और सुअर की करीब 5000 ई.पू. से ही पालतू पशु के रूप में पालन किया जाता था। यहाँ प्रारम्भ से ही कृषि सम्बन्धी चिन्ह नहीं मिलते है।