अभिकथन (A): पूर्व मध्यकाल में सामंतवाद की कुछ महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ पायी जाती थीं, परंतु यह यूरोपीय सामंतवाद से काफी भिन्न था।
कारण (R) : दक्षिण भारत में पूर्व मध्यकाल शहरी विकास का काल था जैसा कि शिल्पों, व्यापार, व्यापार संघों और शहरी केन्द्रों के विकास से स्पष्ट है।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?
Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
Solution:पूर्व मध्यकाल में भारत में सामंतवाद की कुछ महत्त्वपूर्ण विशेषताएं पायी जाती थी परन्तु यह यूरोपीय सामंतवाद से इस अर्थ में भिन्न था कि भारतीय सामंतवाद में कृषि दासता (सर्फदम) एवं मैनर व्यवस्था का अभाव दिखता है। इसलिए भारतीय सामंताद को अर्द्ध सामंती कहा गया है।
दक्षिण भारत में पूर्व मध्यकाल शहरी विकास का काल था जैसा कि शिल्पों, व्यापार, संघों और शहरी केन्द्रों के विकास से स्पष्ट है।