यू.जी.सी. NTA नेट परीक्षा जून-2019 (इतिहास)

Total Questions: 100

81. इनमे से कौन फौजी आंदोलन से संबद्ध नहीं था?

Correct Answer: (b) टीटू मियाँ
Solution:फौजी आन्दोलन की शुरूआत 1838-39 ई. में हुई थी। जो वर्ष 1947 तक चलता है। बंगाल के फरीदपुर का यह सम्प्रदाय 'हाजी शरीयतुल्ला' के विचारों से प्रभावित था। ये लोग सामाजिक राजनीतिक तथा धार्मिक परिवर्तन के हिमायती थे। इसके अन्य नेता थे- दादू मियां। दादू मियां ने कहा था कि “सारी भुमि अल्लाह की है।" इसलिए इस पर कर लगाने का अधिकार, किसी को नहीं है।
  • टीटू मीर जिनका असली नाम मीर नाजिर अली था, ने बंगाल के 24 परगना क्षेत्र में किसानों और दस्तकारों पर होने वाले अत्याचार का विरोध किया था।

82. 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियों वाला भारत का संविधान किस अवधि के दौरान तैयार किया गया?

Correct Answer: (a) दिसम्बर 1946 और दिसम्बर 1949
Solution:

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 ई. में इसके अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा की अध्यक्षता में हुई थी। भारतीय संविधान सभा में 299 सदस्य थे। 114 दिनों की लम्बी चर्चाओं के पश्चात् 26 नवम्बर, 1949 को संविधान का कार्य पूर्ण हुआ। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी। वर्तमान में भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां है। संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।

83. मुजफ्फर अहमद ने 1925 में काजी नजरूल इस्लाम के साथ मिलकर किस पार्टी का स्थापना की ?

Correct Answer: (a) लेबर स्वराज पार्टी
Solution:

बंगाल में मुजफ्फर अहमद ने 1925-26 में काजी नजरूल इस्लाम के सहयोग से लेबर स्वराज पार्टी (जो बाद में किसानों तथा मजदूरों की पार्टी कहलाई की स्थापना की। लेबर स्वराज पार्टी ने 'लांगल' (हल) नामक एक साप्ताहिक पत्र बांग्ला भाषा में निकाला था।

84. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में, 19वीं सदी में, व्यवस्थित रूप से राजकीय पहल दिखाई देती है?

Correct Answer: (b) मानचित्र और सर्वे, वनस्पति-विज्ञान, भू-विज्ञान, चिकित्सा
Solution:

ट्राइगोनोमेट्रीकल सर्वे आफ इण्डिया की स्थापना 1802 में हुई। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की स्थापना 1887 में हुई। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 1851 में हुई। 1868 में बंगाल में एक अलग सिविल मेडिकल डिपार्टमेंट की स्थापना हुई। 1869 में भारत सरकार में एक पब्लिक हेल्थ कमिश्नर तथा सांख्यिकी अधिकारी की नियुक्ति की गई। 1896 में इण्डियन मेडिकले सर्विस की स्थापना हुई। इस प्रकार इन क्षेत्रों में 19वीं सदी में व्यवस्थित रूप से राजकीय पहल दिखाई पड़ती है।

85. गाँधीजी ने किस वर्ष साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) छोड़ा और स्वराज प्राप्ति के बाद ही लौटने का व्रत लिया?

Correct Answer: (c) 1930
Solution:

गाँधी जी ने साबरमती आश्रम की स्थापना 1917 को साबरमती नदी के किनारे किया था। 12 मार्च 1930 को यही से गाँधी जी ने दांडी यात्रा शुरू करते समय कसम खाई थी कि जब तक भारत को आजादी नहीं मिल जाएगी वे आश्रम में पैर नहीं रखेगें।

86. इस बहस का अभी अंत नहीं हुआ है कि ब्रिटिश शासन के अधीन भारतीय अर्थव्यवस्था का अभिलक्षण विकास या गतिरोध था या उत्तरोत्तर गरीबी बढ़ी थी। इस बहस के अनिर्णीत चरित्र का क्या प्रमुख कारण है?

Correct Answer: (b) संबंधित गुणात्मक आंकड़े अपर्याप्त हैं।
Solution:

ब्रिटिश शासन के अधीन भारतीय अर्थव्यवस्था का अभिलक्षण निर्धारित करने वाले सम्बन्धित गुणात्मक आंकड़े अपर्याप्त हैं जिससे यह निर्णय करना मुश्किल है कि इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था का अभिलक्षण विकास या गतिरोध था या उत्तरोत्तर गरीबी बढ़ी थी।

87. फ्रांसिस कैरो ने भारत में पहली फ्रांसीसी फैक्टरी की स्थापना कब की?

Correct Answer: (a) 1667 ई. में
Solution:

1667 में फ्रांसिस कैरो के नेतृत्व में फ्रांस से नाविकों का जत्था रवाना हुआ। 1667 ई. में फ्रांसिस कैरो ने सूरत में पहली फ्रांसीसी फैक्ट्री स्थापित की। दूसरी फैक्ट्री मछलीपट्टनम में स्थापित की गई थी।

88. निम्नलिखित में से किसने मोटेग्यू चेम्सफोर्ड अधिनियम के प्रावधानों को लागू कराने के लिए अंग्रेजों का साथ दिया और उनके प्रति निष्ठा की घोषणा की? 1930 के दशक के उत्तरार्द्ध में इसका कांग्रेस में विलय हो गया, जिससे राष्ट्रीय आंदोलन का आधार व्यापक हुआ।

Correct Answer: (d) गैर-ब्राह्मण संघ
Solution:

महाराष्ट्र में गैर ब्राह्मण आंदोलन का आरम्भ ज्योतिबा फुले के नेतृत्व में हुआ। महाराष्ट्र में गैर ब्राह्मण आंदोलन ने 19वीं सदी के अंत तक दो समानांतर प्रवृत्तियों का विकास किया। एक अधिक धनी गैर ब्राह्मणों के नेतृत्ववाली रूढ़िवादी प्रवृत्ति थी, जो अपनी मुक्ति के लिए ब्रिटिश सरकार में आस्था रखते थे और 1919 के मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधारों के बाद उन्होंने गैर ब्राह्मण एसोसिएशन नाम से एक अलग और निष्ठावान राजनीतिक दल का गठन किया जिसने अंग्रेजी शासन का समर्थन किया। बैबई प्रेसीडेंसी के गैर ब्राह्मण आंदोलन ने विदर्भ में 1938 में औपचारिक रूप से कांग्रेस मे विलय का निर्णय किया और इस तरह कांग्रेस को एक व्यापक जनाधार प्रदान किया।

89. इनमें से किसने यह लिखा कि कांग्रेस का जन्म एक षड़यंत्र के तहत हुआ था जिसका उद्देश्य था भारत में एक लोकप्रिय जनउभार को पहले से रोकना और पूँजीवादी नेता इसमें शामिल थे?

Correct Answer: (a) आर.पी. दत्त
Solution:

रजनी पामदत्त ने अपनी पुस्तक 'इंडिया टुडे' में यह लिखा कि कांग्रेस का जन्म अंग्रेजों के षड़यंत्र के तहत हुआ था जिसका उद्देश्य था अंग्रेजों के विरूद्ध भारतीय जनता के मन में बढ़ने वाले असंतोष को बाहर निकालकर एक सेफ्टी वाल्व का कार्य करना था।

90. किस व्यवस्था अथवा बंदोबस्त के अधीन भारतीय राज्य, विदेश और रक्षा मामलों के अपने अधिकार खो बैठे?

Correct Answer: (b) सहायक सन्धि प्रणाली
Solution:भारत में सहायक सन्धि की शुरूआत सर्वप्रथम प्ले ने भारतीय नरेशों को धन के बदले अपने सैनिकों को किराए पर उपलब्ध करवाने से की। बाद में क्लाइव तथा कार्नवालिस ने भी इस नीति को अपनाया। वेलेजली ने इसे सुनिश्चित एवं व्यापक स्वरूप प्रदान किया। सहायक सन्धि कम्पनी और देशी राज्यों के बीच होती थी। सन्धि के अनुसार कम्पनी देशी राज्यों को सैनिक सहायता देने का वचन देती थी और उसके बदले में उससे निश्चित आर्थिक सहायता लेती थी। इस सन्धि को स्वीकारने वाले राज्य विदेश और रक्षा मामलों के अपने अधिकार खो बैठते थे।